Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE नगर निगम मार्केट विभाग की अवैध विज्ञापनबाजों को खुली छूट! उल्लंघन करो और नाममात्र खानापूर्ति ... INDORE कनाडिया पुलिस के हत्थे चढ़ा ड्रग तस्करों का बड़ा नेटवर्क,16 लाख रुपए की एमडी ड्रग सहित कार बर... INDORE कनाडिया पुलिस पकड़े महंगे शौक के लिए मोबाइल झपटने वाले दो चोर,फिलहाल पूछताछ जारी खुलेंगे और क... INDORE मुख्यमंत्री के प्रभार का शहर,खतरे में इंदौर की जनता, ना निगमायुक्त को फ़िक्र,न किसी और को चिंत... दतिया उपचुनाव mp में नहीं बदलेगा टिकट, भाजपा का क्लेश ख़त्म! सीएम,प्रदेश अध्यक्ष,नरोत्तम मिश्रा की ब... दतिया उपचुनाव,भाजपा में बगावती दौर,वरिष्ठ नेता लगे डेमेज कंट्रोल में,नरोत्तम मिश्रा के राजनीतिक वनवा... INDORE आईडीए में फर्जीवाड़ा,गिरोह के तीन सदस्य धराएं,एक गिरोह अभी भी पुलिस की जद से बाहर,तीन आरोपित ... INDORE पार्ट 4, पर्यावरण का दुश्मन रॉयल ग्रीन काउंटी टाउनशिप कर्ताधर्ता और विकासकर्ता,गिट्टी मुरम चो... INDORE महाजाम से परेशान आमजनता,कलेक्टर ने संभाला मोर्चा,MPRDC,मेट्रो,PWD,IDA के अधूरे निर्माण बनी मु... INDORE पार्ट THREE पर्यावरण का दुश्मन रॉयल ग्रीन काउंटी टाउनशिप,सरकारी जमीन निजी सड़क,तालाब पर कब्ज़ा...

Haryana Weather Update: हरियाणा में गर्मी के बीच आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट, जानें अगले 3 दिन आपके जिले का हाल

16

हिसार: एक हफ्ते से भीषण गर्मी झेल रहे हरियाणा के लोगों को सोमवार शाम से राहत मिल गई। देर शाम भिवानी, हिसार, रेवाड़ी, चरखी दादरी व महेंद्रगढ़ सहित कई जिलों में धूल भरी हवा चली। भिवानी की डिगावा मंडी समेत कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी भी हुई। हालांकि दिन में तेज धूप ने परेशान भी किया। आंधी व बारिश का दौर इस सप्ताह और चलेगा।

मौसम विभाग ने इसके लिए दो दिन का अरिंज अलर्ट जारी किया है। पूर्वानुमान के मुताबिक अगले एक हफ्ते तक लू नहीं चलेगी और तापमान में ज्यादा बढ़ोतरी नहीं होगी। तापमान 5 डिग्री तक नीचे आ सकता है। रात के पारे में 1.6 डिग्री की कमी दर्ज की गई है।

40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी हवा

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि 28, 29 और 30 अप्रैल को 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने,और हल्की बारिश होने के आसार हैं। प्रदेश में अधिकतम तापमान फरीदाबाद में सबसे अधिक 44.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। यमुनानगर को छोड़ बाकी जिलों में तापमान 40 डिग्री से ऊपर रहा। रात का सबसे अधिक तापमान भिवानी में 30, हिसार में 22.2, रोहतक में 25 डिग्री व सोनीपत में 25 डिग्री रहा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!