Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE जिम्मेदार दौरे, निरीक्षण,मीटिंगों में व्यस्त, शहर को बनाया अंधेरनगरी,साबित हो रहे चौपट राजा,ज... INDORE पुलिस का नशा मुक्ति अभियान बना जनजागरूकता का विषय, सड़कों से घरों तक नशे के दुष्परिणामों पर ह... INDORE आईडीए में जनसुनवाई की शुरुआत के बाद सीईओ का एक और नया नवाचार,तीन दिवसीय शिविर में सैकड़ों भूख... INDORE पुलिस आयुक्त ने 7 बदमाशों को किया तीन महीनों के लिए तड़ीपार,3 लिस्टेड भरेंगे थानों में हाजरी। INDORE लापता खजराना अस्पताल,कलेक्टर की कब्ज़ा मुक्ति मुहिम का श्रीगणेश, प्रशासन- नगर निगम ने बेशकीमत... INDORE सरकारी जमीनों पर कब्जा बर्दाश्त नहीं,कलेक्टर के सभी विभागों को निर्देश, अतिक्रमणकारियों पर भी... INDORE लापता खजराना अस्पताल,धरातल पर खाली जमीन,अब कांग्रेसी नेता का दावा कांग्रेसी मुख्यमंत्री ने दी... INDORE नगर निगम मार्केट विभाग की अवैध विज्ञापनबाजों को खुली छूट! उल्लंघन करो और नाममात्र खानापूर्ति ... INDORE कनाडिया पुलिस के हत्थे चढ़ा ड्रग तस्करों का बड़ा नेटवर्क,16 लाख रुपए की एमडी ड्रग सहित कार बर... INDORE कनाडिया पुलिस पकड़े महंगे शौक के लिए मोबाइल झपटने वाले दो चोर,फिलहाल पूछताछ जारी खुलेंगे और क...

Delhi Weather Update: दिल्ली में गर्मी से मिलेगी राहत, अगले 48 घंटे बारिश का अलर्ट; जानें अपने राज्य का हाल

18

Weather Update: दिल्ली समेत उत्तर भारत के अलग-अलग राज्य इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में हैं, लेकिन अब मौसम बदलने वाला है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, दिल्ली में अगले 48 घंटों में लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है. 28 अप्रैल को बारिश का अनुमान है. वहीं, 29 अप्रैल को दिल्ली में येलो अलर्ट जारी किया गया है. मंगलवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, स्काईमेट के मौसम विशेषज्ञ महेश पलावत के मुताबिक उत्तर-पश्चिमी राजस्थान, पंजाब और हरियाणा के ऊपर एक मजबूत चक्रवाती सिस्टम बना हुआ है, जो धीरे-धीरे उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ रहा है. इसका असर दिल्ली समेत आसपास के क्षेत्रों में 30 अप्रैल तक देखने को मिल सकता है.

सफदरजंग में सोमवार को अधिकतम तापमान 42.3°C दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.3 डिग्री अधिक है. वहीं पालम और लोधी रोड में भी तापमान 42°C से ऊपर रहा. सबसे ज्यादा तापमान रिज में 43.8°C दर्ज किया गया, जबकि आयानगर में 43.2°C रिकॉर्ड हुआ. ये सभी आंकड़े सामान्य से 3 से 4 डिग्री अधिक हैं

जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में कैसा है मौसम?

उत्तर भारत के अन्य राज्यों में भी मौसम का मिजाज बदलेगा. जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 28 अप्रैल को बारिश, बर्फबारी और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है. वहीं पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है.

पूर्वी और मध्य भारत के राज्यों में भी गरज-चमक के साथ बारिश का दौर जारी रहेगा. मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार और ओडिशा में तेज हवाओं और बारिश का असर दिखेगा. मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पश्चिम भारत में 28 अप्रैल से 1 मई के बीच तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है. हालांकि कुछ इलाकों में लू और उमस भरी गर्मी का असर अभी बना रहेगा, लेकिन बारिश के बाद हालात में सुधार होगा.

इन राज्यों में भी होगी बारिश

कर्नाटक, केरल, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और पुडुचेरी में 28 अप्रैल से 1 मई के बीच गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं. कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि का भी अनुमान है. असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में गरज-चमक के साथ बारिश और 30-50 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. कई इलाकों में भारी बारिश का भी अलर्ट है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!