Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE कांड हो जाते हैं,जिम्मेदार समिति प्रभारियों को मिलती है छूट,कार्यवाही की बजाय महंगी गाड़ियां ... INDORE नगर निगम मार्केट विभाग की उदासीनता,खतरे में आमजनता की जान,मेयर का कहना PRJ OOH हो या सुपीरियर... INDORE नशे के खिलाफ एकजुट पूरा शहर,इंदौरी,क्रिकेटर,पूरे पुलिस विभाग ने नशे के खिलाफ लगाई दौड़। INDORE हवा में ही उड़ा ऑक्सीजन पार्क,अब एक पेड़ मां के नाम,नगर निगम की बजट खुटाओ योजना जारी,निगमायुक... INDORE न्यूज़ WITH तड़का डॉट कॉम की ख़बर का असर,टूटेगा दौलतगंज का अवैध निर्माण! महापौर सख़्त, किसी भी... INDORE कनाडिया पुलिस के हाथों लगा, अवैध शराब तस्कर गिरोह,पूछताछ में इंदौरी शराब ठेकेदार की खुल सकती ... INDORE 23 सालों का इंतजार हुआ ख़त्म,निगम अधिकारियों को महापौर ने दी सौगात,अधिकारियों ने कहा उन्हें उ... INDORE जिम्मेदार दौरे, निरीक्षण,मीटिंगों में व्यस्त, शहर को बनाया अंधेरनगरी,साबित हो रहे चौपट राजा,ज... INDORE पुलिस का नशा मुक्ति अभियान बना जनजागरूकता का विषय, सड़कों से घरों तक नशे के दुष्परिणामों पर ह... INDORE आईडीए में जनसुनवाई की शुरुआत के बाद सीईओ का एक और नया नवाचार,तीन दिवसीय शिविर में सैकड़ों भूख...

Mamata Banerjee in Kolkata: चुनाव प्रचार के बीच सब्जी की दुकान पर पहुंचीं ममता बनर्जी, कोलकाता में दिखा सीएम का अलग अंदाज

18

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर जहां एक तरफ सूबे की सियासत गर्म है, वहीं दूसरी तरफ नेताओं के अलग ही अंदाज देखने को मिल रहे हैं. कुछ ऐसा ही बीते दिन (26 अप्रैल) को देखने मिला. राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी रविवार को एक रैली से लौटते समय शाम को कोलकाता के भवानीपुर इलाके में अचानक सब्जी बाजार पहुंची. इस दौरान उन्होंने सब्जियां और फल खरीदे साथ ही लोगों से बात भी की. अपने बीच सीएम को देखकर कर हर कोई हैरान रह गया.

वैसे तो 71 साल की मुख्यमंत्री समय-समय पर अपने निर्वाचन क्षेत्र की सब्जी मंडी जाती रहती हैं, लेकिन इस बार उनका दौरा खास इसलिए माना जा रहा है क्योंकि यह ऐसे समय में हुआ जब कुछ दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का झालमुड़ी ब्रेक काफी चर्चा में रहा था.

सीएम ने सब्जियों के साथ खरीदे फल

बाजार में खरीदारी के दौरान उन्होंने हरी सब्जियों के साथ-साथ फलों को भी अपनी टोकरी में शामिल किया. बाजार पहुंची सीएम को देख लोग काफी उत्साहित नजर आए. लोगों ने उनकी तस्वीरें भी क्लिक कीं. यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिसमें वह बेहद सामान्य अंदाज में खरीदारी करती नजर आ रही हैं.

टीएमसी ने शेयर कीं तस्वीरें

टीएमसी ने भी अपने सोशल मीडिया पर सीएम ममता बनर्जी की तस्वीरें शेयर की हैं, जिसके कैप्शन में पार्टी ने लिखा ‘आधारित, जनता द्वारा संचालित. ममता बनर्जी बाजार के दौरे के दौरान स्थानीय सब्जी विक्रेताओं से बातचीत करती हैं. यह बंगाल के नागरिकों के दैनिक जीवन से जुड़े रहने की उनकी प्रतिबद्धता का सच्चा प्रतिबिंब है… पदयात्रा में सांस्कृतिक रंग’.

बीजेपी के सुवेंदु अधिकारी से मुकाबला

जिस दिन प्रधानमंत्री मोदी ने हुगली और उत्तर 24 परगना में रोड शो किया था, उसी दिन ममता बनर्जी ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में पदयात्रा की, जहां बीजेपी ने उनके पूर्व सहयोगी सुवेंदु अधिकारी को मैदान में उतारा है, जो अब विधानसभा में विपक्ष के नेता और उनके सबसे मुखर राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी हैं.

लोगों में दिखा उत्साह

पुरुलिया के पारंपरिक ढोल और पारंपरिक छऊ नृत्य को शामिल करते हुए उनका जुलूस, “जोतोई कोरो हमला आबार जीतबे बांग्ला” (चाहे आप कितना भी हमला करें, बंगाल विजयी होगा) गीत की धुन पर पुराने मोहल्ले से गुजरा. लोगों ने दीदी-दीदी के नारों के साथ उनका स्वागत किया और उनसे हाथ मिलाया साथ ही उन्हें मालाएं भी पहनाईं. इस दौरान उन्होंने अपने सुरक्षाकर्मियों को उन लोगों को भगाने से रोका जो उनके पैर छूने के लिए उमड़ पड़े थे.

पदयात्रा के दौरान ममता बनर्जी ने कहा ‘हम सबको मिलजुलकर रहना चाहिए और इस क्षेत्र के सभी नागरिकों को अच्छी सुविधाएं मिलनी चाहिए. हमने कई मंदिर बनवाए हैं. हम मस्जिदें तो नहीं बना सकते, लेकिन हमने कब्रिस्तान बनवाए हैं. जैन समुदाय के लिए एक बड़ा मंदिर बन रहा है. सेंट जेवियर्स कॉलेज, भवानीपुर एजुकेशन सोसाइटी कॉलेज को हमने विश्वविद्यालय का दर्जा दिया है और इसके लिए जमीन भी दी है. हमने इस्कॉन मंदिर, जगन्नाथ धाम और इस्लामिया अस्पताल की स्थापना की है’. उन्होंने बताया कि उनकी सरकार ने विभिन्न धार्मिक और सामाजिक संस्थानों के विकास के लिए काम किया है.

पीएम मोदी का राज्य सरकार पर हमला

दूसरी तरफ ,प्रधानमंत्री मोदी ने बोंगांव में एक रैली को संबोधित करते हुए राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला. उन्होंने बंगाल राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति को जंगल राज बताया. उन्होंने कहा, ‘बंगाल की महिलाएं तृणमूल के ‘जंगल राज’ की सबसे बड़ी शिकार हैं. उनके साथ सबसे बड़ा विश्वासघात हुआ है.. टीएमसी के ‘जंगल राज’ में युवतियां लापता हो रही हैं. 4 मई के बाद, बीजेपी सरकार हर एक गुंडे और बलात्कारी को ढूंढकर उन्हें जवाबदेह ठहराएगी’.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!