Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
थपेड़े मारती गर्म हवा, पारा 43°C पार… दिल्ली में झुलसा देने वाली गर्मी का कहर Haryana Weather Update: हरियाणा में भीषण गर्मी और लू का रेड अलर्ट, इस जिले में पारा 44.6 डिग्री पहुं... Hisar News: सीआईए इंचार्ज पवन सिंहमार के समर्थन में उतरी खाप, बड़ी पंचायत में सरकार को दी चेतावनी Panipat Mittal Mall Fire: पानीपत के मित्तल मॉल में भीषण आग, बेसमेंट से उठी लपटों ने कई शोरूम को किया... Haryana Electric Bus Update: हरियाणा के 10 शहरों को मिलेंगी 90 नई इलेक्ट्रिक बसें, मई अंत तक शुरू हो... Karnal News: रूस में जान गंवाने वाले करनाल के देव का हुआ अंतिम संस्कार, पूरे गांव ने नम आंखों से दी ... NIT Kurukshetra: JJP नेता जसविंदर खैहरा की शिकायत पर बड़ी कार्रवाई, ज्वाइंट रजिस्ट्रार निलंबित HCS Exam 2026: कड़ी सुरक्षा के बीच हरियाणा सिविल सेवा परीक्षा संपन्न, आधे से ज्यादा अभ्यर्थी रहे गैर... NIT Kurukshetra: डायरेक्टर प्रो. बीवी रमना रेड्डी का इस्तीफा, 4 छात्रों की आत्महत्या के बाद बढ़ा दबा... Jharkhand Weather Update: डाल्टनगंज बना सबसे गर्म शहर, झारखंड में आज से बदल सकता है मौसम का मिजाज

Panipat Mittal Mall Fire: पानीपत के मित्तल मॉल में भीषण आग, बेसमेंट से उठी लपटों ने कई शोरूम को किया राख

54

पानीपत:  सेक्टर 25 स्थित मित्तल मॉल में रात करीब 10 बजे अचानक आग लग गई।। बेसमेंट में आग लगी और देखते ही देखते आधे मॉल को अपनी चपेट में ले लिया। आग की चपेट में आने से बाटा, जॉकी, लिबर्टी, वुडलैंड के शोरूम पूरी तरह से खाक हो गए। वहीं, मैकडोनाल्ड व अन्य शो रूम को भी काफी नुकसान हुआ। उधर, आग लगने से पूरे क्षेत्र में खलबली मच गई। दमकल विभाग की आठ गाड़ी मौके पर आग बुझाने में जुटी हुई है।

दुकानदार ने बताया कि मॉल में तीन दुकाने हैं। जिसमे जॉकी का शोरूम और मल्टीब्रेंड हैं। करीब 10 बजे बेसमेंट मव स्थित एक सैलून की और से आग की लपटें उठनी शुरू हुई। जिसे देखते ही उन्होंने बुझाने का प्रयास किया। लेकिन, देखते ही देखते आग तेजी से बढ़ गई और उनकी दुकान तक पहुंच गई। आग ने लिबर्टी, वुडलैंड, बाटा और अन्य कई दुकानों व शोरूम को अपनी चपेट में ले लिया।

उधर, सूचना मिलते ही दमकल विभाग की आठ टीमें आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। टीमो ने आग को फैलने से रोक दिया। लेकिन आग पर पूरी तरह से काबू नही पाया जा सका। जिस समय मॉल में आग लगी उस समय बड़ी संख्या में लोग मॉल में मौजूद थे। लेकिन, आग की सूचना के बाद तुरन्त ही पूरे मॉल को खाली करा दिया गया। जिससे लोगो मे अफरातफरी मच गई। थाना चांदनी बाग पुलिस ने भी मोर्चा संभाल लिया। शोरूम में आग लगने के बाद समय-समय पर कई जोरदार धमाके हुए जिससे लोगों में दहशत फैल गई लोगों की भीड़ घटनास्थल पर देर रात तक जुटी रही।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!