Owaisi in Gujarat: बंटवारे के लिए मुसलमान नहीं कांग्रेस जिम्मेदार, ओवैसी बोले- बीजेपी को सिर्फ AIMIM ही रोक सकती है
गुजरात के लिंबायत मेंजनसभा को संबोधित करते हुए AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि वोट एक अमानत है, वोट का इस्तेमाल अपने जमात के लिए करो. वोट का इस्तेमाल करो ताकि गुजरात में हम बता दें कि हम लावारिस नहीं हम इंसान हैं और हमारी आवाज को सुना जाएगा. औवैसी ने कहा कि याद रखो नौजवानों बात उसी की सुनी जाएगी, जिसका लीडर होगा. अगर तुम सोचते हो कि कांग्रेस पार्टी को वोट डालने से हम बीजेपी को रोक सकते हैं तो ऐसा नहीं है.
ओवैसी ने कहा कि बीजेपी को कोई रोक सकता है और संविधान के दायरे में रहकर, उनकी आंख में आंख डालकर उन्हें हमारे अधिकार मानने पर मजबूर कर सकता है, तो वह पार्टी AIMIM है. यह उठ खड़े होने और अपने अधिकारों का दावा करने का समय है. ओवैसी ने कहा कि मुझपर इल्जाम लगाया जाता है कि तुम भारत के कोने-कोने में जाकर इलेक्शन लड़ते हो.
’11 नहीं 270 सीटों पर चुनाव जीतना है’
सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि कुछ लोग आरोप लगाते हैं कि जब ओवैसी चुनाव लड़ते हैं, तो BJP को फायदा होता है. पश्चिम बंगाल में कांग्रेस 294 सीटों पर चुनाव लड़ रही है, TMC 294 सीटों पर, लेफ्ट फ्रंट 250 सीटों पर, और ओवैसी की पार्टी 11 सीटों पर चुनाव लड़ रही है. BJP भी 294 सीटों पर चुनाव लड़ रही है. उन्हें मेरे चुनाव लड़ने से दिक्कत है. 11 सीटों को भूल जाइए, 270 सीटें जीतिए और BJP को हराइए. आप इस समाज को अपना खुद का नेतृत्व बनाने से कब तक रोकते रहेंगे?
ओवैसी ने कहा कि बंटवारे के लिए मुसलमान जिम्मेदार नहीं थे. क्या कांग्रेस पार्टी उन लोगों में शामिल नहीं है जो बंटवारे के लिए जिम्मेदार थे? अपनी किताब ‘इंडिया विन्स फ्रीडम’ में मौलाना आजाद लिखते हैं कि वे गांधी और नेहरू के पास गए थे और उनसे अपील की थी कि वे भारत का बंटवारा न होने दें.
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.