Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
CG News: आयुष्मान भारत योजना में छत्तीसगढ़ का जलवा, राष्ट्रीय स्तर पर मिले 2 प्रतिष्ठित सम्मान CG Crime News: महासमुंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 'ऑपरेशन निश्चय' के तहत 4 करोड़ 56 लाख का गांजा बरामद हमारी अनमोल धरोहर! 200 साल पुरानी दुर्लभ पाण्डुलिपियों को मिला नया जीवन, अब युवा पीढ़ी भी जान सकेगी ... भूपेश बघेल का केंद्र पर हमला: 'बिना जनगणना के महिला आरक्षण लागू करना धोखा है, यह सामाजिक न्याय के खि... Women Reservation: बिना जनगणना महिला आरक्षण लागू करना सामाजिक न्याय के खिलाफ, भूपेश बघेल का बड़ा बया... Chhattisgarh News: भीमराव अंबेडकर पर आपत्तिजनक टिप्पणी से बवाल, दुर्ग से रायपुर तक प्रदर्शन, आरोपी य... Chhattisgarh News: 'सार्थक अभियान' ने संवारी किस्मत, छत्तीसगढ़ की जूडो खिलाड़ी रंजीता भरेंगी अंतरराष... लव मैरिज की खौफनाक सजा! साले और भाभी ने मिलकर जीजा को पीट-पीटकर मार डाला, प्रेम विवाह की रंजिश बनी व... Chhattisgarh News: माचकोट जंगल में अतिक्रमण कर रहे सुकमा के 14 ग्रामीण गिरफ्तार, वन विभाग की बड़ी का... Sheopur News: श्योपुर में कानफोड़ू DJ से लोग परेशान, खुलेआम टूट रहे नियम, घरों के हिल रहे सामान

Kanpur Crime News: जुड़वा बेटियों की हत्या में मां का बड़ा खुलासा, ‘खुफिया कमरे में CCTV से पति रखता था नजर’

3

जिस शख्स के लिए मैंने अपना घर छोड़ा, जिससे बेपनाह मोहब्बत की और साथ जीने-मरने की कसमें खाईं, वही मेरी कोख से जन्मी बेटियों का कातिल निकलेगा, ये मैंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था… यह करुण पुकार उस मां की है, जिसकी दो मासूम जुड़वा बेटियों को उसके ही पिता ने मौत की नींद सुला दिया. कानपुर के नौबस्ता स्थित त्रिमूर्ति अपार्टमेंट में आज जो कुछ भी हुआ, उसने मानवीय संवेदनाओं को झकझोर कर रख दिया है.

पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी की रहने वाली रेशमा और बिहार के शशि रंजन मिश्रा की प्रेम कहानी साल 2014 में शादी के मुकाम तक पहुंची थी. शुरुआत में सब कुछ किसी सुनहरे सपने जैसा था, लेकिन जुड़वा बेटियों रिद्धि और सिद्धि (11 वर्ष) के जन्म के बाद शशि नशे के दलदल में धंसता चला गया. धीरे-धीरे प्यार की जगह शक और नफरत ने ले ली.

घर नहीं जेल जैसा था अपार्टमेंट

रेशमा ने बिलखते हुए बताया कि शशि ने पूरे फ्लैट को एक किले में तब्दील कर दिया था. उसने एंट्रेंस से लेकर घर के कोने-कोने तक 6 CCTV कैमरे लगवाए थे. उसका एक सीक्रेट कमरा था जहां पत्नी का जाना भी मना था. वो खुद उस कमरे में रहता था और अपनी जुड़वा बेटियों को भी वहीं सुलाता था. रेशमा को केवल टीवी पर CCTV फुटेज के जरिए कमरे की गतिविधियां देखने की इजाजत थी.

‘बेटे को ले जाओ, बेटियां मेरी हैं’

रेशमा के मुताबिक, शशि अक्सर शराब के नशे में मारपीट करता था. वह कहता था, “बेटे को लेकर मायके चली जाओ, मैं अपनी बेटियों को खुद पाल लूंगा.” एक बार जब रेशमा मायके गई, तो शशि ने बेटियों को साथ भेजने से साफ इनकार कर दिया. उसे पत्नी के चरित्र पर शक था, जो धीरे-धीरे एक सनक में बदल गया.

खून से सनी लाशें और खामोश कातिल

रेशमा ने बताया कि उसने रात करीब 1:30 बजे सीसीटीवी में एक बेटी को वॉशरूम जाते देखा था, तब तक सब ठीक था. लेकिन सुबह करीब 4:30 बजे खुद शशि ने पुलिस को फोन किया और बताया कि उसने अपनी बेटियों की हत्या कर दी है. जब पुलिस पहुंची, तो शशि अपनी ही बेटियों की खून से सनी लाशों के बगल में पत्थर दिल बनकर बैठा था. उसने बिना किसी विरोध के खुद को पुलिस के हवाले कर दिया. हालांकि, शशि ने हत्या क्यों की, इसका खुलासा अभी नहीं हुआ है. मगर उससे पूछताछ जारी है.

इंसाफ की गुहार

आज रेशमा अपने 2014 के उन पलों को याद करके खुद को कोस रही है जब उसे शशि से प्यार हुआ था. मासूम बेटे को कलेजे से चिपकाए रेशमा की बस एक ही मांग है- मेरी बच्चियों बच्चों की नृशंस हत्या करने वाले इस दरिंदे को फांसी हो.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!