Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE विश्व पर्यावरण दिवस, हवा में उड़ गया देश का पहला ऑक्सीजन पार्क,धरी रह गई सभी तैयारियां,कनाडिया... INDORE जल संरक्षण,नगर निगम महापौर सहित जिम्मेदार वर्षाजल को बचाने की कर रहे प्लानिंग,इवेंट,वहीं दूसर... दूषित पेयजल!,भाजपा कांग्रेस की जारी जुबानी जंग,जनता कंफ्यूज,जल संरक्षण को लेकर वार्ड की रैंकिंग!लेकि... INDORE कांग्रेस में कलेश, हाइड्रेंट पर चिंटू चौकसे का कब्ज़ा! बदनाम हो रही भाजपा,कांग्रेसी पार्षद के... Pune Liquor Tragedy: जहरीली शराब कांड में मौतों का आंकड़ा 18 पहुंचा; CID जांच शुरू, 8 पुलिसकर्मी निल... Weather Forecast: दिल्ली-NCR और UP-बिहार में बारिश-आंधी का अलर्ट; IMD ने जारी की भारी बारिश की चेताव... INDORE पानी के लेकर बवाल,शहरवासी चिंतित किसका करें यकीन किसका नहीं! पटवारी के आरोपों के बाद मेयर का ... Khajrana Ganesh Mandir Indore: खजराना गणेश मंदिर का बदलेगा स्वरूप; मास्टर प्लान के तहत शुरू हुआ निर्... Indore Air Quality News: स्वच्छता में नंबर-1, लेकिन हवा में फेल; इंदौर में बढ़ता प्रदूषण बढ़ा रहा स्वा... MP Weather Update: नौतपा में मौसम का बड़ा यू-टर्न; भारी बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट, गिरेगा पा...

Jalaun Horror: दोस्ती का खौफनाक अंत! जालौन में दोस्त को मार कर किए शव के टुकड़े, फिर बाड़े में गाड़ दिया; इलाके में सनसनी

18

Jalaun News: उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में एक खौफनाक हत्याकांड को अंजाम दिया गया. यहां माधौगढ़ कोतवाली क्षेत्र में 25 मार्च से लापता 17 वर्षीय किशोर का शव उसके ही दोस्त के घर से बरामद हुआ. हैरान करने की बात यह है कि पहले शव के टुकड़े किए गए. फिर बोरी में पैक कर जानवरों के बाड़े में दफना दिया गया. जब गांव के लोगों को इस खौफनाक हत्याकांड की जानकारी हुई तो वह हैरान रह गए. ग्रामीणों में आक्रोश फैला गया और वह हंगामा करने लगे. मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह समझा-बुझाकर ग्रामीणों शांत कराया और जांच-पड़ताल में जुट गई.

मृतक की पहचान ग्राम रुदपुरा निवासी कमल प्रताप सिंह उर्फ कुक्के (17) के रूप में हुई. परिजनों के अनुसार, कमल 25 मार्च को अपने दोस्तों तेज प्रताप और रोहित के घर जाने की बात कहकर निकला था, लेकिन इसके बाद वह वापस नहीं लौटा. काफी तलाश के बावजूद जब उसका कोई सुराग नहीं लगा तो उन्होंने माधौगढ़ कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई.

आरोपियों ने कबूला अपना जुर्म

जांच में जुटी पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों का सहारा लिया. कमल के मोबाइल की लोकेशन व कॉल डिटेल खंगाली. जांच में सामने आया कि कमल की आखिरी बातचीत उसके दोस्तों से हुई थी. इसी आधार पर पुलिस ने मंगलवार रात को तेज प्रताप और रोहित को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की. पूछताछ के दौरान दोनों ने हत्या की बात कबूल कर ली और शव को छिपाने की पूरी जानकारी भी दी.

ASP प्रदीप कुमार वर्मा ने दी जानकारी

दोनों की निशानदेही पर बुधवार सुबह पुलिस टीम ने रोहित के घर स्थित जानवरों के बाड़े में खुदाई कराई, जहां से बोरी में पैक कमल का शव बरामद हुआ. शव की हालत देखकर मौके पर मौजूद लोग स्तब्ध रह गए. सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे. ASP प्रदीप कुमार वर्मा ने घटनास्थल का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर साक्ष्य एकत्र किए गए और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया.

गांव में पुलिस बल तैनात

घटना के बाद परिजनों में भारी आक्रोश है और वे इसे सुनियोजित हत्या बता रहे हैं. वहीं पूरे गांव और आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है. गंभीर स्थिति को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है. ASP प्रदीप कुमार वर्मा ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है. सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जल्द ही घटना का पूरा खुलासा किया जाएगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!