Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
Uttarakhand News: 'सड़कों पर नमाज़ बर्दाश्त नहीं, कानून का राज सर्वोपरि'—सीएम पुष्कर सिंह धामी का बड... Himachal School Bag Policy: हिमाचल में स्कूली बच्चों को भारी बस्ते से मुक्ति; शारीरिक वजन के 10% से ... Delhi Government: दिल्ली सरकार का बड़ा प्रशासनिक सुधार; ई-टेंडरिंग को डिजिटल बनाने के लिए DeGS और SB... J&K Highway Project: कटड़ा से कुलगाम तक बनेगा नया 4-लेन हाईवे कॉरिडोर; DPR के लिए टेंडर प्रक्रिया शु... Suvendu Adhikari Delhi Visit: सीएम बनने के बाद पहली बार पीएम मोदी से मिले शुभेंदु अधिकारी; कैबिनेट व... UP Census 2027: उत्तर प्रदेश में जनगणना 2027 का शंखनाद; पहले ही दिन 1.35 करोड़ से अधिक मकानों को मिल... NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक में CBI की बड़ी कार्रवाई; पुणे से फिजिक्स एक्सपर्ट मनीषा हवलदार गिरफ्त... Rajasthan Artificial Lake: रेगिस्तान में बनी 28 किमी लंबी अनोखी जिगजैग झील; अब बाड़मेर-जैसलमेर में 3... Jharkhand Politics: दिल्ली आदिवासी समागम पर भड़की कांग्रेस; रामेश्वर उरांव बोले—'सरना और सनातन एक नह... Jharkhand Rajya Sabha Election: झारखंड की 2 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव का एलान; 1 जून से नामांकन, 1...

Jio Users Alert: बदल गया जियो का ये सस्ता प्लान, 90 दिन की जगह मिलेगी केवल 30 दिन की वैलिडिटी; जेब पर बढ़ेगा बोझ

30

Reliance Jio ने बिना कीमत को बढ़ाए ग्राहकों को जोरदार झटका दिया है. दरअसल, कंपनी ने 195 रुपए वाले प्लान में बड़ा बदलाव किया है, कंपनी ने इस Cricket Data Pack की वैलिडिटी को 60 दिन कम कर दिया है. इस सस्ते प्लान में वैलिडिटी के अलावा क्या और भी किसी तरह का बदलाव हुआ है या नहीं? हम आज आपको इस बात की जानकारी देंगे कि अगर आप भी इस प्लान को खरीदने वाले हैं तो आपको इस बात की सही जानकारी होनी चाहिए कि ये प्लान अब आप लोगों को कितने दिन की वैधता देगा और इस प्लान में आपको क्या-क्या बेनिफिट्स मिलेंगे?

Jio 195 Plan Details

टेलीकॉम टॉक के मुताबिक, अपडेटेड पैक के तहत सब्सक्राइबर्स को कुल 15 जीबी हाई स्पीड डेटा का फायदा मिलेगा. डेटा खत्म होने के बाद स्पीड कम होकर 64Kbps कर दी जाएगी, एक बात जो यहां गौर करने वाली है वह यह है कि ये एक डेटा पैक है इसमें वॉयस या फिर एसएमएस बेनिफिट शामिल नहीं है.

डेटा के अलावा, इस प्लान में 90 दिनों के लिए फ़्री JioHotstar Mobile का फ्री एक्सेस दिया जाता है. अगर आपको भी क्रिकेट देखने या फिर ओटीटी पर मूवीज और शोज देखने में दिलचस्पी है तो ये फ्री बेनिफिट आप लोगों को पसंद आ सकता है. डेटा और एक्स्ट्रा सब्सक्रिप्शन फायदे में कोई बदलाव नहीं होने के बावजूद, वैलिडिटी को 90 दिनों से घटाकर 30 दिन करने से कंज्यूमर्स के लिए महीने का खर्च असल में बढ़ गया है.

कैसे बढ़ा जेब पर बोझ, समझें

पहले ये प्लान 195 रुपए में आप लोगों को 90 दिन की वैलिडिटी दे रहा था, इसका मतलब पहले आपको इस प्लान को इस्तेमाल करने का डेली खर्च लगभग 2.16 रुपए था. वहीं, अब 195 रुपए में रिलायंस जियो की ओर से आप लोगों को केवल 30 दिन की वैलिडिटी मिलेगी, इस हिसाब से अगर डेली का खर्च जोड़ें तो ये खर्च लगभग 6.50 रुपए पहुंच गया है. इसका मतलब डेली खर्च में लगभग 4.34 रुपए की बढ़ोतरी से जेब का बोझ बढ़ गया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!