Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE जिम्मेदार दौरे, निरीक्षण,मीटिंगों में व्यस्त, शहर को बनाया अंधेरनगरी,साबित हो रहे चौपट राजा,ज... INDORE पुलिस का नशा मुक्ति अभियान बना जनजागरूकता का विषय, सड़कों से घरों तक नशे के दुष्परिणामों पर ह... INDORE आईडीए में जनसुनवाई की शुरुआत के बाद सीईओ का एक और नया नवाचार,तीन दिवसीय शिविर में सैकड़ों भूख... INDORE पुलिस आयुक्त ने 7 बदमाशों को किया तीन महीनों के लिए तड़ीपार,3 लिस्टेड भरेंगे थानों में हाजरी। INDORE लापता खजराना अस्पताल,कलेक्टर की कब्ज़ा मुक्ति मुहिम का श्रीगणेश, प्रशासन- नगर निगम ने बेशकीमत... INDORE सरकारी जमीनों पर कब्जा बर्दाश्त नहीं,कलेक्टर के सभी विभागों को निर्देश, अतिक्रमणकारियों पर भी... INDORE लापता खजराना अस्पताल,धरातल पर खाली जमीन,अब कांग्रेसी नेता का दावा कांग्रेसी मुख्यमंत्री ने दी... INDORE नगर निगम मार्केट विभाग की अवैध विज्ञापनबाजों को खुली छूट! उल्लंघन करो और नाममात्र खानापूर्ति ... INDORE कनाडिया पुलिस के हत्थे चढ़ा ड्रग तस्करों का बड़ा नेटवर्क,16 लाख रुपए की एमडी ड्रग सहित कार बर... INDORE कनाडिया पुलिस पकड़े महंगे शौक के लिए मोबाइल झपटने वाले दो चोर,फिलहाल पूछताछ जारी खुलेंगे और क...

Extra-Marital Affair: पड़ोसी के प्यार में अंधी हुई शादीशुदा महिला, बहनोई संग मिलकर रची पति की हत्या की खौफनाक साजिश

29

Bihar Crime News: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में चर्चित बर्तन व्यवसायी मकेश्वर पंडित हत्याकांड का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा कर दिया है. पुलिस के मुताबिक यह हत्या प्रेम प्रसंग में की गई थी. मृतक की पत्नी, उसके प्रेमी और बहनोई ने मिलकर पेशेवर शूटर को सुपारी देकर हत्या कराई थी. पुलिस ने मृतक पत्नी के प्रेमी और बहनोई को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि शूटर फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है.

घटना मोतीपुर थाना क्षेत्र की है, जहां 2 अप्रैल को बाजार से घर लौट रहे बर्तन व्यवसायी मकेश्वर पंडित को रास्ते में घेरकर सिर में गोली मार दी गई थी. गोली लगने से व्यवसायी की मौके पर मौत हो गई थी. इस हत्याकांड के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी.

मृतक की पत्नी का पड़ोसी से था प्रेम संबंध

पश्चिमी एसडीपीओ सुचित्रा कुमारी ने बताया कि जांच के दौरान यह मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा सामने आया. पुलिस के अनुसार, पड़ोस में रहने वाले मुन्ना पंडित का मृतक की पत्नी के साथ प्रेम संबंध था. इसी दौरान मृतक के बहनोई महेश पंडित का भी घर आना-जाना था और पुलिस को उसके भी मृतक की पत्नी से अवैध संबंधों की जानकारी मिली है.

विवाद के बाद रजी गई हत्या की साजिश

पुलिस जांच में सामने आया कि मकेश्वर ने अपनी पत्नी को फोन पर बात करते पकड़ लिया था. इसके बाद उसने मुन्ना के घर जाकर शिकायत की, जिससे दोनों के बीच विवाद हुआ. इसी विवाद के बाद मुन्ना और महेश ने मकेश्वर को रास्ते से हटाने की साजिश रची.

पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपियों ने एक पेशेवर शूटर को पैसे देकर सुपारी दी. 2 अप्रैल को शूटर ने मोतीपुर बाजार से घर लौट रहे मकेश्वर पंडित को निशाना बनाते हुए गोली मार दी थी. मृतक के पिता बालजी पंडित के बयान पर मोतीपुर थाने में केस दर्ज किया गया था. छापेमारी के दौरान पुलिस ने मुन्ना और महेश पंडित को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में दोनों ने कई अहम खुलासे किए हैं.

12 साल पहले हुई थी शादी

पुलिस ने बताया कि फरार शूटर की पहचान कर ली गई है और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. मकेश्वर पंडित की शादी 12 वर्ष पहले हुई थी. उनके परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटियां और एक बेटा है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!