Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE नगर निगम मार्केट विभाग की अवैध विज्ञापनबाजों को खुली छूट! उल्लंघन करो और नाममात्र खानापूर्ति ... INDORE कनाडिया पुलिस के हत्थे चढ़ा ड्रग तस्करों का बड़ा नेटवर्क,16 लाख रुपए की एमडी ड्रग सहित कार बर... INDORE कनाडिया पुलिस पकड़े महंगे शौक के लिए मोबाइल झपटने वाले दो चोर,फिलहाल पूछताछ जारी खुलेंगे और क... INDORE मुख्यमंत्री के प्रभार का शहर,खतरे में इंदौर की जनता, ना निगमायुक्त को फ़िक्र,न किसी और को चिंत... दतिया उपचुनाव mp में नहीं बदलेगा टिकट, भाजपा का क्लेश ख़त्म! सीएम,प्रदेश अध्यक्ष,नरोत्तम मिश्रा की ब... दतिया उपचुनाव,भाजपा में बगावती दौर,वरिष्ठ नेता लगे डेमेज कंट्रोल में,नरोत्तम मिश्रा के राजनीतिक वनवा... INDORE आईडीए में फर्जीवाड़ा,गिरोह के तीन सदस्य धराएं,एक गिरोह अभी भी पुलिस की जद से बाहर,तीन आरोपित ... INDORE पार्ट 4, पर्यावरण का दुश्मन रॉयल ग्रीन काउंटी टाउनशिप कर्ताधर्ता और विकासकर्ता,गिट्टी मुरम चो... INDORE महाजाम से परेशान आमजनता,कलेक्टर ने संभाला मोर्चा,MPRDC,मेट्रो,PWD,IDA के अधूरे निर्माण बनी मु... INDORE पार्ट THREE पर्यावरण का दुश्मन रॉयल ग्रीन काउंटी टाउनशिप,सरकारी जमीन निजी सड़क,तालाब पर कब्ज़ा...

PM Modi on Easter 2026: ईस्टर पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, कहा- ‘यीशु मसीह के विचार सामाजिक एकता को करेंगे मजबूत’

26

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को ईस्टर के मौके पर शुभकामनाएं दी. उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि ये दिन आशा और नवजीवन का उत्सव है. उन्होंने शांति, आनंद और एकता की कामना की. पीएम ने आग्रह किया कि ईसा मसीह की शिक्षाएं दया-भाव को प्रेरित करें तथा सामाजिक एकता को सुदृढ़ बनाएं. इस मौके पर सेंट पीटर बेसिलिका में ईस्टर विजिल मास की अध्यक्षता करते हुए, पोप लियो XIV ने श्रद्धालुओं से डर, अविश्वास और मनमुटाव पर काबू पाने का आग्रह किया.

पोप लियो ने कहा कि ये बोझ इंसानी दिल पर बहुत भारी पड़ते हैं और लोगों तथा देशों को बांट सकते हैं. उन्होंने सभी से अपील की कि वे इन बोझों से पंगु न बनें. उन्होंने कहा कि आज भी ऐसी कब्रें हैं जिन्हें खोला जाना बाकी है और अक्सर उन्हें बंद करने वाले पत्थर इतने भारी और इतनी कड़ी निगरानी में होते हैं कि वे अपनी जगह से हिलने वाले नहीं लगते.

इंसान के दिल पर पड़ने वाले बोझ

पोप ने कहा कि ऐसे ही कुछ बोझ इंसानी दिल पर बहुत भारी पड़ते हैं, जैसे कि अविश्वास, डर, स्वार्थ और मनमुटाव, जबकि दूसरे बोझ, जो इन्हीं अंदरूनी संघर्षों से पैदा होते हैं. उन्होंने कहा कि युद्ध, अन्याय और लोगों तथा देशों के अलगाव के ज़रिए हमारे आपसी रिश्तों को तोड़ देते हैं. आइए, हम खुद को इन बोझों से पंगु न बनने दें. पोप लियो ने सोशल मीडिया X पर किए गए एक पोस्ट में यह बात कही.

ईसाई धर्म के सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक, ईस्टर, पूरे देश और दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में खुशी और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है. चर्च में यीशु मसीह के फिर से पुनरुत्थान की याद में विशेष प्रार्थना सभाएं और धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए जा रहे हैं. यीशु मसीह को सूली पर चढ़ाया गया था और तीसरे दिन वे फिर से जीवित हो उठे थे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!