Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
Neemuch News: नीमच में प्रशासन का बड़ा एक्शन; फर्म से मिला अखाद्य सल्फर और हाइड्रा केमिकल, फैक्ट्री ... MP Rajya Sabha Election: मध्य प्रदेश में राज्यसभा चुनाव की रणभेरी; तीसरी सीट पर उलझा कांग्रेस का सिय... MP Weather Update: मध्य प्रदेश में नौतपा से पहले ही भीषण गर्मी का टॉर्चर; नौगांव में पारा 46.8 डिग्र... Morena Road Protest: मुरैना में नगर निगम के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन; बदहाल सड़क से भूत भगाने के लिए बुल... Jabalpur NCC Camp: जबलपुर में भीषण गर्मी का कहर; NCC कैंप के 31 कैडेट्स बीमार, 10 आईसीयू में भर्ती Indore Crime News: इंदौर में रुकवाया गया बाल विवाह; 13 साल की बच्ची से शादी कर रहा था 42 का अधेड़, 1... Super El Nino Impact: मई-जून में क्यों उबल रहा है देश? मौसम वैज्ञानिकों ने दी मानसून कमजोर होने और स... RG Kar Case: आरजी कर के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष पर नगर निगम का बड़ा एक्शन; अवैध घर गिराने का आदेश West Bengal Free Bus Scheme: बंगाल में 1 जून से महिलाओं के लिए सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा; इस तरह ... India-Bangladesh Border: भारत-बांग्लादेश सीमा पर अभेद्य सुरक्षा; BSF ने खुले हिस्सों में शुरू किया ब...

Meerut Suspicious Death: मेरठ में क्या जहरीली शराब ने ली 3 की जान? परिजनों के आरोप और अफसरों के दावे में उलझा मामला

21

मेरठ के दौराला थाना क्षेत्र में संदिग्ध जहरीली शराब पीने का मामला सामने आया है, जहां शराब पीने के बाद तीन युवकों की अचानक तबीयत बिगड़ गई. इनमें से दो युवकों की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है. उसकी हालत गंभीर बनी हुई है और उसे वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है.

जानकारी के अनुसार, दौराला कस्बा निवासी जितेंद्र, दौलत और बाबूराम शुक्रवार देर शाम एक साथ शराब पी रहे थे. इसी दौरान अचानक तीनों की तबीयत खराब होने लगी और कुछ ही देर में सभी बेहोश हो गए. हालत बिगड़ने पर परिजनों ने आनन-फानन में उन्हें नजदीकी सरकारी अस्पताल पहुंचाया.

इलाज के दौरान 2 की हुई मौत

डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए तीनों को दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया. इलाज के दौरान जितेंद्र और दौलत की मौत हो गई, जबकि बाबूराम की हालत नाजुक बनी हुई है. डॉक्टरों के मुताबिक प्रथम दृष्टया मामला किसी जहरीले पदार्थ के सेवन का प्रतीत हो रहा है.

पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मेडिकल जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा.

मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी

देर रात परिजनों के हंगामे के बाद ADG जोन भानु भास्कर भी मौके पर पहुंचे और जांच की. जिला अधिकारी डॉ वी.के सिंह और आबकारी अधिकारी भी पहुंचे और पूछताछ की तो जानकारी मिली कि तीन लोगों की मौत का कारण शराब संभतः नहीं है.

हालांकि पुलिस और अन्य अधिकारियों को शक है कि शराब पीने से इनकी मौत नहीं हुई है कोई अन्य कारण भी हो सकता है. एसएसपी अविनाश पांडे ने बताया कि शराब से मौत की पुष्टि नही हुई है. डीएम और एसएसपी ने अस्पताल पहुंचकर डॉक्टरों से बात की.

एसएसपी का कहना है कि तीनों व्यक्तियों ने जो शराब पी है, उसकी 9 पेटी बिकी हैं. कही और से किसी की तबीयत बिगडने की शिकायत नहीं आई है. फिलहाल सभी शराब जब्त कर ली गई है. आबकारी की टीम जांच कर रिपोर्ट देगी, उसके बाद कुछ कहा जा सकता है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!