Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
Muzaffarpur: थाने में चल रही थी शादी की पंचायत, पिता ने किया इनकार तो ट्रक के आगे कूदा प्रेमी; मची अ... Maharashtra News: महाराष्ट्र में गौ तस्करी करने वालों पर लगेगा 'मकोका'; गृह विभाग ने जारी किए बेहद स... Palamu News: पलामू में एकजुटता की मिसाल! ग्रामीणों ने मिलकर कराई अनाथ बेटी की शादी, पर्यावरणविद ने उ... Hazaribagh BJP Rift: हजारीबाग में सांसद बनाम विधायक; प्रदीप प्रसाद ने मनीष जायसवाल को दी 'धृतराष्ट्र... Ludhiana Theft Case: लुधियाना में चोरों का तांडव; दुगरी रोड पर एक ही रात में दो दुकानों के ताले टूटे... Ludhiana Factory Accident: लुधियाना में बड़ा हादसा; निर्माणाधीन फैक्ट्री में हाई वोल्टेज करंट की चपे... Pathankot Spy Arrest: पठानकोट में देश विरोधी बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश; पाकिस्तान को नेशनल हाईवे की ल... Punjab Weather: पंजाब में जेठ की तपती गर्मी के बीच तड़के हुई बारिश; 46 डिग्री पारे से मिली बड़ी राहत Gurdaspur Bus Accident: गुरदासपुर में अमृतसर-जम्मू टूरिस्ट बस पलटी; 2 यात्रियों की मौत, कई गाड़ियां ... Canada Spouse Visa Update: कनाडा स्पाउस वीजा नियमों में बड़ा बदलाव; SOWP के लिए अब IELTS पास करना हो...

Dhanbad Jail Inspection: जेल आईजी सुदर्शन मंडल ने किया धनबाद जेल का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

0 7

धनबाद: जेल आईजी सुदर्शन मंडल ने शुक्रवार को धनबाद के मंडल कारा का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने जेल की सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्था का जायजा लिया.निरीक्षण के दौरान आईजी ने सुरक्षा इंतजाम, कैदियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाएं और जेल मैन्युअल की गहराई से समीक्षा की.

जेल आईजी सुदर्शन मंडल ने जेल परिसर के विभिन्न हिस्सों का बारीकी से मुआयना किया. बैरकों से लेकर सुरक्षा चौकियों, मुख्य गेट और निगरानी प्रणाली तक हर पहलू की जांच करते हुए उन्होंने अधिकारियों को साफ संदेश दिया कि सुरक्षा में किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

इस दौरान उन्होंने जेल में तैनात सुरक्षाकर्मियों की मुस्तैदी, सीसीटीवी सिस्टम की कार्यक्षमता, आवागमन की व्यवस्था और आपातकालीन तैयारियों का भी आकलन किया. साथ ही कैदियों को मिलने वाली बुनियादी सुविधाओं जैसे भोजन, पेयजल, स्वास्थ्य सेवा और साफ-सफाई की स्थिति की भी जानकारी ली.

जेल की सुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहींः आईजी

जेल का निरीक्षण करने के बाद मीडिया से बातचीत में आईजी ने कहा कि जेल की सुरक्षा बेहद संवेदनशील जिम्मेदारी है और इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही गंभीर परिणाम दे सकती है. उन्होंने कहा कि जेल प्रशासन को निर्देश दिया कि सभी व्यवस्थाएं जेल मैन्युअल के अनुरूप संचालित हों और कैदियों के अधिकारों का पूरा ध्यान रखा जाए.

“मुलाकातियों को न हो कोई परेशानी”

उन्होंने मुलाकात व्यवस्था को पारदर्शी और व्यवस्थित बनाए रखने पर जोर देते हुए कहा कि कैदियों से मिलने आने वाले परिजनों को किसी तरह की परेशानी नहीं हो इसके लिए भी जेल प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं. साथ ही निरीक्षण के दौरान जेल परिसर की साफ-सफाई, किचन और भोजन की गुणवत्ता की भी जांच की गई. आईजी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि जेल परिसर में स्वच्छता बनाए रखते हुए कैदियों को निर्धारित मानकों के अनुसार गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराया जाए.

जेल की व्यवस्था को बेहतर बनाने पर जोर

अंत में आईजी सुदर्शन मंडल ने अधिकारियों को सभी निर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने को कहा है. उन्होंने कहा कि नियमित निगरानी और अनुशासन के जरिए ही जेल की व्यवस्था को बेहतर बनाया जा सकता है. इस औचक निरीक्षण को जेल प्रशासन के लिए एक सख्त निर्देश के रूप में देखा जा रहा है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!