Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
Amit Shah on Congress: "राहुल गांधी के साथ रहकर खड़गे की भाषा बिगड़ी", अमित शाह का कांग्रेस अध्यक्ष ... Murder In Delhi: दिल्ली में IRS अधिकारी की बेटी की घर में हत्या, रेप की भी आशंका; फरार नौकर पर पुलिस... Ravi Kishan at Mahakal: उज्जैन में बाबा महाकाल की भक्ति में डूबे सांसद रवि किशन, भस्म आरती में भाव व... Bandhavgarh Tiger Reserve: बांधवगढ़ में बाघ शावक की मौत, आपसी संघर्ष या शिकार? वन विभाग ने शुरू की ह... MP Patwari Suicide: भाई की शादी के लिए नहीं मिली छुट्टी तो पटवारी ने की खुदकुशी, मध्य प्रदेश में बड़... Lucknow-Indore Economic Corridor: लखनऊ से इंदौर तक बनेगा नया इकोनॉमिक कॉरिडोर, बुंदेलखंड से पलायन रो... Collector's Initiative: भीषण गर्मी में कलेक्टर के फैसले ने दी ठंडक, जनसुनवाई में आए लोगों को पिलाया ... MP High Court: "दिव्यांग बच्चों को स्कूल से कैसे निकाला?" मध्य प्रदेश हाई कोर्ट सख्त, शिक्षा विभाग स... Bhopal Gas Agency News: भोपाल की दो गैस एजेंसियों से 3000 सिलेंडर गायब, खाद्य विभाग FIR और लाइसेंस र... Chhindwara Coal Mine: छिंदवाड़ा का कोयला 'सोना' से कम नहीं! मोआरी खदान फिर से शुरू, WCL को मिली जिम्...

पशुपालन विभाग,वीडियो कॉल से सार्थक ऐप में हाजरी दर्ज करने वाली दो पशु चिकित्सकों जारी हुआ कारण बताओ नोटिस,एक अभी भी कार्यवाही की जद से बाहर,सरकार को पहुंचाया आर्थिक नुकसान!

0 1,399

पशुपालन विभाग,वीडियो कॉल से सार्थक ऐप में उपस्थिति का मामला,दो पशु चिकित्सकों को जारी हुआ नोटिस,एक अभी भी जद से बाहर,जबकि आर्थिक अनियमितता का भी बन रहा मामला।

✍️अमित कुमार त्रिवेदी पत्रकार इंदौर

न्यूज विथ तड़का डॉट कॉम ने इंदौर के पशुपालन विभाग में जारी सरकारी खजाने को लूटने का मामला उजागर किया था। दरअसल शिप्रा की पशु चिकित्सक गोल्डी श्रीवास्तव और जीपीओ हॉस्पिटल की महीनों से गायब पशु चिकित्सक मिताली मेहता और डॉक्टर पूनम त्रिपाठी द्वारा गंभीर अनियमिताओं का भंडाफोड़ किया था। दरअसल अब इसके बाद इंदौर संभाग कमिश्नर डॉक्टर सुदामा खाड़े ने इनमें से दो पशु चिकित्सको मिताली मेहता और गोल्डी श्रीवास्तव को कारण बताओ नोटिस तक जारी कर दिए हैं। वहीं दूसरी तरफ अब पशुपालन विभाग में यह भी चर्चा है कि जीपीओ पशु चिकित्सालय से महीनों से गायब डॉक्टर मिताली मेहता पर सरकार को आर्थिक नुकसान पहुंचाते हुए बिना कार्य किए तनख्वाह डकारने का मामला भी बन रहा हैं जबकि इसी तरह से गोल्डी श्रीवास्तव और साथ ही पूनम त्रिपाठी पर भी अब सख्त कार्यवाही की बातें चल रही हैं।

क्या है मामला

दरअसल न्यूज विथ तड़का डॉट कॉम ने पिछले दिनों पशुपालन विभाग से जुड़ी जीपीओ हॉस्पिटल में एक डॉक्टर की बजाय दो दो पशु चिकित्सकों को प्रभार देने का मामले का भंडाफोड़ किया था। यहीं नहीं उक्त दोनों पशु चिकित्सकों द्वारा कार्य से नदारद रहते हुए वीडियो कॉल और अन्य कर्मचारियों के द्वारा सार्थक ऐप का दुरुपयोग करते हुए अपनी हाजरी दर्ज करवाने और बेखौफ गायब रहने और तनख्वाह तक हजम करने का खुलासा किया था। लिहाजा अब इन तीनों पशु चिकित्सकों में से शिप्रा में पदस्थ रही गोल्डी श्रीवास्तव और जीपीओ हॉस्पिटल से गायब डॉक्टर मिताली मेहता को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिए गए हैं जबकि डॉक्टर पूनम त्रिपाठी अभी भी उक्त कार्यवाही की जद से बाहर हैं।

जांच में खुली पोल

जीपीओ हॉस्पिटल की पशु चिकित्सक डॉक्टर मिताली मेहता और शिप्रा की डॉक्टर गोल्डी श्रीवास्तव की पोल की गई विभागीय जांच में खुलकर सामने आ गई हैं। दरअसल NIC द्वारा पेश की गई प्रतिवेदन में मिताली मेहता, पूनम त्रिपाठी,और गोल्डी श्रीवास्तव बकायदा अन्य कर्मचारियों की सहायता से घर बैठे हाजरी लगाते पाई गई हैं। वीडियो कॉल से भी इन पशु चिकित्सकों ने सरकार सार्थक ऐप पर बड़ा घोटाला किया हैं। जिसके प्रमाण जांचकर्ता अधिकारियों को मिल गए हैं।

हो सकती निलंबन की कार्रवाई

बताया जा रहा है कि जिस तरह से मिताली मेहता महीनों से जीपीओ स्थित पशु चिकित्सालय से गायब रहते हुए भी सार्थक ऐप में उपस्थित रही हैं। जबकि गोल्डी श्रीवास्तव भी इसी तरह से शासन को चुना लगा रही थी। लिहाजा अब इसके बाद बताया जा रहा है कि उक्त दोनों ही पशु चिकित्सकों पर निलंबन की कार्रवाई के साथ ही गायब रहकर सेलरी हजम करने के चलते सरकार उक्त पैसे की वसूली भी कर सकती हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!