Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE नगर निगम मार्केट विभाग की उदासीनता,खतरे में आमजनता की जान,मेयर का कहना PRJ OOH हो या सुपीरियर... INDORE नशे के खिलाफ एकजुट पूरा शहर,इंदौरी,क्रिकेटर,पूरे पुलिस विभाग ने नशे के खिलाफ लगाई दौड़। INDORE हवा में ही उड़ा ऑक्सीजन पार्क,अब एक पेड़ मां के नाम,नगर निगम की बजट खुटाओ योजना जारी,निगमायुक... INDORE न्यूज़ WITH तड़का डॉट कॉम की ख़बर का असर,टूटेगा दौलतगंज का अवैध निर्माण! महापौर सख़्त, किसी भी... INDORE कनाडिया पुलिस के हाथों लगा, अवैध शराब तस्कर गिरोह,पूछताछ में इंदौरी शराब ठेकेदार की खुल सकती ... INDORE 23 सालों का इंतजार हुआ ख़त्म,निगम अधिकारियों को महापौर ने दी सौगात,अधिकारियों ने कहा उन्हें उ... INDORE जिम्मेदार दौरे, निरीक्षण,मीटिंगों में व्यस्त, शहर को बनाया अंधेरनगरी,साबित हो रहे चौपट राजा,ज... INDORE पुलिस का नशा मुक्ति अभियान बना जनजागरूकता का विषय, सड़कों से घरों तक नशे के दुष्परिणामों पर ह... INDORE आईडीए में जनसुनवाई की शुरुआत के बाद सीईओ का एक और नया नवाचार,तीन दिवसीय शिविर में सैकड़ों भूख... INDORE पुलिस आयुक्त ने 7 बदमाशों को किया तीन महीनों के लिए तड़ीपार,3 लिस्टेड भरेंगे थानों में हाजरी।

तुलसी भईया आइए कभी आप अपनी विधानसभा की इस सड़क पर,गड्ढे,जलजमाव,आकाश नमकीन के गंदे तेल,पानी से आम रहवासी है परेशान। अधूरी सड़क बनी दर्जनों कॉलोनी रहवासियों की परेशानी की वजह।

0 552

मंत्रीजी तुलसी सिलावट कभी आइए आपकी विधानसभा की इस रोड पे,गड्ढे,

जलजमाव,अधूरी सड़के,और फेट्रियो का दूषित जल है रहवासियों की मुख्य समस्या।

✍️प्रियंका शर्मा इंदौर

मध्यप्रदेश जलसंसाधन मंत्री तुलसी सिलावट जी कभी आइए आपकी विधानसभा क्षेत्र की इस सड़क पर,आपके लाव लश्कर को एक बार सोचना होगा कि इस सड़क पर चले,या फिर चलने से बचे। जी हां मध्यप्रदेश के जलसंसाधन मंत्री तुलसी सिलावट की सांवेर विधानसभा क्षेत्र की एमआर 10 सर्विस रोड से आकाश नमकीन वाली सड़क का जो हाल हैं। उसे देखकर किसी की भी रूह कांप जाए। क्योंकि एक तो यहां मौजूदा आकाश नमकीन सहित अन्य फैक्ट्रियों के बड़े बड़े विशालकाय ट्रक ट्राले। जो सड़क पर ही यह वाहन खड़े हुए सड़क को आधा कर देते हैं। वहीं दूसरी तरफ़ उक्त सड़क पर विशालकाय गड्ढे,इन गड्ढों घुटनों तक भरा पानी। हर किसी को यह सोचने पर मजबूर कर देता है कि आगे जाए या फिर वापस लौट जाए। क्योंकि उक्त वर्षों से अधूरी पड़ी सड़क के हालात ही कुछ ऐसे हैं। और इसके अलावा इस रोड पर रोजाना हो रहे कब्जे भी मुख्य वजह हैं। जिसकी वजह से जलसंसाधन मंत्री तुलसी सिलावट की विधानसभा क्षेत्र में आने वाली दो दर्जन से ज्यादा कॉलोनियों के रहवासियों को परेशान होने पर मजबूर कर रही हैं।

फैक्ट्री संचालकों को वरदान,तो रहवासियों को श्राप।

उक्त सड़क मार्ग एमआर 10 के सर्विस रोड से आकाश नमकीन होता हुआ। न्यू विजय नगर,शंखेश्वर सिटी,प्रीमियम पार्क,कालिंदी गोल्ड सिटी सहित अन्य दर्जनों कॉलोनियों को जोड़ता हैं। लेकिन उक्त सड़क पर ही खड़े किए रहे बड़े बड़े ट्रक की वजह से आम लोगों को यह सड़क श्राप जैसी साबित हो रही हैं।

आकाश नमकीन संचालक छोड़ता, दूषित पानी, तेल,बदबू भी बहुत।

उक्त सड़क पर एक सरकारी नाला हैं। जिसमें आकाश नमकीन जैसी फैक्ट्री संचालकों का गंदा पानी और दूषित तेल बहता हैं। हां जरूर कभी कभार जिम्मेदार विभाग इन दोषी फैक्ट्री संचालकों पर आर्थिक जुर्माना लगाते हैं। लेकिन आकाश नमकीन सहित अन्य फैक्ट्री संचालक कभी मानते नहीं। इसकी वजह से उक्त सड़क मार्ग हमेशा बदबू से सराबोर रहता हैं।

फैक्ट्रियों के वाहनों ने बर्बाद की अधूरी सड़क।

इधर उक्त फैक्ट्री संचालक के बड़े बड़े ट्रक सड़क पर ही पार्क होते हैं। और चलते भी इसी पर हैं। जिसकी वजह से यह अधूरा बना सड़क मार्ग गड्ढों से भर गया हैं। यहां बारिश के दिनों में गड्ढे बड़े बड़े पोखरों का रूप ले लेते हैं। जिसमें हादसे होना अब रोजाना की बात हो गई हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!