Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE माननीय न्यायालय के आदेशों के बावजूद,औपचारिकताएं कर रहा नगर निगम,PRJ OOH और सुपीरियर सर्विसेज ... INDORE कांड हो जाते हैं,जिम्मेदार समिति प्रभारियों को मिलती है छूट,कार्यवाही की बजाय महंगी गाड़ियां ... INDORE नगर निगम मार्केट विभाग की उदासीनता,खतरे में आमजनता की जान,मेयर का कहना PRJ OOH हो या सुपीरियर... INDORE नशे के खिलाफ एकजुट पूरा शहर,इंदौरी,क्रिकेटर,पूरे पुलिस विभाग ने नशे के खिलाफ लगाई दौड़। INDORE हवा में ही उड़ा ऑक्सीजन पार्क,अब एक पेड़ मां के नाम,नगर निगम की बजट खुटाओ योजना जारी,निगमायुक... INDORE न्यूज़ WITH तड़का डॉट कॉम की ख़बर का असर,टूटेगा दौलतगंज का अवैध निर्माण! महापौर सख़्त, किसी भी... INDORE कनाडिया पुलिस के हाथों लगा, अवैध शराब तस्कर गिरोह,पूछताछ में इंदौरी शराब ठेकेदार की खुल सकती ... INDORE 23 सालों का इंतजार हुआ ख़त्म,निगम अधिकारियों को महापौर ने दी सौगात,अधिकारियों ने कहा उन्हें उ... INDORE जिम्मेदार दौरे, निरीक्षण,मीटिंगों में व्यस्त, शहर को बनाया अंधेरनगरी,साबित हो रहे चौपट राजा,ज... INDORE पुलिस का नशा मुक्ति अभियान बना जनजागरूकता का विषय, सड़कों से घरों तक नशे के दुष्परिणामों पर ह...

महापौर पुष्यमित्र भार्गव का तीन वर्षीय कार्यकाल,सोलर,सीसीटीवी,डिजिटल पता,पोर्टल,और विकास के पितृ पुरुष ,जनता रखेगी हमेशा याद।

0 512

महापौर पुष्यमित्र भार्गव के तीन साल,नवाचारों में आगे तो कामों में भी नहीं रहे पीछे। 

सोलर,सीसीटीवी,पेयजल, कर्बला जमीन,डिजिटल पता और निगम का खुद का शुरू हुआ स्वतंत्र पोर्टल। 

✍️ अमित कुमार त्रिवेदी पत्रकार इंदौर 

महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने तीन वर्षों पूर्व आज के ही दिन नगर निगम इंदौर की कमान संभाली। जनता ने भी उनकी काबिलियत देखते हुए यह जिम्मा भारी मतों से जिताते हुए उन्हें सौंपा था। जिसे महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बखूबी निभाया भी। फिलहाल महापौर के तीन वर्षीय कार्यकाल में सैकड़ों उपलब्धियां हैं। जिन्हें गिनाया जा सकता है तो दर्जनों कार्य ऐसे है जिन्हें खुद जनता भी स्वीकार करती है कि महापौर के तीन साल बेमिसाल रहे हैं। इस दौरान नगर निगम में विषम परिस्थितिया देखने को मिली लेकिन नगर निगम महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने उसका भी सामने से खड़े रहकर सामना किया। 

सोलर के पितृ पुरुष महापौर 

महापौर पुष्यमित्र भार्गव को इंदौर शहर में पर्यावरण हितैषी महापौर भी कहा जाता है क्योंकि उन्होंने सबसे पहले जलूद पंप स्टेशन पर भारी भरकम करोड़ों रुपए के बिजली बिल का अंत करते हुए सोलर सिस्टम जलूद में स्थापित करवाया जिसकी ही वजह से नगर निगम खजाने पर करोड़ों रुपए के बिजली बिल का भार कम हुआ। यहीं नहीं अब शहर की जनता महापौर को सोलर मामले में पितृ पुरुष के रूप में जानती है। क्योंकि महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने जिस तरह से शहर में निजी और व्यवसायिक बहुमंजिला हो या निजी भवनों में सोलर सिस्टम प्रणाली लगवाते हुए जनता को भी भारी भरकम विद्युत बिलों से निजात दिलाई गई। 

खुद का पोर्टल

एक समय था जब नगर निगम इंदौर भोपाल से संचालित नगरीय प्रशासन विभाग के पोर्टल पर निर्भर था। इतने ज्यादा वर्क लोड की वजह से कई बार देखा जाता था कि यह पोर्टल जनता की परेशानी की वजह बन जाता था। लेकिन अब इंदौर नगर निगम का खुद का निजी पोर्टल है। जिसकी सहायता से अब जनता बिना कोई परेशानी के तमाम तरह के करो का भुगतान आसानी और घर बैठे भी कर सकती हैं। 

डिजिटल पता,QR स्कैन से मिलती पूरी जानकारी।

महापौर पुष्यमित्र भार्गव के तीन वर्षीय कार्यकाल में सबसे अहम कार्य डिजिटल पता भी है जिसकी सहायता से अब शहर का हर पता स्मार्ट हो गया हैं। मात्र QR स्कैन करने से संबंधित व्यक्ति की पूरी जानकारी मोबाइल से ही हासिल की जा सकती है। जिसकी वजह से किसी भी व्यक्ति का काफी ज्यादा समय भी बच रहा हैं। 

हुकुमचंद के मजदूर देते है दुआएं। 

महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने एक ऐसे मामले का निराकरण किया जिसकी वजह से पिछले 30 सालों से हुकुमचंद मिल मजदूर वर्षों से अलग अलग सरकारों और अधिकारियों के खिलाफ अपने हक के लिए हजारों प्रदर्शन कर चुके हैं। लेकिन महापौर ने हुकुमचंद मिल मजदूरों का मामला निपटाया उसके बाद सैकड़ों मिल मजदूर उन्हें दुआ दे रहे हैं। क्योंकि वर्षों से उलझे उनके मामले को महापौर ने बहुत ही समझदारी से अंजाम तक पहुंचा दिया। 

इसके अलावा सैकड़ों ऐसे कार्य जो जनता को रहेंगे याद

महापौर के तीन वर्षीय कार्यकाल में सैकड़ों कार्य है। जिनमें ITMS सिस्टम, इंटर्नशिप WITH महापौर,नगर निगम को पेपरलेस वर्क की तरफ ले जाना,इंदौर क्लाइमेट मिशन,डिजिटल मास्टर प्लान,योग शेड निर्माण, संजीवनी क्लिनिक स्थापना,1550 किमी पेयजल पाइप लाइन,635 किमी शहरी सीमा की नई सड़के, 787 स्थानों पर 350 किमी ड्रेनेज लाइन,प्राकृतिक जलस्रोतों को सहेजना,वॉटर हार्वेस्टिंग,23 नए पुल पुलिया निर्माण,450 नए कचरा वाहन,27 नई पानी की टंकी निर्माण, 3 लाइब्रेरी, सहित अन्य सैकड़ों कार्य ऐसे है जो खुद करवाकर महापौर पुष्यमित्र भार्गव भी याद नहीं रखेंगे लेकिन इंदौर शहर की जनता उन्हें हमेशा जरूर याद रखेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!