Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE,भाजपा नेता, प्रशासनिक अधिकारी और रॉयल ग्रीन काउंटी टाउनशिप कर्ताधर्ताओं की तगड़ी गठजोड़,सवालो... ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग विकास के नाम पर हो रहा विनाश,अधिवक्ताओं ने इंदौर संभागायुक्त को सौंपा ज्ञापन... INDORE,मुख्यमंत्री के जलसंरक्षण अभियान का रॉयल ग्रीन काउंटी टाउनशिप कर्ताधर्ताओं ने उड़ाया मज़ाक,बिल... INDORE,महापौर जी बस देते आश्वासन! सख्ती,निगम कमिश्नर की दिनरात की मेहनत को निगम अमला लगा रहा बट्टा,इ... INDORE, नो कार डे,खुद निगमायुक्त सहित प्रभारी मेयर अपर आयुक्त ने कार को एक दिन के लिए कहा ना,दो पहिय... INDORE, कोई जान जाए तो ही जागेंगे क्या जिम्मेदार? हाईकोर्ट में याचिका,बेखौफ अवैध यूनीपोल लॉलीपॉप और ... INDORE,नगर निगम की दो कार्यवाही दोनों सवालों के घेरे में!एक पर 10 लाख जुर्माना,दूसरे रॉयल ग्रीन काउं... INDORE,निगम खजाने में सेंध,कमिश्नर की मेहनत पर राजस्व अमला ARO-अपर आयुक्त लगा रहे पलीता, सील की गई द... INDORE, पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में चाकुबाजी की घटना से मचा हड़कंप,वीडियो हो रहा वायरल,पुलिस की भूमिका... INDORE,सायबर क्राइम मास्टरमाइंड पर पुलिस का शिकंजा,क्राइम ब्रांच ने किया मल्टी स्टेट फ्रॉड सिंडिकेट ...

कांग्रेसी नेता की गिट्टी खदान में नाबालिक मजदूर की मौत,पुलिस लगी लीपापोती में।

0 370

कांग्रेसी नेता की खदान में *नाबालिक मजदूर* की मौत,

पुलिस ने की खानापूर्ति,पोकलेन चालक पर मामला दर्ज,नेताजी पर मेहरबानी। 

पीथमपुर।

धार जिले के पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित सागौर थाना अंतर्गत कांग्रेसी नेता की गिट्टी की खदान में एक नाबालिक मजदूर की पोकलेन मशीन के नीचे दबने से दर्दनाक मौत हो गई। दरअसल मृतक नाबालिक था और अपने पिता के साथ यहीं कांग्रेसी नेता रामेश्वर मुकाती की गिट्टी खदान में काम करता था। 

लापरवाही खदान संचालक की नाबालिक कैसे कर रहा था कार्य?

इधर पोकलेन मशीन रिवर्स लेने के दौरान नाबालिक मजदूर मृतक उसकी चपेट में आ गया था। लेकिन इस पूरे मामले में सागौर पुलिस और थाना प्रभारी प्रकाश सरोदे पर कांग्रेसी नेता को बचाने का आरोप लग रहा हैं। क्योंकि एक कांग्रेसी नेता रामेश्वर मुकाती की खदान है। जिम्मेदारी कांग्रेसी नेता रामेश्वर मुकाती की बनती है। क्योंकि कांग्रेसी नेता मुकाती ने ही नाबालिक मजदूर को अपनी खदान में काम पर रख रखा था। बताया जाता है कि मृतक के अलावा भी कांग्रेसी नेता की खदान में मजदूरी कर रहे हैं। लेकिन सागौर पुलिस कांग्रेसी नेता रामेश्वर मुकाती को बचा रही है क्योंकि कांग्रेसी की लापरवाही सामने आने पर भी पुलिस ने पोकलेन चालक गरीब पर मामला दर्ज करते हुए मामला रफा दफा करने की कोशिश की हैं। 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!