Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE, पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में चाकुबाजी की घटना से मचा हड़कंप,वीडियो हो रहा वायरल,पुलिस की भूमिका... INDORE,सायबर क्राइम मास्टरमाइंड पर पुलिस का शिकंजा,क्राइम ब्रांच ने किया मल्टी स्टेट फ्रॉड सिंडिकेट ... INDORE, नगर निगम राजस्व मनमानियों का विभाग,मनोरंजन कर,यूनीपोल, लॉलीपॉप,राजस्व वसूली सभी में फिसड्डी,... INDORE,कनाडिया थाना क्षेत्र, संपत ग्रीन्स में चोरों का आतंक,लाखों की चपत लगा चुके अज्ञात चोर, दशहत म... INDORE,जोनल कार्यालय 11 वार्ड 60, निगम तोड़ेगा शकील ओलंपिक का अवैध निर्माण,खजराना स्थित एक और अवैध न... INDORE, स्मार्ट हक़ीकत,जमीन में उतरी नहीं केबलें,अफसरों की जालसाजी! स्मार्ट क्षेत्र, आसमान में लटकते... INDORE,भागीरथपुरा दूषित जलकांड,36 मौतों का कौन जिम्मेदार,600 पन्नो की सीलबंद रिपोर्ट में निगम अधिकार... INDORE, पुलिस का रक्षाबंधन त्यौहार पर महिलाओं को तोहफ़ा,सुरक्षा के तैनात रहेगा शक्ति मोबाइल दल। INDORE,यूनीपोल, लॉलीपॉप अवैध होर्डिंगों की शहर में बाढ़,PRJ OOH, सुपीरियर सर्विसेज एडवायइजिग कंपनी कर... INDORE, नशे की लत ने बनाया मोबाइल स्नेचर,पुलिस ने महज 12 घंटों में 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार,16 स्...

दूर कहीं से मुंह चिढ़ाता अनवर कादरी,अधिकारी,मेयर,पुलिस बैठे हाथ पर हाथ धरकर।

0 194

दूर कहीं से मुंह चिढ़ाता अनवर कादरी, पार्षदी मामला भी ठंडे बस्ते में,हाथ पर हाथ धर बैठे अधिकारी। 

✍️ अमित कुमार त्रिवेदी पत्रकार इंदौर 

लव जिहाद फंडिग मामले में फरार 10 हजार ईनामी वार्ड 58 का कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी पुलिस,प्रशासन और खुद मुख्यमंत्री को दूर कहीं से छुपते हुए मुंह चिढ़ा रहा हैं। दरअसल जैसे ही अनवर पर बाणगंगा पुलिस ने मामला दर्ज किया। उसके बाद से कादरी अंडरग्राउंड हो गया हैं। और फिर इंदौर की बाणगंगा पुलिस हो या जिला प्रशासन सभी को छका रहा हैं। इधर इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह ने पुलिस द्वारा ईनाम घोषणा के बाद जरूर कांग्रेस पार्षद पर रासुका की कार्यवाही की हैं। वहीं दूसरी और संभाग कमिश्नर दीपक सिंह भी इंदौर कलेक्टर और इंदौर पुलिस कमिश्नर की रिपोर्ट मांगते मांगते खुद उक्त मामला भूल गए। दरअसल संभाग कमिश्नर द्वारा अनवर कादरी का आपराधिक रिकॉर्ड मांगने पर कयास लगाया जा रहा था कि अब जल्द ही कांग्रेसी पार्षद पद से नियमानुसार बर्खास्त हो जाएगा। लेकिन बाजार से अनवर कादरी की खबरें गायब होने पर उक्त मामला भी ठंडे बस्ते में चला गया। 

खुद मेयर भी श्रेय लेकर भूले। 

इधर अनवर कादरी का मामला गर्म था तो इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने अपील समिति की मांग पर संभाग कमिश्नर दीपक सिंह से अनवर को पद से बर्खास्त करने की मांग आनन फानन में कर तो दी थी। लेकिन अब मामला ठंडा हुआ और खुद मेयर भी श्रेय लेने के बाद यह सबकुछ भूल गए। 

रिपोर्ट के पते नहीं

संभाग कमिश्नर दीपक सिंह ने इंदौर कलेक्टर और इंदौर पुलिस कमिश्नर से  कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी की आपराधिक पृष्ठभूमि की जानकारी मांगी गई थी। लेकिन अब तक यह रिपोर्ट संभाग कमिश्नर के पास पहुंची है या नहीं। किसी को कुछ पता नहीं। 

अनवर है कहां किसी को मालूम तक नहीं

बाणगंगा पुलिस द्वारा कांग्रेसी पार्षद अनवर कादरी पर लव जिहाद फंडिग का मामला दर्ज करने के बाद से ही अनवर कादरी हैं कहां किसी को इसकी जानकारी नहीं हैं। हां पुलिस ने जरूर पिछले दिनों रस्म निभाने के लिए कुछ एक स्थानों पर छापामार कार्यवाही की  थी। लेकिन हाथ पैर मारने के बाद पुलिस भी शांत हो गई। 

तो क्या मुख्यमंत्री ने किया था मजाक।

पूर्व में इंदौर आए मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव से अनवर कादरी को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा था कि किसी के बाप को बक्शा नहीं जाएगा। लेकिन इंदौर पुलिस ने मुख्यमंत्री के उक्त बयान को सिर्फ मज़ाक में लिया हैं। 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!