Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE माननीय न्यायालय के आदेशों के बावजूद,औपचारिकताएं कर रहा नगर निगम,PRJ OOH और सुपीरियर सर्विसेज ... INDORE कांड हो जाते हैं,जिम्मेदार समिति प्रभारियों को मिलती है छूट,कार्यवाही की बजाय महंगी गाड़ियां ... INDORE नगर निगम मार्केट विभाग की उदासीनता,खतरे में आमजनता की जान,मेयर का कहना PRJ OOH हो या सुपीरियर... INDORE नशे के खिलाफ एकजुट पूरा शहर,इंदौरी,क्रिकेटर,पूरे पुलिस विभाग ने नशे के खिलाफ लगाई दौड़। INDORE हवा में ही उड़ा ऑक्सीजन पार्क,अब एक पेड़ मां के नाम,नगर निगम की बजट खुटाओ योजना जारी,निगमायुक... INDORE न्यूज़ WITH तड़का डॉट कॉम की ख़बर का असर,टूटेगा दौलतगंज का अवैध निर्माण! महापौर सख़्त, किसी भी... INDORE कनाडिया पुलिस के हाथों लगा, अवैध शराब तस्कर गिरोह,पूछताछ में इंदौरी शराब ठेकेदार की खुल सकती ... INDORE 23 सालों का इंतजार हुआ ख़त्म,निगम अधिकारियों को महापौर ने दी सौगात,अधिकारियों ने कहा उन्हें उ... INDORE जिम्मेदार दौरे, निरीक्षण,मीटिंगों में व्यस्त, शहर को बनाया अंधेरनगरी,साबित हो रहे चौपट राजा,ज... INDORE पुलिस का नशा मुक्ति अभियान बना जनजागरूकता का विषय, सड़कों से घरों तक नशे के दुष्परिणामों पर ह...

फर्जीवाड़े का नया नुस्खा,AC कंपनी ब्लू स्टार कर्मचारी बन निजी बैंकों को लोन के नाम पर लगाई 61 लाख की चपत।

0 326

फर्जीवाड़े की हदें पार,अलग अलग बैंकों से कुल 61 लाख से ज्यादा के लोन, AC कंपनी ब्लू स्टार के बने नकली कर्मचारी।

इंदौर।
शहर की विजय नगर पुलिस ने एक ऐसे संगठित यूपी के गिरोह को धरदबोचा है। जो कि खुद प्रतिष्ठित AC कंपनी ब्लू स्टार का खुद को कर्मचारी बताते थे। और HDFC,IDFC,YES BANK ICICI, और AXIS जैसे निजी बैंकों से पर्सनल लोन,कार,लोन हथिया लेते थे। फिलहाल पकड़ाए आरोपियों ने 61 लाख तक के लोन का फर्जीवाड़ा किया हैं। दरअसल विजय नगर पुलिस को HDFC बैंक की और से शिकायत मिली थी कि रवि कुमार पाल निवासी सदरपुर सेक्टर नोएडा उत्तरप्रदेश,और देवेंद्र सिंह निवासी मंगोलिया टॉवर अंसल टाउन मेरठ यूपी, द्वारा खुद को AC कंपनी ब्लू स्टार का कर्मचारी बताते हुए पर्सनल लोन का आवेदन किया हैं। लेकिन HDFC बैंक के स्पॉट विजित करने पहुंचे कर्मचारी को इन दोनों ही लोगों पर शंका हुईं और उसने HDFC मैनेजर को पूरी बात बताई। लिहाज़ा स्पॉट विजित कर्मचारी की जानकारी के मुताबिक मैनेजर ने विजय नगर पुलिस को इस पूरे मामले की शिकायत की थी। विजय नगर पुलिस ने जब इन दोनों रवि और देवेंद्र को दबोचा। तो एक बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा हो गया। चर्चा में डीसीपी जोन 2 हंसराज सिंह और एडीसीपी जोन 2 अमरेंद्र सिंह ने बताया कि विजय नगर थाना प्रभारी चंद्रकांत पटेल और उनकी टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल की हैं। क्योंकि टीम सदस्यों ने यूपी के दो ऐसे ठगोरों को गिरफ्तार किया हैं। जो कि अलग अलग निजी बैंकों को खुद को AC कंपनी ब्लू स्टार कर्मचारी बताते हुए लोन हड़प लेते थे।

दोस्त ने की मदद,हर महीने लोन राशि से ही सैलेरी का भुगतान।

निजी बैंकों को गुमराह करने के लिए पकड़ाए दोनों आरोपियों ने ब्लू स्टार कर्मचारी बनते हुए एक खाता भी खुलवा लिया था। जिससे किसी को कोई शंका न हो और हर महीने ठगी की ही राशि इन अन्य दोस्त बतौर सैलरी बताते हुए उनके खाते में ट्रांसफर कर देता था। जिससे उनका सिविल अच्छा दिखे। यहीं नहीं उक्त दोनों ही ठगों ने अलग अलग नाम से जारी नंबरों और आधार कार्ड को भी अपने मोबाइल नंबरों से लिंक करवा लिया था। ताकि कोई भी ट्रांजेशन की उनको ही जानकारियां रहे। 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!