Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE माननीय न्यायालय के आदेशों के बावजूद,औपचारिकताएं कर रहा नगर निगम,PRJ OOH और सुपीरियर सर्विसेज ... INDORE कांड हो जाते हैं,जिम्मेदार समिति प्रभारियों को मिलती है छूट,कार्यवाही की बजाय महंगी गाड़ियां ... INDORE नगर निगम मार्केट विभाग की उदासीनता,खतरे में आमजनता की जान,मेयर का कहना PRJ OOH हो या सुपीरियर... INDORE नशे के खिलाफ एकजुट पूरा शहर,इंदौरी,क्रिकेटर,पूरे पुलिस विभाग ने नशे के खिलाफ लगाई दौड़। INDORE हवा में ही उड़ा ऑक्सीजन पार्क,अब एक पेड़ मां के नाम,नगर निगम की बजट खुटाओ योजना जारी,निगमायुक... INDORE न्यूज़ WITH तड़का डॉट कॉम की ख़बर का असर,टूटेगा दौलतगंज का अवैध निर्माण! महापौर सख़्त, किसी भी... INDORE कनाडिया पुलिस के हाथों लगा, अवैध शराब तस्कर गिरोह,पूछताछ में इंदौरी शराब ठेकेदार की खुल सकती ... INDORE 23 सालों का इंतजार हुआ ख़त्म,निगम अधिकारियों को महापौर ने दी सौगात,अधिकारियों ने कहा उन्हें उ... INDORE जिम्मेदार दौरे, निरीक्षण,मीटिंगों में व्यस्त, शहर को बनाया अंधेरनगरी,साबित हो रहे चौपट राजा,ज... INDORE पुलिस का नशा मुक्ति अभियान बना जनजागरूकता का विषय, सड़कों से घरों तक नशे के दुष्परिणामों पर ह...

बारिश निकल रही,न सूची बनी,न हुई कोई कार्यवाही,अब अधूरे टूटे मकानों को तोड़कर निगम अमला थप थपा रहा खुद की पीठ!

0 299

बारिश गुजर रही,ना ही रिमूवल द्वारा सूची बनी,न हुई खतरनाक पर बड़ी कार्यवाही,18 अधूरे टूटे मकानों को तोड़कर नगर निगम अमला बन रहा महावीर।

✍️ अमित कुमार त्रिवेदी पत्रकार

इंदौर।

इंदौर नगर निगम का रिमूवल अमला बारिश आने के पूर्व ही शहर के जर्जर, खतरनाक,मकानों की सूची बनाते हुए,उन्हें धराशाई करने की कार्यवाही हर वर्ष करता आया है। लेकिन इस वर्ष इवेंट मैनेजमेंट में उलझे निगम अमले ने ऐसी कोई सूची बनाना ही जरूरी नहीं समझा। बल्कि साउथ तोड़ा स्थित लाइफ़ लाइन रोड कहे जाने वाली सड़क पर आधे अधूरे तोड़े गए मकानों को तोड़कर यह हर वर्ष की मुहिम की भी खानापूर्ति कर ली। ताकि निगम अमला महावीर कहलाए। और जिम्मेदार अपनी श्रेय की राजनीति मेंटेन रख सके।

इंदौर भूल गया हादसा।
पिछले कुछ वर्षों पूर्व इंदौर के जेलरोड स्थित एक मकान नगर निगम इंदौर की ऐसी ही लापरवाहियों की वजह से जमीन पर आ गया था। जिसमें कई जाने भी गई थी। लेकिन नगर निगम अमला यह भयावह हादसा भूल गया।

जर्जर खतरनाक के नाम पर सिर्फ सेटिंग।

नगर निगम रिमूवल अमले की खतरनाक और जर्जर मकानों की सूची हमेशा से ही विवादों में रही हैं। क्योंकि उक्त सूची में जमकर सेटिंग की जाती हैं। दरअसल वह इसीलिए क्योंकि हर वर्ष पुराने मकानों को लेकर चले आ रहे विवादों में नगर निगम अमला कूद जाता हैं। और उस विवाद की जड़ कहे जाने वाले मकान को ही जर्जर,खतरनाक बताते हुए जमींदोज कर देता हैं। बताया जाता है कि ऐसे मामलों में मोटी राशि की भी संभावनाएं रहती हैं।

सांप मर गया निगम पीट रहा लाठी।

इधर शनिवार को साउथ तोड़ा स्थित लाइफ़ लाइन सड़क पर हुई कार्यवाही को लेकर अब चर्चा आम हैं कि नगर निगम अमला अपनी खामियां छुपाने के लिए उक्त कार्यवाही कर रहा था। और सांप मर जाने के बाद लाठी पीट रहा हैं। 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!