Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE विश्व पर्यावरण दिवस, हवा में उड़ गया देश का पहला ऑक्सीजन पार्क,धरी रह गई सभी तैयारियां,कनाडिया... INDORE जल संरक्षण,नगर निगम महापौर सहित जिम्मेदार वर्षाजल को बचाने की कर रहे प्लानिंग,इवेंट,वहीं दूसर... दूषित पेयजल!,भाजपा कांग्रेस की जारी जुबानी जंग,जनता कंफ्यूज,जल संरक्षण को लेकर वार्ड की रैंकिंग!लेकि... INDORE कांग्रेस में कलेश, हाइड्रेंट पर चिंटू चौकसे का कब्ज़ा! बदनाम हो रही भाजपा,कांग्रेसी पार्षद के... Pune Liquor Tragedy: जहरीली शराब कांड में मौतों का आंकड़ा 18 पहुंचा; CID जांच शुरू, 8 पुलिसकर्मी निल... Weather Forecast: दिल्ली-NCR और UP-बिहार में बारिश-आंधी का अलर्ट; IMD ने जारी की भारी बारिश की चेताव... INDORE पानी के लेकर बवाल,शहरवासी चिंतित किसका करें यकीन किसका नहीं! पटवारी के आरोपों के बाद मेयर का ... Khajrana Ganesh Mandir Indore: खजराना गणेश मंदिर का बदलेगा स्वरूप; मास्टर प्लान के तहत शुरू हुआ निर्... Indore Air Quality News: स्वच्छता में नंबर-1, लेकिन हवा में फेल; इंदौर में बढ़ता प्रदूषण बढ़ा रहा स्वा... MP Weather Update: नौतपा में मौसम का बड़ा यू-टर्न; भारी बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट, गिरेगा पा...

भाजपा,,इंदौर से लेकर भोपाल तक इंदौरियों की जमावटें हुई शुरू।

0 123

भारतीय जनता पार्टी
इंदौर में नगर से लेकर,अब प्रदेश तक जमावटों का दौर हुआ शुरू।

इंदौर।
नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा की नियुक्ति के बाद से ही नगर कार्यकारिणी में जमावट और घुसपैठ से लेकर हर संभव कोशिशों का दौर जारी ही था। लेकिन अब हेमंत खंडेलवाल को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के बाद से तो इंदौरी भाजपाइयों की मेहनत और भी ज्यादा बढ़ गई हैं। दरअसल वैसे ही इंदौर नगर में भाजपाइयों को सेट करने में तमाम मुश्किलें,गुट, वर्चस्व आड़े आ रहा था। और अब नए प्रदेश अध्यक्ष के बाद नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा के लिए यह मामला और भी ज़्यादा मुसीबतों भरा साबित हो रहा हैं। क्योंकि उनकी नगर टीम में हर वर्ग और गुट को साधना उनके लिए बड़ी चुनौती बन गया हैं।

नगर में बहुत मारामारी।

 

भाजपा इंदौर नगर के कप्तान सुमित मिश्रा की स्थिति फिलहाल काफी ज्यादा उथल पुथल वाली बन गई हैं। क्योंकि उनकी नगर टीम में आने के लिए सभी गुट से दावेदार काफी ज्यादा सामने आ गए हैं। और पद संख्या की बात कि जाए तो वह काफी ज्यादा कम ही हैं। लिहाजा सूत्र बताते है कि अब कई नाम ऐसे है। जिन्हें अन्य जगह सेट करने पर भी विचार किया जा रहा हैं।

पुराने पदाधिकारी भी दावेदार

नगर कार्यकारिणी के लिए नए नाम तो सामने है ही। लेकिन कई नाम ऐसे हैं। जो पूर्व कार्यकारणी में शामिल थे। लिहाजा अब वह ऐसे पूर्व पदाधिकारी भी उक्त जुगाड में है कि कैसी भी करके उनका नाम नगर कार्यकारिणी में शामिल हो जाएं।

प्रदेश में अलग ही माहौल

इसके अलावा प्रदेश भाजपा में शामिल होने के लिए भी इंदौरी कई ऐसे भाजपा नेता हैं। जो अब नए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की टीम में शामिल होना चाहते हैं। हालांकि अभी प्रदेशाध्यक्ष को एक दो दिन ही हुए हो रहे हैं। अपने पद की जिम्मेदारी लिए हुए। लिहाजा प्रदेश कार्यकारिणी को लेकर अभी समय तो बहुत हैं। लेकिन इंदौरी भाजपा नेता अभी से इस फिराक में है कि किसी भी तरह से उनका स्थान प्रदेश कार्यकारिणी में पक्का हो जाएं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!