Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE विश्व पर्यावरण दिवस, हवा में उड़ गया देश का पहला ऑक्सीजन पार्क,धरी रह गई सभी तैयारियां,कनाडिया... INDORE जल संरक्षण,नगर निगम महापौर सहित जिम्मेदार वर्षाजल को बचाने की कर रहे प्लानिंग,इवेंट,वहीं दूसर... दूषित पेयजल!,भाजपा कांग्रेस की जारी जुबानी जंग,जनता कंफ्यूज,जल संरक्षण को लेकर वार्ड की रैंकिंग!लेकि... INDORE कांग्रेस में कलेश, हाइड्रेंट पर चिंटू चौकसे का कब्ज़ा! बदनाम हो रही भाजपा,कांग्रेसी पार्षद के... Pune Liquor Tragedy: जहरीली शराब कांड में मौतों का आंकड़ा 18 पहुंचा; CID जांच शुरू, 8 पुलिसकर्मी निल... Weather Forecast: दिल्ली-NCR और UP-बिहार में बारिश-आंधी का अलर्ट; IMD ने जारी की भारी बारिश की चेताव... INDORE पानी के लेकर बवाल,शहरवासी चिंतित किसका करें यकीन किसका नहीं! पटवारी के आरोपों के बाद मेयर का ... Khajrana Ganesh Mandir Indore: खजराना गणेश मंदिर का बदलेगा स्वरूप; मास्टर प्लान के तहत शुरू हुआ निर्... Indore Air Quality News: स्वच्छता में नंबर-1, लेकिन हवा में फेल; इंदौर में बढ़ता प्रदूषण बढ़ा रहा स्वा... MP Weather Update: नौतपा में मौसम का बड़ा यू-टर्न; भारी बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट, गिरेगा पा...

वार्ड 58,कांग्रेस पार्षद कादरी फ़रार,पुलिस कांग्रेस चुप,उपचुनाव की आ सकती नौबत!

0 149

वार्ड 58 फरार अनवर कादरी,,,,,,,,,

जनता हो रही परेशान,वार्ड का पहला नागरिक ही गायब। कांग्रेस और बाणगंगा पुलिस चुप,,,,

                               उपचुनाव की आ सकती हैं नौबत।

 

             ✍🏻 अमित कुमार त्रिवेदी पत्रकार

इंदौर।
विधानसभा क्षेत्र क्रमांक तीन का वार्ड 58 पार्षद विहीन है। दरअसल लव जिहाद फंडिग में भगोड़े कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी का अभी तक कोई अता पता मालूम नहीं हैं। इधर बाणगंगा थाना की पूरी पुलिस और खासतौर से थाना प्रभारी सियाराम गुर्जर भले प्रकरण दर्ज कर और इनाम तक घोषित करने के बाद ठंडी पड़ गई हो। लेकिन प्रशासन का चाबुक चला और अनवर कादरी पर 18 मुकदमे दर्ज होने के चलते राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कलेक्टर आशीष सिंह ने कार्यवाही कर दी हैं। लिहाज़ा अब वार्ड 58 जनता परेशान है। क्योंकि वार्ड जो कांग्रेसी पार्षद का हैं। लिहाज़ा लव जिहाद फंडिंग में फरार अनवर कादरी पर कसी जाती नकेल के चलते अब वार्ड में ही उपचुनाव की सुगबुगाहट शुरू हो गई हैं। दरअसल इसके पूर्व महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कानूनन अनवर को बर्खास्त करने की जो प्रक्रिया कर दी थी। लिहाज़ा अब वार्ड 58 में उपचुनाव की संभावनाएं बनती जा रही हैं। हालांकि अभी वार्ड 58 और पार्षद अनवर कादरी के साथ क्या क्या होगा यह बाकी हैं।

                महापौर पहले ही कर चुके मांग
पिछले दिनों लव जिहाद फंडिग में फरार हुए और 10 हजार के इनाम घोषणा के बाद कादरी महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने संभागायुक्त दीपक सिंह लिखित में अनवर कादरी को पार्षद पद से हटाने के मांग की थी। फिलहाल महापौर पुष्यमित्र भार्गव के उक्त मांगपत्र को क्या हुआ। यह खुद महापौर पुष्यमित्र भार्गव ही जाने। लेकिन अगर संभाग कमिश्नर दीपक सिंह इसे लेकर कोई सख्त कदम उठा लेते हैं तो वार्ड 58 में उपचुनाव की संभावनाएं प्रबल हो जाएगी।

कांग्रेस और पूरी कांग्रेस पूरी तरह चुप,मानो मुंह पर बांधी पट्टी।

    खुद अपने ही कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी के लव जिहाद फंडिग से लेकर प्रकरण दर्ज होने के बाद और रासुका लगाए तक के पूरे मामले में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मुंह पर पट्टी बांध ली। जीतू इसे लेकर कुछ भी कहना उचित नहीं समझ रहे हैं। इसके पूर्व भी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी से न्यूज WITH तड़का ने संपर्क करना चाहा। लेकिन अनवर नाम के जिन्न से जीतू भागते फिर रहे हैं।

             बाणगंगा पुलिस पूरी तरह नाकाम।

  • इधर अनवर कादरी मामले में बाणगंगा पुलिस पूरी तरह नाकाम साबित हो गई हैं। लव जिहाद फंडिग मामले प्रकरण दर्ज करने से लेकर आजतक बाणगंगा पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठे गई हैं। लेकिन थाना प्रभारी सियाराम गुर्जर के पास इसे लेकर कोई जवाब नहीं हैं।
Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!