Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE माननीय न्यायालय के आदेशों के बावजूद,औपचारिकताएं कर रहा नगर निगम,PRJ OOH और सुपीरियर सर्विसेज ... INDORE कांड हो जाते हैं,जिम्मेदार समिति प्रभारियों को मिलती है छूट,कार्यवाही की बजाय महंगी गाड़ियां ... INDORE नगर निगम मार्केट विभाग की उदासीनता,खतरे में आमजनता की जान,मेयर का कहना PRJ OOH हो या सुपीरियर... INDORE नशे के खिलाफ एकजुट पूरा शहर,इंदौरी,क्रिकेटर,पूरे पुलिस विभाग ने नशे के खिलाफ लगाई दौड़। INDORE हवा में ही उड़ा ऑक्सीजन पार्क,अब एक पेड़ मां के नाम,नगर निगम की बजट खुटाओ योजना जारी,निगमायुक... INDORE न्यूज़ WITH तड़का डॉट कॉम की ख़बर का असर,टूटेगा दौलतगंज का अवैध निर्माण! महापौर सख़्त, किसी भी... INDORE कनाडिया पुलिस के हाथों लगा, अवैध शराब तस्कर गिरोह,पूछताछ में इंदौरी शराब ठेकेदार की खुल सकती ... INDORE 23 सालों का इंतजार हुआ ख़त्म,निगम अधिकारियों को महापौर ने दी सौगात,अधिकारियों ने कहा उन्हें उ... INDORE जिम्मेदार दौरे, निरीक्षण,मीटिंगों में व्यस्त, शहर को बनाया अंधेरनगरी,साबित हो रहे चौपट राजा,ज... INDORE पुलिस का नशा मुक्ति अभियान बना जनजागरूकता का विषय, सड़कों से घरों तक नशे के दुष्परिणामों पर ह...

शहर कांग्रेस अध्यक्ष मंथन,यादव अभी भी सक्रिय, फूलछाप बागड़ी की सक्रियता पर कांग्रेसी हतप्रभ

0 262

गिनती के कांग्रेसियों ने दी,अहमदाबाद हादसे में मारे गए को श्रद्धांजलि,फोटो खिंचवाया हो गईं रस्म अदायगी।

 

इंदौर।शहर कांग्रेस अध्यक्ष को लेकर जारी उठापटक के बीच जहां दावेदार कांग्रेसी जिनमें अमन बजाज, शैलेश गर्ग, दीपू यादव,पिंटू जोशी और अमित चौरसिया पूरी तरह गायब है। इधर शहर कांग्रेस अध्यक्ष की कुर्सी पर काबिज सुरजीत सिंह चढ्ढा भी अब पार्टी आयोजनों से दूरियां बनाते हुए इधर उधर हो गए है। वहीं दूसरी तरफ इसी पद की दौड़ में अभी भी भाग रहे देवेंद्र सिंह यादव रोज़ाना किसी न किसी विषय सामने आ ही रहे है। कभी एमवायएच में मरीजों से हालचाल जान रहे है तो अब अहमदाबाद हादसे में शिकार हुए दिवंगतों को गांधी प्रतिमा पर देवेंद्र एंड उनकी गिने चुने कांग्रेसियों की टीम ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

अरविंद एक दम से सक्रिय
इधर देवेंद्र सिंह यादव की सक्रियता का अंदाजा तो लगाया जा सकता हैं। लेकिन इस बीच फ़ुलछाप कांग्रेसी की उपाधि हासिल कर चुके अरविंद बागड़ी एकाएक सक्रिय हो गए हैं। पार्टी के चार कांग्रेसी भी कोई धरना, प्रदर्शन या कुछ भी कार्यक्रम करें अरविंद बागड़ी वहां देखे जा सकते हैं। बागड़ी को लेकर खुद कांग्रेसियों ने भी ऊपर तक बात पहुंचा दी है कि शहर कांग्रेस अध्यक्ष कोई भी बन जाएं लेकिन बागड़ी नहीं बनना चाहिए। इसके अलावा खुद पार्टी गाइड लाइन भी बागड़ी को दूर फेंक रही हैं। लेकिन फिर भी बागड़ी की सक्रियता के पीछे की वजह कोई समझ नहीं पा रहा हैं। 

यह कांग्रेसी रहे मौजूद

अनिल यादव, बद्री शर्मा,सत्यनारायण सलवादिया,महेंद्र यादव,जौहर मानपुरवाला,लक्ष्मण खत्री,कमलेश मुरझानी,राजा खान,चन्दन सोनकिया,विनोद वर्मा,गोविंद शर्मा, मेहमूद पठान,कमलेश पाठक, सफदर नकवी,भूपेंद्र केतके,मनोज तोमर,मुकेश चौहान,सचिन अत्रे,सिराज खान,राधेश्याम चौहान,सहित अन्य कांग्रेसी इस दौरान मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!