Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE, पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में चाकुबाजी की घटना से मचा हड़कंप,वीडियो हो रहा वायरल,पुलिस की भूमिका... INDORE,सायबर क्राइम मास्टरमाइंड पर पुलिस का शिकंजा,क्राइम ब्रांच ने किया मल्टी स्टेट फ्रॉड सिंडिकेट ... INDORE, नगर निगम राजस्व मनमानियों का विभाग,मनोरंजन कर,यूनीपोल, लॉलीपॉप,राजस्व वसूली सभी में फिसड्डी,... INDORE,कनाडिया थाना क्षेत्र, संपत ग्रीन्स में चोरों का आतंक,लाखों की चपत लगा चुके अज्ञात चोर, दशहत म... INDORE,जोनल कार्यालय 11 वार्ड 60, निगम तोड़ेगा शकील ओलंपिक का अवैध निर्माण,खजराना स्थित एक और अवैध न... INDORE, स्मार्ट हक़ीकत,जमीन में उतरी नहीं केबलें,अफसरों की जालसाजी! स्मार्ट क्षेत्र, आसमान में लटकते... INDORE,भागीरथपुरा दूषित जलकांड,36 मौतों का कौन जिम्मेदार,600 पन्नो की सीलबंद रिपोर्ट में निगम अधिकार... INDORE, पुलिस का रक्षाबंधन त्यौहार पर महिलाओं को तोहफ़ा,सुरक्षा के तैनात रहेगा शक्ति मोबाइल दल। INDORE,यूनीपोल, लॉलीपॉप अवैध होर्डिंगों की शहर में बाढ़,PRJ OOH, सुपीरियर सर्विसेज एडवायइजिग कंपनी कर... INDORE, नशे की लत ने बनाया मोबाइल स्नेचर,पुलिस ने महज 12 घंटों में 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार,16 स्...

आखिर क्या हुआ, शिलांग में दोनों दंपत्ति के साथ,अब हर किसी का यही सवाल,पति का शव बरामद,पत्नी की तलाश अभी भी जारी

0 601

हनीमून पर गए राजा रघुवंशी का 10 दिनों बाद मिला शव, पत्नी सोनम की अभी भी तलाश

इंदौर से हनीमून पर शिलांग गए लापता नवविवाहित जोड़े की 10 दिन बाद सूचना सामने आई है कि दंपत्ति में से पति राजा रघुवंशी की मौत हो गई है और फिलहाल राजा का शव शिलांग की एक गहरी खाई से बरामद हुआ है। पत्नी सोनम रघुवंशी की अभी भी तलाश जारी है। दोनों की 11 मई 2025 को धूमधाम से शादी हुई थी। सपनों से भरा नया जीवन शुरू ही हुआ था। और यह दोनों 20 मई को हनीमून पर निकले थे। लेकिन किसे पता था कि यह सफर ऐसा मोड़ ले लेगा। क्योंकि यह दोनों ही 23 मई को शिलांग से अचानक लापता हो गए थे। परिवार, दोस्त, शहरवासी, हर कोई बस एक ही दुआ कर रहा था कि भगवान इन्हें सही सलामत वापस इंदौर ले आए।लेकिन 2 जून को, एक ऐसा समाचार सामने आया जिसने सब को गमगीन कर दिया। राजा अब इस दुनिया में नहीं हैं। उनकी निःशब्द विदाई एक पहाड़ी खाई की गहराइयों में खो गई।राजा का शव पुलिस को जहा स्कूटर पार्क की थी वहां से 20 से 25 किलोमीटर दूर मिला है। इसकी पुष्टि उनके भाई ने भी की है। वहीं अब उनकी पत्नी सोनम की तलाश की जा रही है। चर्चा में डीसीपी क्राइम ब्रांच राजेश त्रिपाठी ने कहा कि मिले समाचार काफी दुखद है। क्योंकि दंपत्ति में से राजा रघुवंशी की मौत हो गई है। और वहां की स्थानीय पुलिस ने गहरी खाई से उनका शव भी बरामद कर लिया है। फिलहाल उनकी पत्नी सोनम अभी भी लापता है। इधर इंदौरी दंपत्ति के साथ आखिर शिलांग में हुआ क्या इस बात पर हर एक इंदौरवासी के मन में सवाल उठ रहा है कि ऐसा क्या हुआ जो यह हो गया। 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!