Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE नशे के खिलाफ एकजुट पूरा शहर,इंदौरी,क्रिकेटर,पूरे पुलिस विभाग ने नशे के खिलाफ लगाई दौड़। INDORE हवा में ही उड़ा ऑक्सीजन पार्क,अब एक पेड़ मां के नाम,नगर निगम की बजट खुटाओ योजना जारी,निगमायुक... INDORE न्यूज़ WITH तड़का डॉट कॉम की ख़बर का असर,टूटेगा दौलतगंज का अवैध निर्माण! महापौर सख़्त, किसी भी... INDORE कनाडिया पुलिस के हाथों लगा, अवैध शराब तस्कर गिरोह,पूछताछ में इंदौरी शराब ठेकेदार की खुल सकती ... INDORE 23 सालों का इंतजार हुआ ख़त्म,निगम अधिकारियों को महापौर ने दी सौगात,अधिकारियों ने कहा उन्हें उ... INDORE जिम्मेदार दौरे, निरीक्षण,मीटिंगों में व्यस्त, शहर को बनाया अंधेरनगरी,साबित हो रहे चौपट राजा,ज... INDORE पुलिस का नशा मुक्ति अभियान बना जनजागरूकता का विषय, सड़कों से घरों तक नशे के दुष्परिणामों पर ह... INDORE आईडीए में जनसुनवाई की शुरुआत के बाद सीईओ का एक और नया नवाचार,तीन दिवसीय शिविर में सैकड़ों भूख... INDORE पुलिस आयुक्त ने 7 बदमाशों को किया तीन महीनों के लिए तड़ीपार,3 लिस्टेड भरेंगे थानों में हाजरी। INDORE लापता खजराना अस्पताल,कलेक्टर की कब्ज़ा मुक्ति मुहिम का श्रीगणेश, प्रशासन- नगर निगम ने बेशकीमत...

नगर निगम द्वारा जमींदोज खण्डर,उगल रहा भवन अधिकारी असित खरे का नाम,योजना समिति प्रभारी उदावत ने की कार्यवाही की मांग

0 369

नगर निगम द्वारा जमींदोज खण्डर उगल रहा भवन अधिकारी अशित खरे का नाम

MIC सदस्य योजना प्रभारी राजेश उदावत ने आयुक्त से की जांच की मांग।

इंदौर।

पिछले दिनों नगर निगम रिमूवल अमले ने विस्फोटक के जरिए नाले किनारे बने स्कीम 54 पीयू 4 प्लाट नंबर 234 पर बने अवैध निर्माण को जमींदोज किया था। उक्त भवन निर्माता ने नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के आदेशों को धत्ता बताते हुए उक्त निर्माण कर डाला था। दरअसल अब उक्त पूरी नगर निगम की कहानी में निगम द्वारा जमींदोज किया गया उक्त निर्माण ही भवन अधिकारी असित खरे का नाम बार बार उगल रहा हैं क्योंकि भवन अधिकारी रहते हुए खरे ने NGT के तमाम नियम कायदों को ताक में रखते हुए 2021 में उक्त पीयू 4 स्कीम 54 स्थित प्लाट नंबर 234 का नक्शा पास कर दिया था। जो कि NGT के नियमों के सीधे उल्टा है। लिहाजा इसी वजह से नगर निगम रिमूवल अमले ने कमिश्नर शिवम वर्मा के निर्देशों का पालन करते हुए उक्त निर्माण ध्वस्त कर दिया। लेकिन अब उक्त खण्डर बन चुका यह निर्माण जोनल क्रमांक 22 के भवन अधिकारी असित खरे का नाम बार बार उगल रहा है। और भवन अधिकारी असित खरे पर सख्त कार्यवाही किए जाने की भी मांग कर रहा है। हालांकि अब उक्त पूरे में इंदौर नगर निगम योजना प्रभारी राजेश उदावत ने जरूर संज्ञान लेते हुए नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और इंदौर नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा से असित खरे पर ठोस कार्रवाई किए जाने की मांग उठाई है। चर्चा में निगम योजना प्रभारी राजेश उदावत ने भी कहा कि जब निगम अधिकारी ही इस तरह की चूक करेंगे या जानबूझकर नियमों को ठेंगा बताएंगे तो उन ऐसे अधिकारियों पर भी ठोस कार्यवाही की जानी चाहिए। ताकि आगे तो कोई भी निगम अधिकारी ऐसे लापरवाहियां न करें। और किसी सांठगांठ में शामिल न हो सके।

यह कैसी अंधेर गर्दी खरे को ही वापस बनाया भवन अधिकारी

दरअसल पीयू 4 स्कीम 54 स्थित प्लाट नंबर 234 असित खरे की मिलीभगत की कहानी खुद ब खुद बयान कर रहा है। लेकिन अंधेर गर्दी तो देखिए कि असित खरे को वापस जोनल क्रमांक 22 का भवन अधिकारी बनाकर बैठा दिया गया।

अनुमति भी खत्म हो गई थी,फिर कैसे बेख़ौफ़ निर्माण

दरअसल उक्त प्लाट नंबर 234 का नक्शा भवन अधिकारी रहते हुए असित खरे ने 2021 में स्वीकृत किया था। जिसकी वैधता 2024 ही थी। लेकिन फिर भी उक्त प्लाट पर बिना रिन्यू किए बेखौफ निर्माण जारी था। जिसे लेकर भी नगर निगम अधिकारियों पर उंगलियां उठ रही है। 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!