Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE, नगर निगम राजस्व मनमानियों का विभाग,मनोरंजन कर,यूनीपोल, लॉलीपॉप,राजस्व वसूली सभी में फिसड्डी,... INDORE,कनाडिया थाना क्षेत्र, संपत ग्रीन्स में चोरों का आतंक,लाखों की चपत लगा चुके अज्ञात चोर, दशहत म... INDORE,जोनल कार्यालय 11 वार्ड 60, निगम तोड़ेगा शकील ओलंपिक का अवैध निर्माण,खजराना स्थित एक और अवैध न... INDORE, स्मार्ट हक़ीकत,जमीन में उतरी नहीं केबलें,अफसरों की जालसाजी! स्मार्ट क्षेत्र, आसमान में लटकते... INDORE,भागीरथपुरा दूषित जलकांड,36 मौतों का कौन जिम्मेदार,600 पन्नो की सीलबंद रिपोर्ट में निगम अधिकार... INDORE, पुलिस का रक्षाबंधन त्यौहार पर महिलाओं को तोहफ़ा,सुरक्षा के तैनात रहेगा शक्ति मोबाइल दल। INDORE,यूनीपोल, लॉलीपॉप अवैध होर्डिंगों की शहर में बाढ़,PRJ OOH, सुपीरियर सर्विसेज एडवायइजिग कंपनी कर... INDORE, नशे की लत ने बनाया मोबाइल स्नेचर,पुलिस ने महज 12 घंटों में 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार,16 स्... INDORE, पुलिस को मिले अत्याधुनिक संसाधन,क्राइम इनवेस्टिगेशन और फील्ड पुलिसिंग को मिलेगी अलग नईं दिशा... INDORE,सुप्रीम कोर्ट ने BCI के आदेश पर लगाई रोक, वरिष्ठ अधिवक्ता पूर्व न्यायिक अधिकारी नरेंद्र जैन क...

MP News: मध्य प्रदेश के एक और नामी कारोबारी ने खुद को मारी गोली, सुसाइड से पूरे इलाके में मचा हड़कंप

414

इंदौर: मध्यप्रदेश के इंदौर में से सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आई है। जहां एक नामी कारोबारी ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या की है। माना जा रहा है कि कारोबारी ने पारिवारिक विवाद से परेशान होकर यह आत्मघाती कदम उठाया है। हालांकि घटना के अभी स्पष्ट कारणों का पता नही चल पाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना की जांच की जा रही है।

जानकारी के अनुसार, यह घटना इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में हुई। जहां निवासी शांति निकेतन टाउनशिप, 62 वर्षीय कारोबारी सुधीर पाटनी ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक सुधीर पाटनी हार्डवेयर व्यवसाय से जुड़े थे और अपनी पत्नी के साथ शांति निकेतन में रहते थे। उनके दोनों बच्चे अमेरिका में सेटल हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पत्नी बच्चों के पास विदेश जाना चाहती थीं, जबकि पाटनी इसके खिलाफ थे। इसी बात को लेकर दोनों के बीच लंबे समय से तनाव चल रहा था। बताया जा रहा है कि रविवार देर रात करीब 11 से 12 बजे के बीच पति-पत्नी के बीच फिर विवाद हुआ। इसके बाद मानसिक तनाव में आकर सुधीर पाटनी ने अपने लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मार ली।

घटना के समय घर में सिर्फ पति-पत्नी ही मौजूद थे। सूचना मिलते ही लसूड़िया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गोली लगने के कारण पहले एक्स-रे कराया जा रहा है, जिसके बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, साथ ही परिजनों और पड़ोसियों से पूछताछ की जा रही है।

इससे पहले एमपी के शिवपुरी जिले में भी एक नामी कारोबारी ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या की है। कारोबार में व्यापारी के ऊपर कर्ज बहुत बढ़ गया था। जिससे परेशान होकर उसने यह आत्मघाती कदम उठाया। ज्वेलर्स संदीप सोनी (40) पुत्र जगदीश सोनी ने अवैध पिस्टल से खुद की कनपटी पर गोली मारी थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!