Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE मामला C 21 मॉल का,धनबलियों के जेब नियमकायदे,इनको मदद करता मार्केट विभाग का अदना कर्मचारी,और इ... श्री श्रीगौड ब्राह्मण समाज पदाधिकारियों का पहली बार हुआ ऐतिहासिक शपथविधि समारोह,जिसमें शामिल हुए सैक... IDA को PMAY से झटका,MR 11विस्थापन पड़ी खटाई में,प्रति फ्लैट 10 लाख रुपए घाटे की योजना,गुलमोहर-अमलतास... INDORE शहर में JIO AIRTEL सहित अन्य कम्पनियों के नेटवर्क धड़ाम,आपस में चल रहा कम्पीटीशन किसका ग्राहक... INDORE विश्व पर्यावरण दिवस, हवा में उड़ गया देश का पहला ऑक्सीजन पार्क,धरी रह गई सभी तैयारियां,कनाडिया... INDORE जल संरक्षण,नगर निगम महापौर सहित जिम्मेदार वर्षाजल को बचाने की कर रहे प्लानिंग,इवेंट,वहीं दूसर... दूषित पेयजल!,भाजपा कांग्रेस की जारी जुबानी जंग,जनता कंफ्यूज,जल संरक्षण को लेकर वार्ड की रैंकिंग!लेकि... INDORE कांग्रेस में कलेश, हाइड्रेंट पर चिंटू चौकसे का कब्ज़ा! बदनाम हो रही भाजपा,कांग्रेसी पार्षद के... Pune Liquor Tragedy: जहरीली शराब कांड में मौतों का आंकड़ा 18 पहुंचा; CID जांच शुरू, 8 पुलिसकर्मी निल... Weather Forecast: दिल्ली-NCR और UP-बिहार में बारिश-आंधी का अलर्ट; IMD ने जारी की भारी बारिश की चेताव...

अधिकारी,जनप्रतिनिधि,आमजनता हर कोई जलसंचय के लिए कटिबद्ध ,वर्षाजल से लेकर बूंद बूंद को सहेजने पर अब दिया जा रहा ज़ोर ।

0 754

वर्षा जल या बूंद बूंद पानी,हर स्थिति में हो संचय,अब बिना रैन वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाएं नहीं मिलेगा कार्य पूर्णता प्रमाण पत्र,,नियमों का पालन करने वालों का होगा सम्मान,शासकीय भवनों,बड़े संस्थानों पर वॉटर रिचार्ज करवाना प्रमुख लक्ष्य।

✍️अमित कुमार त्रिवेदी पत्रकार इंदौर

नगरीय प्रशासन आयुक्त संकेत भोंडवे ने इंदौर में यह अब स्पष्ट निर्देश दिए है कि किसी भी स्थिति में वर्षाजल हो या बूंद बूंद पानी। उसे संचय किया जाए। जबकि इसकी बर्बादी पर इंदौर नगर निगम लगाम लगाए। साथ ही उन्होंने अब निर्देश दिए है कि रैन वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाने वालों को ही नगर निगम कार्य पूर्णता प्रमाण पत्र जारी करें। इसके अलावा जो यह वर्षा जल सहेजने के लिए तत्पर और अग्रणी रहे उसे नगर निगम प्रशस्ति पत्र भी जारी करें। ताकि आम से लेकर खास भी जल संचय अभियान में शामिल हो सके। इधर इंदौर मेयर पुष्यमित्र भार्गव ने साइक्लोथान आयोजित करते हुए केंद्र और राज्य सरकार की उक्त मुहिम में आमजनता से भी जल संरक्षण की शपथ दिलवाई।

आयुक्त ने ली बैठक दिए निर्देश।

नगरीय प्रशासन आयुक्त संकेत भोंडवे ने नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल,इंदौर विकास प्राधिकरण सीईओ डॉक्टर परीक्षित झाड़े सहित अपर आयुक्त दिव्यांक सिंह,प्रखर सिंह,अर्थ जैन,आशीष पाठक,सहित अन्य अधिकारियों से उक्त मुहिम को लेकर चर्चा की। उक्त आयोजित मीटिंग में नगरीय प्रशासन आयुक्त संकेत भोंडवे ने अधिकारियों को निर्देश दिए है कि रैन वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाने पर ही कार्य पूर्णता प्रमाण पत्र जारी किया जाए। साथ ही उक्त कार्य समय सीमा में पूर्ण हो। इसके अलावा शासकीय भवनों,बड़ी इमारतों,बड़े संस्थानों,औद्योगिक इकाइयों में रैन वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगवाया जाए। जबकि टोटी अभियान चलाकर नलों से बहने वाले पानी को भी रोका जाए। और साथ ही साथ शहरी सीमा में वन क्षेत्र स्थापित किए जाए। आयुक्त ने निर्देश भी दिए कि उक्त कार्य में सामाजिक संगठनों को जल संचय अभियान में भागीदार बनाए जाए।

मेयर ने दिलवाई शपथ।

इधर रविवार को महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने नेहरू स्टेडियम से साइक्लोथान दौड़ आयोजित की। इस अवसर पर सैकड़ों शहरवासी शामिल थे। जिनसे मेयर पुष्यमित्र भार्गव ने जल संचय और संरक्षण की शपथ भी दिलवाई।

जनसंख्या वृद्धि से बढ़ाई चिंता।

 

दरअसल उक्त आयोजन में मेयर पुष्यमित्र भार्गव ने जानकारी दी कि इंदौर में बढ़ती लगातार आबादी फिलहाल चिंता का विषय है। क्योंकि जो 2030 वाली आबादी का अनुमान लगाया जा रहा था। वह फिलहाल 2023 में ही इंदौर की हो गई हैं लिहाजा अब इंदौर जल संचय की भी आवश्यकता है ताकि शहरवासियों को पेयजल की समस्याएं न आए। मेयर ने कहा कि रैन वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाना अति आवश्यक हो गया हैं। क्योंकि भूजल स्तर अब काफी ज्यादा कम होता जा रहा हैं। लिहाजा अब भूमिगत जल स्तर को बढ़ाना भी अतिआवश्यक हो गया हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!