Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE मोहर्रम मेला निरस्त! विगत वर्ष के अनुभवों पर मेयर थे खफ़ा,इंदौर से दूर रहते हुए भी महापौर ने स... INDORE मसला C21 मॉल द्वारा अवैध विज्ञापनराशि वसूलने का,संचालक का खुल्लमखुल्ला विज्ञापन का धंधा,मामले... INDORE फिर ठगाया यादव परिवार,चिंटू को हटाकर सोनाली को नेता प्रतिपक्ष की कमान,पीसीसी चीफ पटवारी की मन... INDORE मामला C 21 मॉल का,धनबलियों के जेब नियमकायदे,इनको मदद करता मार्केट विभाग का अदना कर्मचारी,और इ... श्री श्रीगौड ब्राह्मण समाज पदाधिकारियों का पहली बार हुआ ऐतिहासिक शपथविधि समारोह,जिसमें शामिल हुए सैक... IDA को PMAY से झटका,MR 11विस्थापन पड़ी खटाई में,प्रति फ्लैट 10 लाख रुपए घाटे की योजना,गुलमोहर-अमलतास... INDORE शहर में JIO AIRTEL सहित अन्य कम्पनियों के नेटवर्क धड़ाम,आपस में चल रहा कम्पीटीशन किसका ग्राहक... INDORE विश्व पर्यावरण दिवस, हवा में उड़ गया देश का पहला ऑक्सीजन पार्क,धरी रह गई सभी तैयारियां,कनाडिया... INDORE जल संरक्षण,नगर निगम महापौर सहित जिम्मेदार वर्षाजल को बचाने की कर रहे प्लानिंग,इवेंट,वहीं दूसर... दूषित पेयजल!,भाजपा कांग्रेस की जारी जुबानी जंग,जनता कंफ्यूज,जल संरक्षण को लेकर वार्ड की रैंकिंग!लेकि...

Bareilly Crime: ‘क्या मौलाना को जीने का हक नहीं?’ बरेली में तौसीफ रजा की हत्या पर पत्नी ने CM योगी से मांगा न्याय

18

उत्तर प्रदेश के बरेली में बिहार के मौलाना तौसीफ रजा की संदिग्ध मौत ने अब नया मोड़ ले लिया है. पत्नी तबस्सुम का दर्द भरा बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने सीधे सवाल उठाया है. उन्होंने कहा कि क्या मौलाना को जीने का हक नहीं है. बिहार से आज पहुंचकर बरेली के जीआरपी थाने में लिखित शिकायत दी है और हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग की. जीआरपी पुलिस ने शिकायत लेकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है. साथ ही अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है.

तबस्सुम का आरोप है कि उनके शौहर की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी गई. उन्होंने बताया कि घटना के वक्त तौसीफ ने खुद उन्हें कॉल किया था और कहा था कि कुछ लोग उन्हें मार रहे हैं. जब उन्होंने वीडियो कॉल की, तो उन्होंने देखा कि उनके शौहर को पकड़कर घसीटा जा रहा था, थप्पड़ मारे जा रहे थे और बुरी तरह पीटा जा रहा था. बिहार से आज पहुंच कर बरेली के जीआरपी थाने में लिखित शिकायत दी है और हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग की है. जीआरपी पुलिस ने शिकायत लेकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है.

पत्नी ने की न्याय की मांग

तबस्सुम के मुताबिक, उनके शौहर लगातार लोगों से मदद की गुहार लगा रहे थे. वह कह रहे थे, मैंने कुछ नहीं किया, मैं एक मौलाना हूं, मुझे छोड़ दीजिए. इसके बावजूद कोई उनकी मदद के लिए आगे नहीं आया. पत्नी ने आरोप लगाया कि कुछ लोग उनके शौहर पर चोरी का इल्जाम लगा रहे थे, जबकि उनके पास सिर्फ एक किताब और बैग था. तौसीफ बार-बार अपनी बेगुनाही की बात कह रहे थे, लेकिन उन्हें बेरहमी से पीटा जाता रहा.

रेलवे ट्रैक पर मिला था शव

मौलाना तौसीफ रजा बिहार के रहने वाले थे और बरेली आए थे. 26 अप्रैल को उनका शव रेलवे ट्रैक के पास मिला था, जिसके बाद से यह मामला लगातार चर्चा में है. रोते हुए तबस्सुम ने कहा कि उनकी शादी को अभी सिर्फ दो साल भी नहीं हुई थे. उनके कोई बच्चे भी नहीं हैं और उनके शौहर ही घर चलाने वाले थे. अब उनके जाने के बाद उनका पूरा जीवन उजड़ गया है. उन्होंने Yogi Adityanath से अपील करते हुए कहा कि उन्हें न्याय चाहिए और दोषियों को सख्त सजा मिलनी चाहिए.

पुलिस ने दर्ज की शिकायत

अब सबसे बड़ा सवाल यही है, क्या किसी को भी इस तरह पीटकर मार देना सही है और क्या सच में एक मौलाना को जीने का हक नहीं है. पीड़ित परिवार को अब सिर्फ इंसाफ का इंतजार है. पत्नी ने आज बरेली के जीआरपी थाने में हत्या का मुकदमा लिखवाने के लिए लिखित शिकायत दी है. पूरे मामले में ओवैसी ने मामले को उठाया था. ओवैसी के पार्टी के नेता भी मौजूद रहे पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी मौत का कारण गंभीर चोट आई है. रिपोर्ट में एक हाथ एक पैर की हड्डी टूटी हुई और पूरे शरीर पर घाव आए है. पूरे मामले में जीआरपी पुलिस का कहना है कि आज लिखित शिकायत मिली है. शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!