Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE, ऊंची दुकान सयाजी होटल को नापेगा इंदौर नगर निगम,फूड एंड ड्रग निरीक्षण के दौरान खुली थी, पांच ... INDORE,कलेक्टर की रंग ला रही मुहिम, मिलावटखोरों में हड़कंप,ऊंची दुकान सयाजी होटल के गुणवत्ताहीन पकवा... INDORE, फूटी कोठी चौराहा अवैध सब्ज़ी मंडी,रहवासियों- सब्जी विक्रेताओं दोनों पक्षों की समस्या का होगा... INDORE, पहले ही महीने आईडीए द्वारा नियुक्त सुरक्षा एजेंसी, बॉम्बे इंटीग्रेटेड सिक्युरिटी इंडिया लिमि... INDORE,फर्जी सिम से ₹84 लाख की साइबर ठगी,इंदौर क्राइम ब्रांच का बड़ा एक्शन, 'ऑपरेशन FAST-2.0' के तहत... INDORE, आईडीए एकल खिड़की पर आउटसोर्स कर्मचारियों की मनमानी,तय समय से पहले ही रवानगी,आवेदक परेशान,एक्... INDORE, पूर्व MIC सदस्य जीतू यादव का वनवास हुआ समाप्त,लेकिन इधर भाजपा में वापसी उधर समिति की कमान नि... INDORE,नगर निगम नामांतरण घोटाला,जांच में लीपापोती! तकनीकी साक्ष्यों को किया दरकिनार,छोटी मछली को मिल... INDORE, श्रीकृष्ण जी के नाम पर दिशासूचकों पर मनोज मुंतशिर कार्यक्रम के आयोजकों का कब्ज़ा,निगम अमला म... INDORE, महापौर जी झांकीबाजी तो हो गई,खुद CM,मंत्री ने भी पीठ थपथपा दी,लेकिन निगम अधिकारियों- यूनीपोल...

INDORE, ऊंची दुकान सयाजी होटल को नापेगा इंदौर नगर निगम,फूड एंड ड्रग निरीक्षण के दौरान खुली थी, पांच सितारा की पोल

0 184

ऊंची दुकान सयाजी होटल को नापेगा निगम अमला,फूड एंड ड्रग विभाग के छापे में उजागर हुई अनियमितता।

✍️अमित कुमार त्रिवेदी पत्रकार इंदौर।

इंदौर के पांच सितारा सयाजी होटल की सच्चाई उस वक्त जग जाहिर हो गई। जब फूड एंड ड्रग विभाग अधिकारियों ने यहां का मौका मुआयना किया। और इस दौरान दर्जनों खामियां पाई गई। जिसे देखने के बाद अब कोई शायद ही होटल सयाजी जाना पसंद करेगा। क्योंकि उक्त पांच सितारा ऊंची दुकान में शाकाहारियों के साथ तो मजाक किया ही जा रहा था। जबकि अनेकों खामिया जो कि आम व्यक्ति के स्वास्थ्य के साथ सीधा खिलवाड़ कहा जा सकता हैं। इधर अब इंदौर नगर निगम भी सयाजी होटल प्रबंधन पर शिकंजा कसने वाला हैं। क्योंकि फूड एंड ड्रग विभाग के छापे के दौरान सयाजी होटल प्रबंधन द्वारा नगर निगम के नियमों का भी खुला माखोल उड़ाया जा रहा था।

छापे के दौरान जला हुआ तेल बहाया जा रहा था सीवरेज लाइन में,कचरा भी अलग नहीं।

फूड एंड ड्रग विभाग अधिकारियों ने सयाजी होटल का निरीक्षण किया तो इस दौरान सयाजी होटल प्रबंधन जले हुआ तेल सीधे ड्रेनेज लाइन में बहा रहा था। यही नहीं प्रबंधन ने गीला और सूखा कचरा भी पृथक नहीं कर रखा था।

 

निगम करेगा सख्त कार्यवाही।

न्यूज WITH तड़का डॉट कॉम से चर्चा में अपर आयुक्त प्रखर सिंह ने कहा कि इंदौर नगर निगम सयाजी होटल में टीम भेज रहा है और मामले की जांच करवा रहा है। अपर आयुक्त सिंह के अनुसार निगम सयाजी प्रबंधन पर चालानी कार्यवाही के साथ अन्य जरूरी कार्यवाही भी करेगा। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही शहर की अब सभी होटलों पर भी निगम अमला इस मामले की जांच करने वाला है कि होटल प्रबंधन ऐसे जला हुआ तेल ड्रेनेज लाइन में तो नहीं बहा रहा हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!