Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE,कलेक्टर की रंग ला रही मुहिम, मिलावटखोरों में हड़कंप,ऊंची दुकान सयाजी होटल के गुणवत्ताहीन पकवा... INDORE, फूटी कोठी चौराहा अवैध सब्ज़ी मंडी,रहवासियों- सब्जी विक्रेताओं दोनों पक्षों की समस्या का होगा... INDORE, पहले ही महीने आईडीए द्वारा नियुक्त सुरक्षा एजेंसी, बॉम्बे इंटीग्रेटेड सिक्युरिटी इंडिया लिमि... INDORE,फर्जी सिम से ₹84 लाख की साइबर ठगी,इंदौर क्राइम ब्रांच का बड़ा एक्शन, 'ऑपरेशन FAST-2.0' के तहत... INDORE, आईडीए एकल खिड़की पर आउटसोर्स कर्मचारियों की मनमानी,तय समय से पहले ही रवानगी,आवेदक परेशान,एक्... INDORE, पूर्व MIC सदस्य जीतू यादव का वनवास हुआ समाप्त,लेकिन इधर भाजपा में वापसी उधर समिति की कमान नि... INDORE,नगर निगम नामांतरण घोटाला,जांच में लीपापोती! तकनीकी साक्ष्यों को किया दरकिनार,छोटी मछली को मिल... INDORE, श्रीकृष्ण जी के नाम पर दिशासूचकों पर मनोज मुंतशिर कार्यक्रम के आयोजकों का कब्ज़ा,निगम अमला म... INDORE, महापौर जी झांकीबाजी तो हो गई,खुद CM,मंत्री ने भी पीठ थपथपा दी,लेकिन निगम अधिकारियों- यूनीपोल... INDORE,प्रदेशभर में लहराया तिरंगा,मुख्यमंत्री,कलेक्टर,मेयर,पुलिस कमिश्नर,भाजपा नगर अध्यक्ष,IDA CEO, ...

INDORE,कलेक्टर की रंग ला रही मुहिम, मिलावटखोरों में हड़कंप,ऊंची दुकान सयाजी होटल के गुणवत्ताहीन पकवान,चूहों की लैंडी कोकरोच के बीच बनाए जा रहे थे पकवान।

0 192

ऊंची दुकान सड़े पकवान,चूहो की लैंडी,काकरोच के बीच सयाजी होटल में परोसी जा रही था मेहमानों को खाना,शाकाहारियों के साथ भी सयाजी का मनमानी व्यवहार।

✍️अमित कुमार त्रिवेदी पत्रकार इंदौर।

इंदौर में जिला कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देशों के बाद से ही मिलावटखोरों में हड़कंप मचा हुआ हैं। इसी कड़ी में फूड एंड ड्रग विभागीय टीम द्वारा जब पांच सितारा सयाजी होटल का दौरा किया तो। सयाजी होटल जैसी मंहगी और मशहूर होटल की असलियत सामने आ गई। दरअसल सयाजी होटल के हालातों को देखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा कि ऊंची दुकान और सड़े गले गुणवत्ताहीन सयाजी के पकवान।

क्योंकि टीम ने दौरे के समय जो सयाजी होटल की स्थितियां देखी उसे देखते हुए शाकाहारियों उपभोक्ताओं के साथ सयाजी होटल द्वारा मनमाना रवैया अपनाया जा रहा था। वह इसलिए कि शाकाहारी और मांसाहारी खाद्य सामग्री सयाजी होटल में एक ही स्थान पर फ्रीजर के स्टोर कर रखी गई थी। इसी के साथ उबले आलू भी एक्सपायर डेट के बाद भी यहां टीम ने पाया गया। जबकि सयाजी होटल प्रबंधन की सबसे चूक यह थी कि मेहमानों के लिए पकाये जा रहे सभी पकवान चूहो की लैंडी और काकरोच के बीच में बनाया जा रहा था।

दर्जनों खामियां मिली,सेम्पल ले लिए हैं।

फूड एंड ड्रग विभागीय अधिकारी मनीष स्वामी ने बताया कि टीम ने सयाजी होटल का निरीक्षण किया तो यहां दर्जनों खामियां इस दौरान पाई गई। क्योंकि बिना कोई पेकिंग का खुला नॉनवेज यहां पाया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनीष स्वामी ने बताया कि सयाजी में टेम्प्रेचर भी मेंटेन नहीं किया गया था। जिससे खाद्य सामग्री का दूषित होना संभव हो सकता हैं। जबकि इस दौरान नॉनवेज और वेज खाद्य सामग्री को भी साथ में स्टोर किया गया था। वहीं इस दौरान सयाजी होटल के किचन में चूहों की लैंडी और काकरोच होना भी पाया गया। मनीष स्वामी के अनुसार फिलहाल सयाजी होटल से नमूने ले लिए और आगे की जांच जारी हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!