Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE,भाजपा नेता, प्रशासनिक अधिकारी और रॉयल ग्रीन काउंटी टाउनशिप कर्ताधर्ताओं की तगड़ी गठजोड़,सवालो... ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग विकास के नाम पर हो रहा विनाश,अधिवक्ताओं ने इंदौर संभागायुक्त को सौंपा ज्ञापन... INDORE,मुख्यमंत्री के जलसंरक्षण अभियान का रॉयल ग्रीन काउंटी टाउनशिप कर्ताधर्ताओं ने उड़ाया मज़ाक,बिल... INDORE,महापौर जी बस देते आश्वासन! सख्ती,निगम कमिश्नर की दिनरात की मेहनत को निगम अमला लगा रहा बट्टा,इ... INDORE, नो कार डे,खुद निगमायुक्त सहित प्रभारी मेयर अपर आयुक्त ने कार को एक दिन के लिए कहा ना,दो पहिय... INDORE, कोई जान जाए तो ही जागेंगे क्या जिम्मेदार? हाईकोर्ट में याचिका,बेखौफ अवैध यूनीपोल लॉलीपॉप और ... INDORE,नगर निगम की दो कार्यवाही दोनों सवालों के घेरे में!एक पर 10 लाख जुर्माना,दूसरे रॉयल ग्रीन काउं... INDORE,निगम खजाने में सेंध,कमिश्नर की मेहनत पर राजस्व अमला ARO-अपर आयुक्त लगा रहे पलीता, सील की गई द... INDORE, पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में चाकुबाजी की घटना से मचा हड़कंप,वीडियो हो रहा वायरल,पुलिस की भूमिका... INDORE,सायबर क्राइम मास्टरमाइंड पर पुलिस का शिकंजा,क्राइम ब्रांच ने किया मल्टी स्टेट फ्रॉड सिंडिकेट ...

INDORE मोहर्रम मेला निरस्त! विगत वर्ष के अनुभवों पर मेयर थे खफ़ा,इंदौर से दूर रहते हुए भी महापौर ने स्थिति की साफ़,मेयर इन काउंसिल में हुआ अंतिम फैसला

0 311

पिछले अनुभवों से खफ़ा थे मेयर, अधिकारियों की जारी अनुमतियों की तैयारियों के बीच इंदौर से दूर बैठकर रद्द कर दिया मोहर्रम मेला,अब मात्र ताजिये ठंडे करने का ही समय।

✍️अमित कुमार त्रिवेदी पत्रकार इंदौर

इंदौर नगर निगम महापौर परिषद ने धोबीघाट पर लगने वाले मोहर्रम मेले को लेकर साफ इनकार दिया हैं। दरअसल उक्त मेला आयोजन को लेकर जैसे ही खबरें उड़ी इधर अधिकारी भी आयोजकों को मेले की सशर्त अनुमतियाँ देने में लगे हुए थे कि उधर इंदौर से दूर बैठे महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने मेयर इन काउंसिल की बैठक आयोजित कर ली। यहीं नहीं वर्चुअली ही सही लेकिन पूर्व वर्ष के मेला आयोजकों के अनुभवों को देखते हुए अधिकारियों की तैयारियों पर मेयर इन काउंसिल ने पानी फेरते हुए मेले की अनुमति ही निरस्त कर दी। लिहाजा अब इसके बाद मेयर कमिश्नर के बीच उक्त मामले को लेकर असंतोष की खबरें और अफवाहे आम हो रही है लेकिन आयोजित मीटिंग में धोबीघाट पर पूर्व साल में आयोजित मोहर्रम मेले के इंदौर नगर निगम के अनुभवों और अव्यवस्थाओं का हवाला देते हुए उक्त मोहर्रम मेले की अनुमति ही निरस्त कर दी हैं।

 

सिर्फ ताजिए ठंडे होंगे उसके अलावा कोई गतिविधि नहीं।
मेयर इन काउंसिल द्वारा अनुमति आदेश के अनुसार अब सिर्फ आयोजकों को धोबीघाट पर ताजिये ठंडे की अनुमति होगी। क्योंकि विगत वर्ष मेला आयोजको द्वारा निगम को तय राशि जमा नहीं करना,निगम शर्तों का पालन नहीं करना,स्वच्छता नहीं रखना जैसे विषयों का हवाला दिया गया हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!