Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE सरकारी जमीनों पर कब्जा बर्दाश्त नहीं,कलेक्टर के सभी विभागों को निर्देश, अतिक्रमणकारियों पर भी... INDORE लापता खजराना अस्पताल,धरातल पर खाली जमीन,अब कांग्रेसी नेता का दावा कांग्रेसी मुख्यमंत्री ने दी... INDORE नगर निगम मार्केट विभाग की अवैध विज्ञापनबाजों को खुली छूट! उल्लंघन करो और नाममात्र खानापूर्ति ... INDORE कनाडिया पुलिस के हत्थे चढ़ा ड्रग तस्करों का बड़ा नेटवर्क,16 लाख रुपए की एमडी ड्रग सहित कार बर... INDORE कनाडिया पुलिस पकड़े महंगे शौक के लिए मोबाइल झपटने वाले दो चोर,फिलहाल पूछताछ जारी खुलेंगे और क... INDORE मुख्यमंत्री के प्रभार का शहर,खतरे में इंदौर की जनता, ना निगमायुक्त को फ़िक्र,न किसी और को चिंत... दतिया उपचुनाव mp में नहीं बदलेगा टिकट, भाजपा का क्लेश ख़त्म! सीएम,प्रदेश अध्यक्ष,नरोत्तम मिश्रा की ब... दतिया उपचुनाव,भाजपा में बगावती दौर,वरिष्ठ नेता लगे डेमेज कंट्रोल में,नरोत्तम मिश्रा के राजनीतिक वनवा... INDORE आईडीए में फर्जीवाड़ा,गिरोह के तीन सदस्य धराएं,एक गिरोह अभी भी पुलिस की जद से बाहर,तीन आरोपित ... INDORE पार्ट 4, पर्यावरण का दुश्मन रॉयल ग्रीन काउंटी टाउनशिप कर्ताधर्ता और विकासकर्ता,गिट्टी मुरम चो...

PM Modi Convoy: ईंधन बचाने के लिए पीएम मोदी की बड़ी पहल, सिर्फ 2 गाड़ियों के साथ पहुंचे दफ्तर

61

पश्चिम एशिया संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर के लोगों से ईंधन बचाने की अपील की थी. जिसके बाद पीएम मोदी ने भी अपने काफिले में गाड़ियों की संख्या घटा दी है. पीएम मोदी खुद बुधवार को कैबिनेट की बैठक में महज दो गाड़ियों के काफिले के साथ अपने घर से दफ्तर पहुंचे हैं. जिसका वीडियो भी सामने आया है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में पीएम मोदी के काफिले में सिर्फ दो गाड़ियां जाती दिख रही हैं.

🛡️ सुरक्षा प्रोटोकॉल में बदलाव: मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों ने भी उठाया कदम

प्रधानमंत्री मोदी के ईंधन बचाने की अपील पर कैबिनेट मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों ने भी अपनी सुरक्षा काफिले में लगी गाड़ियां 50 प्रतिशत कम कर दी हैं. पीएम सुरक्षा को लेकर बनाए गए मानकों के हिसाब से ‘ब्लू बुक’ के मुताबिक, सामान्य तौर पर प्रधानमंत्री के सुरक्षा काफिले में 14 से 17 गाड़ियां रहती हैं. इसके अलावा राज्यों की पुलिस और सुरक्षा बल के जवान मिलाकर यह संख्या 30 से 40 तक पहुंच जाती है, जिसे अब काफी कम कर दिया गया है.

🛡️ अमित शाह और राजनाथ सिंह ने तत्काल घटाईं सुरक्षा गाड़ियां

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह Z+ सुरक्षा श्रेणी में आते हैं और उनके साथ 11 गाड़ियों का काफिला होता है, लेकिन उन्होंने इसे घटाकर 4 कर दिया है. गृह मंत्री अमित शाह भी बुधवार को कैबिनेट की बैठक में महज चार गाड़ियों के साथ पहुंचे. सामान्य तौर पर उनके काफिले में 11 से 12 गाड़ियां होती हैं. पीएम की अपील के बाद गृह मंत्री ने अपने सुरक्षा काफिले में गाड़ियों की संख्या तत्काल प्रभाव से कम करने का निर्देश दिया है.

📱 ‘प्रधानसेवक’ की मिसाल: नितिन नवीन और अन्य नेताओं की प्रतिक्रिया

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने भी अपने काफिले में वाहनों की संख्या को कम कर दिया है. उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा, “पीएम ने पुनः सिद्ध किया है कि वे सही मायने में देश के ‘प्रधानसेवक’ हैं. जब नेतृत्व स्वयं मिसाल पेश करता है, तो वह जन-आंदोलन बन जाता है. वैश्विक चुनौतियों के बीच संसाधनों का सही उपयोग आवश्यक है और मैं भी अपने काफिले की गाड़ियां कम कर रहा हूं.”

🚔 बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों पर दिखा व्यापक असर

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा (Z+ प्रोटेक्टी) ने भी अपने सुरक्षा काफिले में महज चार गाड़ियां रखी हैं, जबकि पहले उनके साथ 10 से 11 गाड़ियां रहती थीं. इसी तरह अन्य केंद्रीय मंत्रियों ने भी संख्या घटाकर 3 से 4 के बीच रखी है. बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने भी अपने सुरक्षा काफिले में चलने वाली गाड़ियों की संख्या आधी कर दी है. मंगलवार को उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी इस संबंध में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर जरूरी निर्देश जारी किए थे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!