Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE जिम्मेदार दौरे, निरीक्षण,मीटिंगों में व्यस्त, शहर को बनाया अंधेरनगरी,साबित हो रहे चौपट राजा,ज... INDORE पुलिस का नशा मुक्ति अभियान बना जनजागरूकता का विषय, सड़कों से घरों तक नशे के दुष्परिणामों पर ह... INDORE आईडीए में जनसुनवाई की शुरुआत के बाद सीईओ का एक और नया नवाचार,तीन दिवसीय शिविर में सैकड़ों भूख... INDORE पुलिस आयुक्त ने 7 बदमाशों को किया तीन महीनों के लिए तड़ीपार,3 लिस्टेड भरेंगे थानों में हाजरी। INDORE लापता खजराना अस्पताल,कलेक्टर की कब्ज़ा मुक्ति मुहिम का श्रीगणेश, प्रशासन- नगर निगम ने बेशकीमत... INDORE सरकारी जमीनों पर कब्जा बर्दाश्त नहीं,कलेक्टर के सभी विभागों को निर्देश, अतिक्रमणकारियों पर भी... INDORE लापता खजराना अस्पताल,धरातल पर खाली जमीन,अब कांग्रेसी नेता का दावा कांग्रेसी मुख्यमंत्री ने दी... INDORE नगर निगम मार्केट विभाग की अवैध विज्ञापनबाजों को खुली छूट! उल्लंघन करो और नाममात्र खानापूर्ति ... INDORE कनाडिया पुलिस के हत्थे चढ़ा ड्रग तस्करों का बड़ा नेटवर्क,16 लाख रुपए की एमडी ड्रग सहित कार बर... INDORE कनाडिया पुलिस पकड़े महंगे शौक के लिए मोबाइल झपटने वाले दो चोर,फिलहाल पूछताछ जारी खुलेंगे और क...

Jharkhand Sports: नेपाल में टी-20 सीरीज जीतकर लौटी झारखंड बधिर क्रिकेट टीम; राज्यपाल संतोष गंगवार ने राजभवन में दी बधाई

11

रांची: राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से गुरुवार को झारखंड बधिर क्रिकेट संघ के अध्यक्ष दीपक यादव के नेतृत्व में प्रतिभावान खिलाड़ियों के एक शिष्टमंडल ने लोक भवन मुलाकात की. इस दौरान खिलाड़ियों ने राज्यपाल को ‘तृतीय टी20 नेपाल डीफ क्रिकेट टूर सीरीज ऑफ इंडिया 2026 में टीम के शानदार प्रदर्शन और विजेता बनने की उपलब्धि की जानकारी दी.

टीम के हौसले की राज्यपाल ने सरहाना की

शिष्टमंडल ने राज्यपाल को बताया कि सीमित संसाधनों और विषम परिस्थितियों के बावजूद टीम के खिलाड़ियों ने लगातार मेहनत और संघर्ष के दम पर यह सफलता हासिल की है. खिलाड़ियों ने कहा कि आर्थिक और संसाधनों की कमी के बावजूद टीम ने कभी हौसला नहीं खोया और अपने प्रदर्शन से झारखंड के साथ-साथ देश का नाम भी रोशन किया.

विजेता टीम को राज्यपाल ने दी शुभकामनाएं

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने खिलाड़ियों को इस उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि खेल केवल जीत-हार का माध्यम नहीं बल्कि यह अनुशासन, आत्मविश्वास, समर्पण और टीम भावना का प्रतीक भी है. खिलाड़ियों ने अपने संघर्ष, प्रतिभा और कड़ी मेहनत से यह साबित किया है कि चुनौतियां कभी भी सफलता के रास्ते में स्थाई बाधा नहीं बन सकती.

राज्य के युवाओं में अपार प्रतिभा: राज्यपाल

राज्यपाल ने कहा कि क्रिकेट, देश का सबसे लोकप्रिय खेल है और यह गर्व की बात है कि झारखंड के खिलाड़ी क्रिकेट सहित विभिन्न खेल विधाओं में लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि राज्य के युवाओं में अपार प्रतिभा मौजूद है, जिसे सही मंच और प्रोत्साहन मिलने की जरूरत है.

दिव्यांग खिलाड़ियों की सराहना

उन्होंने विशेष रूप से दिव्यांग खिलाड़ियों की सराहना करते हुए कहा कि उनकी उपलब्धियां पूरे समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं. ऐसे खिलाड़ी यह संदेश देते हैं कि मजबूत इच्छाशक्ति और मेहनत के बल पर किसी भी चुनौती को पार किया जा सकता है. राज्यपाल ने आश्वासन दिया कि खेल और खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे, साथ ही झारखंड बधिर क्रिकेट संघ को भी यथासंभव सहयोग और प्रोत्साहन देने की बात कही गई.

राज्यपाल से साझा किए खिलाड़ियों ने अनुभव

इस अवसर पर खिलाड़ियों ने राज्यपाल के साथ अपनी उपलब्धियों और अनुभवों को साझा किया. टीम के सदस्यों ने कहा कि राज्यपाल से मिले सम्मान और प्रोत्साहन से उनका मनोबल और बढ़ा है तथा वे भविष्य में भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने का प्रयास करेंगे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!