Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
Government Update: जनगणना ड्यूटी से नदारद 289 अधिकारियों पर गिरेगी गाज, FIR दर्ज करने का आदेश जारी Government Update: जनगणना ड्यूटी से नदारद 289 अधिकारियों पर गिरेगी गाज, FIR दर्ज करने का आदेश जारी Tamil Nadu Elections 2026: 'थलापति' विजय का चला जादू; 2 साल पुरानी पार्टी TVK ने कैसे ढहाए दिग्गजों ... Tamil Nadu Elections 2026: विजय की पार्टी TVK की धमाकेदार जीत; चेन्नई स्थित आवास पर डांस और गानों के... PM Modi on Bengal Results: 'हिंसा नहीं, विकास चाहिए'; बंगाल फतह के बाद प्रधानमंत्री ने कार्यकर्ताओं ... Bobby Deol Movie Bandar: अनुराग कश्यप की फिल्म 'बंदर' में दिखेंगे बॉबी देओल, अपनी इमेज और टाइपकास्टि... भाजपा ने कर दिया कमाल,पश्चिम बंगाल फतेह,कैलाश विजयवर्गीय गमगीन एक तप था, जो 11 सालों बाद हुआ पूरा! ... Baramati Bypoll Result 2026: सुनेत्रा पवार की रिकॉर्ड जीत; 2 लाख से ज्यादा वोटों के अंतर से विरोधियो... MP Government Plan: ग्वालियर को सौगात! ऋषि गालव के नाम पर बनेगा नया विश्वविद्यालय, शिक्षा के क्षेत्र... Kerala Election Results 2026: केरल में कांग्रेस गठबंधन की सत्ता में वापसी; मुस्लिम लीग का 85% स्ट्रा...

Balrampur News: सुशासन तिहार में सीएम साय का बड़ा ऐलान; छत्तीसगढ़ में जल्द होगा ‘कर्मचारी चयन मंडल’ का गठन

4

बलरामपुर-रामानुजगंज: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर सुशासन तिहार की शुरूआत हो चुकी है प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय खुद गांवों में चौपाल लगाकर जनता की समस्या सुन रहे हैं. इसी कड़ी में बलरामपुर जिले में भी सीएम ने कलेक्ट्रेट सभागार में आला अधिकारियों के साथ बैठक ली. उन्होंने योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में भी समीक्षा करते हुए जानकारी ली. साथ ही अधिकारियों को जनता के बीच रहकर काम करने और शासन की योजनाओं को धरातल तक पहुंचाने पर भी जोर दिया.

नौकरी भर्ती को लेकर दिया अहम बयान

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बलरामपुर सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता कर मीडिया से भी चर्चा किया. कई विभागों में पद खाली होने के जवाब में उन्होंने कहा कि जब से हम सरकार में आए हैं ढाई साल होने जा रहा है कई विभागों में लगातार भर्तियां हो रही हैं. हम लोग भी अनुभव कर रहे हैं आप लोग भी अनुभव कर रहे हैं लगभग पंद्रह से बीस हजार भर्तियां हुई हैं. स्कूल शिक्षा विभाग में अभी पांच हजार शिक्षक भर्ती के लिए प्रक्रिया चल रही है. उच्च शिक्षा विभाग में भी प्रोफेसर भर्ती के लिए चल रहा है.

प्रदेश में लगातार वैकेंसी निकल रही है हम लगातार सरकारी नौकरी देने का काम कर रहे हैं इसके अलावा अभी हम लोग छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल का भी गठन कर रहे हैं इसका भी एक्ट हम लोग विधानसभा में लाए हैं. तृतीय एवं चतुर्थ वर्ग के कर्मचारियों का इस मंडल के द्वारा चयन होगा.- विष्णुदेव साय, सीएम छत्तीसगढ़

जगह-जगह लग रहे समाधान शिविर

छत्तीसगढ़ में सुशासन तिहार के तहत आमजन की समस्या का त्वरित समाधान करने के उद्देश्य से गावों कस्बों और शहरों में समाधान शिविर आयोजित हो रहे हैं. प्रदेश की जनता के बीच पहुंचकर उनसे सीधे जुड़कर सीएम साय फीडबैक ले रहे हैं. प्रशासनिक तंत्र को जनता के प्रति जवाबदेह बनाने के उद्देश्य से सीएम साय खुद मैदान पर उतर चुके हैं.

बलरामपुर में रात्रि विश्राम भी किया

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जशपुर और सरगुजा जिले के दौरे पर थे. इसके बाद रविवार शाम को वे बलरामपुर पहुंचे यहां मुख्यमंत्री ने कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. सीएम साय ने बलरामपुर में ही रात्रि विश्राम भी किया. आज सोमवार को सीएम बलरामपुर से रवाना होंगे.

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बलरामपुर में यहां के समाजों और संगठनों से भी मुलाकात कर सामाजिक और जनहित के विषयों पर चर्चा की. जिले के विकास से संबंधित सुझाव भी सीएम ने समाज के लोगों से लिए हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!