Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
Bareilly Crime: 'क्या मौलाना को जीने का हक नहीं?' बरेली में तौसीफ रजा की हत्या पर पत्नी ने CM योगी स... Kailash Vijayvargiya Emotional: बीजेपी की ऐतिहासिक जीत पर भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय; रोते हुए बोले-... Punjab Health News: पंजाब में घुटने का मुफ्त ऑपरेशन; 65 साल की बुजुर्ग महिला को मिला नया जीवन Noida Suicide Case: नोएडा की सोसाइटी में सनसनी, तीसरी मंजिल से कूदे प्रेमी-प्रेमिका; एक ने तोड़ा दम,... Auraiya Cyber Crime: बैंक कर्मचारी बनकर लूटने वाला शातिर ठग गिरफ्तार; APK फाइल और लिंक भेजकर उड़ाता ... Rajasthan Police SI Recruitment 2021: एसआई भर्ती परीक्षा रद्द; सुप्रीम कोर्ट ने सिलेक्टेड कैंडिडेट्स... Rohtas Road Accident: रोहतास में भीषण सड़क हादसा; शादी से लौट रहे एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, बस... West Bengal Election Results 2026: बंगाल में मोदी की 'गारंटी' और शाह की 'रणनीति' का जादू; 200 के करी... Administrative Update: लोकायुक्त के बाद अब राज्य विधि आयोग होगा 'गुलजार'; जल्द हो सकती है अध्यक्ष और... Jharkhand Politics: कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव को एक साल की जेल; पूर्व मंत्री रणधीर सिंह समेत 15 बर...

Manendragarh News: जवानों की फिटनेस के लिए अनोखी पहल; जुंबा और एरोबिक्स में बच्चों-बुजुर्गों ने भी दिखाया दम

2

मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर: जिले के मनेन्द्रगढ़ में 18वीं बटालियन चैनपुर के जवानों ने फिटनेस कार्यक्रम का आयोजन कर समाज को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने की सराहनीय पहल की. न कोई शुल्क, न एंट्री के लिए पूछताछ ऐसी सोच के साथ आयोजित इस कार्यक्रम ने पूरे क्षेत्र का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया. सुरभि पार्क में आयोजित ज़ुम्बा और एरोबिक्स कार्यक्रम में बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों सभी की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली.

80 साल के बुजुर्ग भी दिखे

खास बात यह रही कि 80 वर्ष तक के वरिष्ठ नागरिकों ने भी पूरे जोश और आत्मविश्वास के साथ हिस्सा लेकर यह साबित कर दिया कि फिटनेस के लिए उम्र कोई बाधा नहीं होती. कार्यक्रम का नेतृत्व 18वीं बटालियन के हेड संजय शर्मा ने किया. उन्होंने “फिट रहो, स्वस्थ रहो” का मूल मंत्र देते हुए लोगों को नियमित व्यायाम अपनाने के लिए प्रेरित किया.

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अपने स्वास्थ्य को नजरअंदाज कर देते हैं, ऐसे में इस प्रकार के सामूहिक आयोजन लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करने का सशक्त माध्यम बनते हैं.- संजय शर्मा, बटालियन हेड

जुम्बा एरोबिक्स में दिखा उत्साह

कार्यक्रम के दौरान जब सुरभि पार्क में म्यूजिक की धुन पर ज़ुम्बा और एरोबिक्स की शुरुआत हुई, तो पूरा वातावरण ऊर्जा और उत्साह से भर गया. बटालियन के करीब 80 जवानों की मौजूदगी में छोटे बच्चों से लेकर युवा और बुजुर्ग सभी ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और फिटनेस के प्रति अपनी जागरूकता दिखाई.

फिटनेस के साथ सामाजिक एकता भी

योग ट्रेनर सतीश उपाध्याय ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह आयोजन न केवल फिटनेस को बढ़ावा देता है, बल्कि सामाजिक एकता और सामूहिक सहभागिता का भी उदाहरण है. उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और लोगों को एकजुट करने का कार्य करते हैं.

यह एक बेहद सराहनीय पहल है. इससे लोगों में फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ती है और समाज में एक सकारात्मक संदेश जाता है कि स्वस्थ रहने के लिए नियमित व्यायाम बेहद जरूरी है.- सतीश उपाध्याय, योग ट्रेनर

आयोजकों ने भविष्य में भी इस तरह के फिटनेस कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित करने की बात कही है, ताकि अधिक से अधिक लोग स्वस्थ और सक्रिय जीवनशैली को अपनाने के लिए प्रेरित हो सकें.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!