Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
Jharkhand Politics: कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव को एक साल की जेल; पूर्व मंत्री रणधीर सिंह समेत 15 बर... DSPMU Ranchi: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में छात्रों का उग्र प्रदर्शन; फीस वृद्धि वापस ... Jharkhand Transport: रांची में सिटी बस सेवा ठप, यात्री परेशान; नई बसों के अपडेट का नहीं खत्म हो रहा ... Ayushman Bharat Digital Mission: देवघर सदर अस्पताल में डिजिटल बदलाव की तैयारी, मरीजों को मिलेंगी हाई... Jharkhand Police: हजारीबाग पुलिस का बड़ा एक्शन प्लान; 388 स्थानों पर तैनात होगा विशेष बल, सुरक्षा के... Jharkhand Crime: कर्रा में उग्रवादियों का तांडव, कंस्ट्रक्शन साइट पर फायरिंग और आगजनी; पुलिस ने ठेके... Palamu NEET Exam: पलामू नीट परीक्षा केंद्र पर हंगामे का मामला; पुलिस ने PR बांड पर छोड़े 3 आरोपी Giridih Road Accident: गिरिडीह में कार और सवारी गाड़ी की भीषण टक्कर; स्कूली छात्रा समेत 2 की मौत, कई... Sarna Dharma Code: जनगणना में अलग कॉलम की मांग; झारखंड कांग्रेस अध्यक्ष ने राष्ट्रपति और PM को लिखा ... Tia Bajpai Photoshoot: टिया बाजपेयी के हॉलीवुड-इंस्पायर्ड लुक ने मचाया तहलका, ग्लैमरस अवतार के दीवान...

CM Mohan Yadav on Bengal: “ममता जब निर्ममता करेगी तो…”, बंगाल के रुझानों पर बोले सीएम मोहन यादव; बताई BJP की जीत की वजह

45

भोपालः पश्चिम बंगाल-असम में बीजेपी प्रचंड जीत की ओर बढ़ रही है। इस पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि चुनाव की बेला में मैं सभी को दिल से बधाई देता हूं। गृह मंत्री अमित शाह ने भी कहा है अंग भंग कलिंग। आज सब तरफ भाजपा का झंडा लहराया है। असम में राष्ट्रवादी शक्तियों का फिर एक बार घुसपैठियों के खिलाफ विजयी कदम बढ़ा है। पश्चिम बंगाल में टीएमसी बेहाल हो गई है। बंगाल आजादी के पहले से बहुत सक्षम-सबल और विकासपरक राज्य हुआ करता था। लेकिन, दुर्भाग्य से पहले कांग्रेस, फिर कम्युनिस्ट, फिर तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने यहां जंगल राज स्थापित किया। बंगाल की लीडरशीप के कारण यह राज्य देश में पिछड़ गया। ममता जब निर्ममता करेगी तो उसकी कीमत तो चुकानी पड़ेगी।

सभी जगह लहरा रहा भाजपा का झंडा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आज का परिणाम टीएमसी की दुर्व्यवस्था का प्रतिकार है। चुनाव परिणाम को लेकर जो-जो सर्व आए थे वह सभी लगभग सार्थक होते दिखाई दे रहे हैं। हर तरफ भाजपा का झंडा लहरा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यह 22वां राज्य एनडीए के साथ खड़ा होता दिखाई देगा। यह 17वां राज्य होगा जहां भाजपा का मुख्यमंत्री होगा। भारतीय जनता पार्टी के प्रति प्रेम दर्शाने के लिए, निर्वाचन प्रक्रिया में धैर्य दिखाने के लिए, आतंक-अव्यवस्था के बावजूद दृढ़ प्रतिज्ञ रहने के लिए मैं पश्चिम बंगाल की जनता को बधाई देता हूं।

पीएम मोदी के नेतृत्व में चल रही सुशासन की बयार
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड बहुमत के साथ पश्चिम बंगाल औरअसम में जीत रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सुशासन की बयार चल रही है। इस विजय अभियान में प्रधानमंत्री मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के कुशल मार्गदर्शन में हर कार्यकर्ता ने अपनी भूमिका अदा की।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!