Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE जिम्मेदार दौरे, निरीक्षण,मीटिंगों में व्यस्त, शहर को बनाया अंधेरनगरी,साबित हो रहे चौपट राजा,ज... INDORE पुलिस का नशा मुक्ति अभियान बना जनजागरूकता का विषय, सड़कों से घरों तक नशे के दुष्परिणामों पर ह... INDORE आईडीए में जनसुनवाई की शुरुआत के बाद सीईओ का एक और नया नवाचार,तीन दिवसीय शिविर में सैकड़ों भूख... INDORE पुलिस आयुक्त ने 7 बदमाशों को किया तीन महीनों के लिए तड़ीपार,3 लिस्टेड भरेंगे थानों में हाजरी। INDORE लापता खजराना अस्पताल,कलेक्टर की कब्ज़ा मुक्ति मुहिम का श्रीगणेश, प्रशासन- नगर निगम ने बेशकीमत... INDORE सरकारी जमीनों पर कब्जा बर्दाश्त नहीं,कलेक्टर के सभी विभागों को निर्देश, अतिक्रमणकारियों पर भी... INDORE लापता खजराना अस्पताल,धरातल पर खाली जमीन,अब कांग्रेसी नेता का दावा कांग्रेसी मुख्यमंत्री ने दी... INDORE नगर निगम मार्केट विभाग की अवैध विज्ञापनबाजों को खुली छूट! उल्लंघन करो और नाममात्र खानापूर्ति ... INDORE कनाडिया पुलिस के हत्थे चढ़ा ड्रग तस्करों का बड़ा नेटवर्क,16 लाख रुपए की एमडी ड्रग सहित कार बर... INDORE कनाडिया पुलिस पकड़े महंगे शौक के लिए मोबाइल झपटने वाले दो चोर,फिलहाल पूछताछ जारी खुलेंगे और क...

Tarun Chugh on AAP: तरुण चुघ का आम आदमी पार्टी पर बड़ा हमला, बोले- “नैतिक मूल्यों से पूरी तरह भटक गई है यह पार्टी”

17

 आम आदमी पार्टी के 7 सांसदों द्वारा पार्टी छोड़ने और बीजेपी ज्वाइन करने बाद से राजनीति गरमाई हुई है। इन 7 सांसदों के आने से राज्यसभा में बीजेपी के सदस्यों की संख्या बढ़कर 113 हो जाएगी। ऐसे में अरविंद केजरीवाल के दावों पर सवाल खड़े हो रहे हैं। इस बीच बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने आम आदमी पार्टी तीखा हमला बोला है।

चुघ ने कहा कि,  जो प्रश्न उन्होंने उठाए हैं, वो आम आदमी प्राटी की चाल चलन बताते हैं। जिन लोगों ने आम आदमी पार्टी की शुरूआत में नींव के पत्थर की भूमिका अदा की थी, इंडिया अगेंस्ट करप्शन की मुवमेंट को चालू किया था वो नींव पत्थर आज पार्टी से निकल गए हैं। उनके प्रश्नों के उत्तर न तो अरविंद केजरीवाल दे रहे हैं और न ही पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान दे रहे हैं। तुरण चुघ ने आगे कहा कि किस तरह आज आदर्शों और नैतिकता को ताक पर रखकर अरविंद केजरीवाल सत्ता हथियाने के लिए आम आदमी पार्टी को एक हथियार के तौर पर इस्तेमाल कर रहे है।

तरुण चुघ ने आगे कहा कि, पूरे देश के अंदर एक वातावरण है कि आम आदमी पार्टी अपने नैतिक मूलों से पीछे हट गई है। पंजाब की जनता पूछ रही है कि कौन है गद्दार, जिन्होंने पंजाब के साथ वायदे किए और भूल गए, जिन्होंने 1000 रुपए मार्च 2022 में देने की बाता कही और  आज 2026 आ गई है, अभी तक किसी बहन के घर पैसा नहीं पहुंचा। जिन्होंने नशा खत्म करने का संकल्प लिया था वह भूल गए या फिर वो गद्दार है, जिन्होंने लॉ एंड ऑडर पर पंजाब को चलाने का संकल्प लिया था आज गैंगस्टर, माफिया राज के सरंगना बन गए हैं।

चुघ ने कहा, ”और हालात ये है कि बदलाव के नाम पर सत्ता में आई पार्टी उसके विधायक, नेता, मंत्री अपने घरों में टार्चर सेंटर चला रहे हैं, किसको कौन सा टेंडर मिले, किस क्षेत्र से कितनी रिश्वत आए। ये मोटिव आज आम आदमी पार्टी ने पंजाब में चालू किया है। इसलिए पूरा पंजाब इन 7 सांदसों द्वारा आम आदमी पार्टी छोड़ने के बाद ये समझ रहा है कि, भगवंत मान और केजरीवाल किस तरह से पिछले 4 सालों से पंजाब को खा रहे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!