Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
Garhwa Crime News: दूल्हे को चश्मा पहनाने की जिद में खूनी खेल, बाराती की पीट-पीटकर हत्या; गढ़वा में ... Ghaziabad News: गौर ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी के 8 फ्लैट आग में खाक, करोड़ों का नुकसान; सीएम योगी ने लिय... Delhi Crime News: बेटे को 'घर जमाई' बनाने से रोका, तो बहू के माता-पिता ने समधन की नाक तोड़ी; दिल्ली ... Mira Road Attack: मीरा रोड हमले की जांच ATS को सौंपी गई, आरोपी जुबैर अंसारी के पास से मिला 'लोन वुल्... Ranchi Murder Case: रांची में सनसनीखेज हत्याकांड, गोद ली हुई बेटी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची मां की ... Delhi-NCR Weather: दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से लुढ़का पारा, यूपी-हरियाणा समेत 14 राज्यों में भा... Hemkund Sahib Yatra 2026: हेमकुंड साहिब यात्रा की तैयारियां शुरू, सेना ने बर्फ हटाना किया शुरू; जाने... PM Modi Hardoi Visit: हरदोई में पीएम मोदी का भव्य कार्यक्रम, 29 अप्रैल को करेंगे गंगा एक्सप्रेसवे का... UP School Summer Vacation 2026: यूपी के स्कूलों में कब से शुरू हो रही हैं गर्मियों की छुट्टियां? यहा... Supreme Court on Sabarimala: सबरीमाला मंदिर मामले में SC की सख्त टिप्पणी, वकील की दलीलों पर कोर्ट ने...

Fazilka Crime News: फाजिल्का में नाजायज संबंधों को लेकर चली गोली, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल

5

फाजिल्का: जलालाबाद के गांव घुबाया में मोबाइल फोन और नाजायज संबंधों को लेकर हुए झगड़े में गोली चलने और हिंसक झड़प होने का मामला सामने आया है। इस घटना में एक युवक और उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए जलालाबाद के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार गांव घुबाया के रहने वाले विजय (अजय) नाम के युवक के फिरोजपुर जिले के गुरुहरसहाय की एक शादीशुदा महिला के साथ नाजायज संबंध थे। अजय ने उक्त महिला को नया मोबाइल फोन गिफ्ट किया था, लेकिन दोनों के बीच किसी बात पर तकरार होने के बाद वह मोबाइल वापिस ले आया।

जब इस बात का पता महिला के पति जतिंदर सिंह को लगा तो वह पत्नी के संबंधों के बारे में पता करने के लिए अजय के घर पहुंचा और मोबाइल की मांग करने लगा। इस दौरान माहौल तनावपूर्ण हो गया और जतिंदर सिंह ने अपने साथियों सहित घर में घुसकर अजय और उसकी मां शीला बाई की बुरी तरह मारपीट की। इस हंगामे को देख कर गांव के लोग इकट्ठा हो गए और गुस्से में उन्होंने हमलावर के पति की कार में तोड़फोड़ की। हादसे के बाद आरोपी मौके से भाग गया। इसके बाद वह दोबारा मौके पर आया और गोलियां चलाईं और अपनी कार लेकर भाग गया। डी.एस.पी. गुरसेवक सिंह बराड़ ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और घायलों के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!