Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE जिम्मेदार दौरे, निरीक्षण,मीटिंगों में व्यस्त, शहर को बनाया अंधेरनगरी,साबित हो रहे चौपट राजा,ज... INDORE पुलिस का नशा मुक्ति अभियान बना जनजागरूकता का विषय, सड़कों से घरों तक नशे के दुष्परिणामों पर ह... INDORE आईडीए में जनसुनवाई की शुरुआत के बाद सीईओ का एक और नया नवाचार,तीन दिवसीय शिविर में सैकड़ों भूख... INDORE पुलिस आयुक्त ने 7 बदमाशों को किया तीन महीनों के लिए तड़ीपार,3 लिस्टेड भरेंगे थानों में हाजरी। INDORE लापता खजराना अस्पताल,कलेक्टर की कब्ज़ा मुक्ति मुहिम का श्रीगणेश, प्रशासन- नगर निगम ने बेशकीमत... INDORE सरकारी जमीनों पर कब्जा बर्दाश्त नहीं,कलेक्टर के सभी विभागों को निर्देश, अतिक्रमणकारियों पर भी... INDORE लापता खजराना अस्पताल,धरातल पर खाली जमीन,अब कांग्रेसी नेता का दावा कांग्रेसी मुख्यमंत्री ने दी... INDORE नगर निगम मार्केट विभाग की अवैध विज्ञापनबाजों को खुली छूट! उल्लंघन करो और नाममात्र खानापूर्ति ... INDORE कनाडिया पुलिस के हत्थे चढ़ा ड्रग तस्करों का बड़ा नेटवर्क,16 लाख रुपए की एमडी ड्रग सहित कार बर... INDORE कनाडिया पुलिस पकड़े महंगे शौक के लिए मोबाइल झपटने वाले दो चोर,फिलहाल पूछताछ जारी खुलेंगे और क...

Chhattisgarh Delimitation: परिसीमन पर सियासत तेज, लैलूंगा विधायक विद्यावती सिदार ने भाजपा पर लगाया बड़ा आरोप

20

जशपुर: जनगणना प्रक्रिया पूरी होने से पहले परिसीमन की कोशिशों को लेकर प्रदेश की राजनीति गरमा गई है. रायगढ़ जिले के लैलूंगा विधानसभा क्षेत्र की विधायक विद्यावती सिदार ने भाजपा और उसके सहयोगी दलों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस महिला आरक्षण का नहीं, बल्कि “पिछले दरवाजे से परिसीमन” के प्रयासों का विरोध कर रही है.

जिला कांग्रेस भवन में आयोजित पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए विधायक सिदार ने स्पष्ट किया कि महिला आरक्षण बिल 2023 संसद से पारित होकर राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद कानून बन चुका है. ऐसे में भाजपा द्वारा कांग्रेस पर महिला विरोधी होने के आरोप पूरी तरह निराधार हैं. उन्होंने कहा कि महिलाओं को शासन-प्रशासन में ज्यादा से ज्यादा प्रतिनिधित्व देना कांग्रेस की प्राथमिकता रही है.

महिला विधायक ने उदाहरण देते हुए कहा कि देश को पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के रूप में कांग्रेस ने ही दिया. इसके अलावा पहली महिला लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार और पहली महिला राजदूत विजय लक्ष्मी पंडित भी कांग्रेस की देन रही हैं.

‘चुनावी लाभ के लिए लाया गया संशोधन’

मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए विधायक सिदार ने कहा कि हाल ही में लोकसभा में एनडीए द्वारा प्रस्तुत “नारी शक्ति वंदन संशोधन” पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में होने वाले चुनावों को ध्यान में रखकर लाया गया था. उन्होंने आरोप लगाया कि लोकसभा में राजनीतिक झटके के बाद प्रधानमंत्री और भाजपा नेता कांग्रेस पर दोष मढ़ने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन जनता सब समझ रही है.

राजीव गांधी के दौरे का हवाला

कांग्रेस की प्रदेश सचिव रत्ना पैंकरा ने कहा कि देश में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने की शुरुआत पंचायती राज अधिनियम के माध्यम से पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के समय हुई थी. उन्होंने बताया कि उन्होंने स्वयं इसी आरक्षण व्यवस्था के तहत पहली बार चुनाव लड़ा था.

विशेष सत्र पर भी सवाल

छत्तीसगढ़ विधानसभा के प्रस्तावित विशेष सत्र को लेकर पूछे गए सवाल पर विधायक सिदार ने कहा कि सरकार इस सत्र का उद्देश्य अब तक स्पष्ट नहीं कर पाई है. उन्होंने चेतावनी दी कि कांग्रेस, शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार विधानसभा के भीतर इस मुद्दे पर सरकार को कड़ा जवाब देगी.

भाजपा के आरोपों पर पलटवार

भाजपा द्वारा कांग्रेस पर देशहित के कदमों का विरोध करने के आरोपों को खारिज करते हुए विधायक सिदार ने कहा कि आजादी के बाद देश के विकास में कांग्रेस का योगदान और बलिदान ही इन आरोपों का सबसे बड़ा जवाब है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!