Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE जिम्मेदार दौरे, निरीक्षण,मीटिंगों में व्यस्त, शहर को बनाया अंधेरनगरी,साबित हो रहे चौपट राजा,ज... INDORE पुलिस का नशा मुक्ति अभियान बना जनजागरूकता का विषय, सड़कों से घरों तक नशे के दुष्परिणामों पर ह... INDORE आईडीए में जनसुनवाई की शुरुआत के बाद सीईओ का एक और नया नवाचार,तीन दिवसीय शिविर में सैकड़ों भूख... INDORE पुलिस आयुक्त ने 7 बदमाशों को किया तीन महीनों के लिए तड़ीपार,3 लिस्टेड भरेंगे थानों में हाजरी। INDORE लापता खजराना अस्पताल,कलेक्टर की कब्ज़ा मुक्ति मुहिम का श्रीगणेश, प्रशासन- नगर निगम ने बेशकीमत... INDORE सरकारी जमीनों पर कब्जा बर्दाश्त नहीं,कलेक्टर के सभी विभागों को निर्देश, अतिक्रमणकारियों पर भी... INDORE लापता खजराना अस्पताल,धरातल पर खाली जमीन,अब कांग्रेसी नेता का दावा कांग्रेसी मुख्यमंत्री ने दी... INDORE नगर निगम मार्केट विभाग की अवैध विज्ञापनबाजों को खुली छूट! उल्लंघन करो और नाममात्र खानापूर्ति ... INDORE कनाडिया पुलिस के हत्थे चढ़ा ड्रग तस्करों का बड़ा नेटवर्क,16 लाख रुपए की एमडी ड्रग सहित कार बर... INDORE कनाडिया पुलिस पकड़े महंगे शौक के लिए मोबाइल झपटने वाले दो चोर,फिलहाल पूछताछ जारी खुलेंगे और क...

Punjab Power Cut: पंजाब में लंबे बिजली कटों को लेकर भड़के सुनील जाखड़, ‘X’ पर पोस्ट कर सरकार से पूछे तीखे सवाल

14

 पंजाब में चिलचिलाती गर्मी पड़ रही है और इसी बीच निर्बाध बिजली सप्लाई बनाए रखने के लिए पावरकॉम द्वारा रखरखाव का काम भी किया जा रहा है। इस कारण रोजाना 8 से 10 घंटे तक बिजली कट लग रहे हैं। बिजली कट के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

इसे लेकर भाजपा के सुनील जाखड़ ने निशाना साधते हुए एक्स पर पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा कि ”अंधेर नगरी, चौपट राजा! अब जब गर्मियों का मौसम आ गया है, तो पंजाब भर में बिजली के बुनियादी ढांचे के रखरखाव के नाम पर बिजली काट दी गई है। क्या यह काम फरवरी या मार्च में नहीं किया जा सकता था? जब बिजली निगम के पास कोई नियमित चेयरमैन भी नहीं है, तो ये फैसले कौन ले रहा है? सौर ऊर्जा उपलब्ध होने के बावजूद—जब दिन के समय बिजली सस्ती होती है—लोगों को बिजली की आपूर्ति नहीं की जा रही है। दैनिक जीवन से लेकर व्यवसायों और उद्योगों तक, AAP सरकार के तहत बिजली की इन कटौतियों से हर कोई प्रभावित है। मुख्यमंत्री विदेश दौरे पर हैं। भगवंत मान जी, क्या यही आपकी पार्टी का शासन मॉडल है?”

PunjabKesari

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!