Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
Hemkund Sahib Yatra 2026: हेमकुंड साहिब यात्रा की तैयारियां शुरू, सेना ने बर्फ हटाना किया शुरू; जाने... PM Modi Hardoi Visit: हरदोई में पीएम मोदी का भव्य कार्यक्रम, 29 अप्रैल को करेंगे गंगा एक्सप्रेसवे का... UP School Summer Vacation 2026: यूपी के स्कूलों में कब से शुरू हो रही हैं गर्मियों की छुट्टियां? यहा... Supreme Court on Sabarimala: सबरीमाला मंदिर मामले में SC की सख्त टिप्पणी, वकील की दलीलों पर कोर्ट ने... Railway Update: पटियाला ब्लास्ट के बाद पंजाब से दिल्ली जाने वाली ट्रेनें कैंसिल, सफर पर निकलने से पह... Trident Plant Security: ट्राइडेंट प्लांट में गिरा संदिग्ध ड्रोन, कर्मचारियों की सतर्कता से टला बड़ा ... Jalandhar News: सिख युवक से हाथापाई मामले में जालंधर पुलिस का बड़ा एक्शन, इमिग्रेशन मालिक पर FIR दर्... Punjab High Alert: पटियाला रेल ट्रैक ब्लास्ट के बाद पंजाब में हाई अलर्ट, अमृतसर समेत सभी बड़े स्टेशन... Central Jail Threat: केंद्रीय जेल अधीक्षक और परिवार को जान से मारने की धमकी, खौफनाक ऑडियो सोशल मीडिय... Hajipur-Talwara Road Accident: बस और ट्राले की भीषण टक्कर, ड्राइवर समेत 10 लोग गंभीर रूप से घायल

MP Patwari Suicide: भाई की शादी के लिए नहीं मिली छुट्टी तो पटवारी ने की खुदकुशी, मध्य प्रदेश में बड़े आंदोलन की तैयारी

405

रतलाम: शहर के एमबी नगर क्षेत्र में पटवारी द्वारा जान देने से राजस्व विभाग में हड़कंप मचा है. आरोप है कि भाई की शादी के लिए छुट्टी नहीं मिलने और अत्यधिक काम के दबाव से पटवारी परेशान था. पटवारी ने मरने से पहले पत्र छोड़ा है.

नायब तहसीलदार पर गंभीर आरोप

पटवारी ने नोट में आलोट में पदस्थ नायब तहसीलदार सविता राठौर पर प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं. पत्र में उल्लेख किया गया है “अधिकारी उसे भाई की शादी के लिए समय नहीं दे रही थी और लगातार काम का अत्यधिक दबाव बना रही थी. नायब तहसीलदार के साथ मैं दबावपूर्ण नौकरी नहीं कर सकता हूं.” मृतक की मां ने आरोप लगाया “एक महिला अधिकारी ने किसान से करीब डेढ़ लाख रुपए लेकर भी उसका काम नहीं किया, जिसके चलते किसान उनके बेटे पर लगातार दबाव बना रहा था.”

भाई की शादी के लिए नहीं मिली छुट्टी

रवि शंकर खराड़ी आलोट में पटवारी के पद पर पदस्थ था. अक्षय तृतीया पर उसके भाई की शादी हुई थी. लेकिन उसे शादी में आने की छुट्टी नहीं मिल पाई थी. इसके अलावा ज्यादा काम होने की वजह से तनाव में था. इससे परेशान होकर उनसे मंगलवार को रतलाम के एमबी नगर स्थित घर में खौफनाक कदम उठाया.

दोषियों पर सख्त कार्रवाई का आश्वासन

मेडिकल कॉलेज में ही मृतक के परिजन और पटवारी संघ के पदाधिकारी आक्रोशित हो गए और दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करने लगे. सीएसपी सत्येंद्र घंगोरिया ने बताया, “पुलिस सभी साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच में जुटी हुई है. जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके अनुसार दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी.”

patwari killed himself due to denied leave for brother wedding

आदिवासी संगठनों ने की औद्योगिक थाना घेराव की घोषणा

मृतक के परिजनों ने राजस्व विभाग के अधिकारियों पर रिश्वत लेने और छोटे कर्मचारियों को फसाने और प्रताड़ित किए जाने के गंभीर आरोप लगाए हैं. इस घटना के बाद पटवारी संघ और विभिन्न आदिवासी संगठनों में भी भारी आक्रोश है. दोषी अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की जा रही है. सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार ने औद्योगिक थाना रतलाम का घेराव किया जाने का आह्वान किया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!