Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
MP Woman Officer: मध्य प्रदेश की महिला अफसर को किसने कहा 'I Love You'? जानें क्यों की 'थप्पड़ मारने ... NH-27 Accident: अयोध्या से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार ट्रक से टकराई, 6 की मौत; नेशनल हाईवे-27 पर बिछ... Ambedkar Nagar Encounter: मां और 4 बच्चों का हत्यारा आमिर पुलिस एनकाउंटर में ढेर; अंबेडकरनगर हत्याका... Bhopal Crime: भोपाल में IAS कोचिंग सेंटर की महिला डायरेक्टर का अपहरण, गन पॉइंट पर 1.89 करोड़ की लूट Gwalior News: ग्वालियर में आज बड़ा पशुपालक सम्मेलन; दुग्ध उत्पादकों को सर्टिफिकेट और सौगात देगी सरका... Mumbai Road Accident: मुंबई में तेज रफ्तार कार का कहर; 3 लोगों को मारी जोरदार टक्कर, 1 की हालत नाजुक Who is IAS Rinku Singh Raahi: 7 गोलियां खाकर एक आंख गंवाने वाले IAS रिंकू सिंह राही कौन हैं? अब मिली... IAS Divya Mittal: देवरिया से क्यों हटाई गईं IAS दिव्या मित्तल? क्या नेताओं से तकरार पड़ी भारी, जानें... Ambedkar Nagar Accident: अंबेडकरनगर में भीषण सड़क हादसा; मदद करने रुके 8 लोगों को कार ने रौंदा, दो भ... MP IPS Transfer List: मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल; 62 IPS अफसरों के तबादले, 19 जिलों के बद...

IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी के सामने पुलिसवाले का बेटा, 2 साल के बैन से की वापसी, डेल स्टेन ने इन गेंदबाजों से आंका बेहतर

15

LSG vs RR: वैभव सूर्यवंशी का सामना अब उस गेंदबाज से होने जा रहा है, जिसका लोहा डेल स्टेन भी मानते हैं. बताने कि जरूरत नहीं कि पेस अटैक की दुनिया में डेल स्टेन का कद कितना बड़ा है. ऐसे में जब उन्होंने किसी को बेहतर आंका. नंबर 1 बताया है, तो उसमें दम तो होगा. कुछ बात तो होगी. ऐसे में सोचिए कितना रोमांचक होगा वो पल, जब वो गेंदबाज वैभव सूर्यवंशी के सामने चुनौती बनकर खड़ा होगा. हम बात कर रहे हैं प्रिंस यादव की, जो IPL 2026 में अपनी गेंदबाजी से खुद की अलग कहानी लिख रहे हैं.

वैभव vs प्रिंस

बुमराह, बोल्ट, हेजलवुड जैसे बड़े नामों के खिलाफ हमने IPL 2026 में वैभव सूर्यवंशी को बड़े आराम से छक्के लगाते देखा. उन्होंने ज्यादातर गेंदबाजों की पहली गेंद ही छक्के के लिए उड़ा दी. ऐसे में सवाल ये है कि क्या अब प्रिंस यादव का भी वही हश्र होने वाला है. या फिर पुलिसवाले का ये बेटा वैभव सूर्यवंशी को अपनी गिरफ्त में लेने वाला है.

वैभव सूर्यवंशी का दम दुनिया देख चुकी

प्रिंस यादव, लखनऊ सुपर जायंट्स की शान हैं. वहीं वैभव सूर्यवंशी पर राजस्थान रॉयल्स को नाज है. IPL 2026 के 32वें मुकाबले में इन्हीं दोनों टीमों की टक्कर होने वाली है. वैभव सूर्यवंशी को लेकर तो काफी बातें हो चुकी है. कोई भी विरोधी उन्हें क्यों बड़ा खतरा मानती है, वो भी सब जानते हैं. और, अगर नहीं तो 15 साल के सूर्यवंशी के बारे में बस इतना ही जान लेना काफी है कि जब से उन्होंने IPL की पिच पर कदम रखा है, तब से उनसे ज्यादा छक्के किसी ने नहीं मारे हैं. वैभव ने अपने IPL करियर में अब तक 44 छक्के लगाए हैं.

2 साल के बैन से की वापसी, मेहनत से बनाया मुकाम

अब आते हैं प्रिंस यादव पर, जिनके पिता रेलवे पुलिस में ASI हैं. उनके पिता ने उनसे कॉन्स्टेबल का एग्जाम देने को कहा तो उन्होंने ये कहा कि वो उनकी चिंता छोड़ दें. अब प्रिंस जिस मुकाम पर है, उसे देखकर लगता है कि उन्होंने कॉन्स्टेबल का एग्जाम ना देने का सही फैसला ही किया था. हालांकि, सफलता की राह इतनी भी आसान कहां होती है. साल 2020 में वो पल भी आया था, जब उन पर 2 साल का बैन लगा. प्रिंस यादव पर ये बैन उम्र की धांधली करने को लेकर लगा था. बैन के दौरान कोरोना को लेकर लगे लॉकडाउन में घर पर रहकर ही प्रिंस यादव ने अपनी मेहनत जारी रखी. उस मेहनत का असर बैन हटते ही उनकी गेंदों की धार और रफ्तार पर दिखा.

डेल स्टेन ने आंका बेहतर

IPL 2026 में प्रिंस यादव के प्रदर्शन से साउथ अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज डेल स्टेन काफी प्रभावित हैं. उन्होंने प्रिंस यादव को इस सीजन खेल रहे सारे ही अनकैप्ड गेंदबाजों से बेहतर बताया है. उन्होंने उन्हें सबमें पहले स्थान पर रखा है.

IPL 2026 में प्रिंस यादव ने अब तक खेले 6 मैचों में 11 विकेट चटकाए हैं. इस प्रदर्शन के साथ वो पर्पल कैप की रेस में भी बने हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!