Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE जिम्मेदार दौरे, निरीक्षण,मीटिंगों में व्यस्त, शहर को बनाया अंधेरनगरी,साबित हो रहे चौपट राजा,ज... INDORE पुलिस का नशा मुक्ति अभियान बना जनजागरूकता का विषय, सड़कों से घरों तक नशे के दुष्परिणामों पर ह... INDORE आईडीए में जनसुनवाई की शुरुआत के बाद सीईओ का एक और नया नवाचार,तीन दिवसीय शिविर में सैकड़ों भूख... INDORE पुलिस आयुक्त ने 7 बदमाशों को किया तीन महीनों के लिए तड़ीपार,3 लिस्टेड भरेंगे थानों में हाजरी। INDORE लापता खजराना अस्पताल,कलेक्टर की कब्ज़ा मुक्ति मुहिम का श्रीगणेश, प्रशासन- नगर निगम ने बेशकीमत... INDORE सरकारी जमीनों पर कब्जा बर्दाश्त नहीं,कलेक्टर के सभी विभागों को निर्देश, अतिक्रमणकारियों पर भी... INDORE लापता खजराना अस्पताल,धरातल पर खाली जमीन,अब कांग्रेसी नेता का दावा कांग्रेसी मुख्यमंत्री ने दी... INDORE नगर निगम मार्केट विभाग की अवैध विज्ञापनबाजों को खुली छूट! उल्लंघन करो और नाममात्र खानापूर्ति ... INDORE कनाडिया पुलिस के हत्थे चढ़ा ड्रग तस्करों का बड़ा नेटवर्क,16 लाख रुपए की एमडी ड्रग सहित कार बर... INDORE कनाडिया पुलिस पकड़े महंगे शौक के लिए मोबाइल झपटने वाले दो चोर,फिलहाल पूछताछ जारी खुलेंगे और क...

Ludhiana Fire News: लुधियाना में दवा के गोदाम में लगी भीषण आग, करोड़ों का स्टॉक जलकर खाक; दमकल की कई गाड़ियां मौके पर

14

लुधियाना: थ्रीके स्थित बलदेव वेयरहाउस कॉम्प्लेक्स में रविवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब Pushpak Pharma (CNF of Mankind Pharma Ltd.) के दवा गोदाम में भीषण आग लग गई। करीब 2000 वर्ग फुट में बने इस गोदाम में रखी दवाइयों को भारी नुकसान पहुंचा है, प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक नुकसान करोड़ों रुपये में बताया जा रहा है।

गोदाम की मालिक दीपिका जैन ने बताया कि सुबह करीब 9 बजे आग लगने की सूचना मिली। देखते ही देखते आग ने पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। गनीमत यह रही कि घटना के समय कोई भी कर्मचारी अंदर मौजूद नहीं था, जिससे किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग मौके पर पहुंचा। दमकल विभाग के अधिकारियों के अनुसार 4 से 5 फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग इतनी भीषण थी कि आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

दमकल विभाग के अनुसार आग लगने के सही कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, हालांकि गोदाम मालिक द्वारा शॉर्ट सर्किट को आग का संभावित कारण बताया जा रहा है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!