Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE जिम्मेदार दौरे, निरीक्षण,मीटिंगों में व्यस्त, शहर को बनाया अंधेरनगरी,साबित हो रहे चौपट राजा,ज... INDORE पुलिस का नशा मुक्ति अभियान बना जनजागरूकता का विषय, सड़कों से घरों तक नशे के दुष्परिणामों पर ह... INDORE आईडीए में जनसुनवाई की शुरुआत के बाद सीईओ का एक और नया नवाचार,तीन दिवसीय शिविर में सैकड़ों भूख... INDORE पुलिस आयुक्त ने 7 बदमाशों को किया तीन महीनों के लिए तड़ीपार,3 लिस्टेड भरेंगे थानों में हाजरी। INDORE लापता खजराना अस्पताल,कलेक्टर की कब्ज़ा मुक्ति मुहिम का श्रीगणेश, प्रशासन- नगर निगम ने बेशकीमत... INDORE सरकारी जमीनों पर कब्जा बर्दाश्त नहीं,कलेक्टर के सभी विभागों को निर्देश, अतिक्रमणकारियों पर भी... INDORE लापता खजराना अस्पताल,धरातल पर खाली जमीन,अब कांग्रेसी नेता का दावा कांग्रेसी मुख्यमंत्री ने दी... INDORE नगर निगम मार्केट विभाग की अवैध विज्ञापनबाजों को खुली छूट! उल्लंघन करो और नाममात्र खानापूर्ति ... INDORE कनाडिया पुलिस के हत्थे चढ़ा ड्रग तस्करों का बड़ा नेटवर्क,16 लाख रुपए की एमडी ड्रग सहित कार बर... INDORE कनाडिया पुलिस पकड़े महंगे शौक के लिए मोबाइल झपटने वाले दो चोर,फिलहाल पूछताछ जारी खुलेंगे और क...

Ludhiana Crime News: लुधियाना में चोरों का तांडव, दो गुरुद्वारों की गोलक तोड़कर नकदी चोरी; इलाके में रोष

15

लुधियाना : थाना फोकल प्वाइंट के अंतर्गत आते चंडीगढ़ रोड स्थित गांव जंडियाली में बीती रात चोरों ने दो गुरुद्वारों में चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। अज्ञात चोरों ने आधी रात को गुरुद्वारा मंजी साहिब और गुरुद्वारा श्री सचखंड साहिब के ताले तोड़कर गोलकों से नकदी उड़ा ली और मौके से फरार हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह वारदात रात करीब 1:30 से 2:00 बजे के बीच हुई। चोरों ने बड़ी सफाई से दोनों गुरुद्वारों के भीतर प्रवेश किया और गोलक तोड़कर लगभग 30 से 35 हजार रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना का खुलासा सुबह उस समय हुआ जब गुरुद्वारा मंजी साहिब के हेड ग्रंथी भाई गुरदेव सिंह रोजाना की तरह सुबह पाठ करने के लिए पहुंचे। जैसे ही उन्होंने गोलक टूटा हुआ देखा, उनके होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत गुरुद्वारा साहिब के लाउडस्पीकर से अनाउंसमेंट कर ग्रामीणों को सूचित किया, जिसके बाद देखते ही देखते वहां भारी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। इसी तरह गुरुद्वारा श्री सचखंड साहिब के ग्रंथी ने भी चोरी की जानकारी सांझा की।

इलाके में भारी रोष, पुलिस जांच में जुटी ; 

धार्मिक स्थलों पर हुई इस चोरी की घटना के बाद ग्रामीणों में भारी रोष और चिंता का माहौल है। सूचना मिलते ही थाना फोकल प्वाइंट की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मुआयना किया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। आरोपियों की पहचान के लिए इलाके में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!