Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
Dhanbad Treasury Scam: ट्रेजरी घोटाले के बाद प्रशासन सख्त, धनबाद में 3 साल से जमे क्लर्कों का होगा त... Deoghar: बाबा बैद्यनाथ मंदिर की सुरक्षा अब होगी अभेद्य, पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद प्रवेश द्वारो... Ranchi News: इंटरनेशनल वॉलीबॉल ट्रायल का मंच बना रांची, लेकिन मेजबान झारखंड को टीम में नहीं मिली जगह... JPSC Exam: धनबाद के 46 केंद्रों पर होगी जेपीएससी परीक्षा, नकल करते पकड़े गए तो सीधे होगी FIR; प्रशास... JPSC Prelims 2026: रांची के 96 केंद्रों पर होगी जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा, जिला प्रशासन ने जारी किए... Jharkhand News: मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने पेयजल व्यवस्था की समीक्षा की, फाइलों में देरी पर अधिकारियो... Giridih News: गिरिडीह के सरिया में कुएं में डूबने से दो नाबालिग बच्चियों की मौत, गांव में पसरा मातम;... Hazaribagh News: नक्सलियों के बड़े गुट का सफाया, हजारीबाग एसपी के सटीक इनपुट पर पुलिस को मिली बड़ी क... 131st Amendment Bill: 'विधेयक पारित नहीं होने देंगे', झामुमो ने केंद्र के खिलाफ खोला मोर्चा; जानें क... harkhand Education: झारखंड में व्यावसायिक शिक्षा के लिए ₹3.40 करोड़ स्वीकृत, सरकारी स्कूलों में स्कि...

Palamu Crime News: पलामू में प्रज्ञा केंद्र संचालक और पति को गोली मारने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, देसी कट्टा बरामद

3

पलामू: जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के हुंटार में प्रज्ञा केंद्र संचालक और उसके पति को गोली मारने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों के पास से पुलिस ने एक देसी कट्टा समेत गोली बरामद की है. दरअसल, 13 अप्रैल को रामगढ़ थाना क्षेत्र के हुंटार में बाइक सवार अपराधियों ने प्रज्ञा केंद्र संचालक शमा परवीन और उसके पति इसराफिल अंसारी को गोली मार दी थी और तीन लाख नगद लूट लिए थे.

छापेमारी में दो गिरफ्तार

घटना के बाद पुलिस ने स्पेशल टीम का गठन किया था. इसी क्रम में पुलिस को सूचना मिली थी कि सभी आरोपी हूंटार के इलाके में पैसे के बंटवारे के लिए इकट्ठा होने वाले हैं. इसी सूचना के आलोक में पुलिस ने छापेमारी की. छापेमारी में रामगढ़ थाना क्षेत्र के हूंटार के रहने वाले मुस्लीम अंसारी और मेदिनीनगर टाउन थाना क्षेत्र के बारालोटा के रहने वाले आकाश कुमार को गिरफ्तार किया है.

दोनों के पास से देसी कट्टा बरामद किया गया है. घटना में शामिल मुख्य आरोपी रडार पर है, दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार मुस्लिम अंसारी का प्रज्ञा केंद्र के बगल में घर है. वो ही रेकी कर रहा था और अपराधियों को सूचना दे रहा था. सभी आरोपी एक जगह जमा होकर पैसा का बंटवारा करने वाले थे. वहीं मुख्य आरोपी ने ही फायरिंग की थी और लूट की रकम उसी के पास है: राजीव रंजन, डीएसपी

गिरफ्तार एक आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड

गिरफ्तार आरोपी आकाश कुमार पहले भी टाउन थाना क्षेत्र से एक आपराधिक घटना में जेल जा चुका है. छापेमारी में डीएसपी राजीव रंजन, रामगढ़ थाना प्रभारी ओमप्रकाश शाह समेत कई पुलिस अधिकारी शामिल थे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!