Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
श्री श्रीगौड ब्राह्मण समाज पदाधिकारियों का पहली बार हुआ ऐतिहासिक शपथविधि समारोह,जिसमें शामिल हुए सैक... IDA को PMAY से झटका,MR 11विस्थापन पड़ी खटाई में,प्रति फ्लैट 10 लाख रुपए घाटे की योजना,गुलमोहर-अमलतास... INDORE शहर में JIO AIRTEL सहित अन्य कम्पनियों के नेटवर्क धड़ाम,आपस में चल रहा कम्पीटीशन किसका ग्राहक... INDORE विश्व पर्यावरण दिवस, हवा में उड़ गया देश का पहला ऑक्सीजन पार्क,धरी रह गई सभी तैयारियां,कनाडिया... INDORE जल संरक्षण,नगर निगम महापौर सहित जिम्मेदार वर्षाजल को बचाने की कर रहे प्लानिंग,इवेंट,वहीं दूसर... दूषित पेयजल!,भाजपा कांग्रेस की जारी जुबानी जंग,जनता कंफ्यूज,जल संरक्षण को लेकर वार्ड की रैंकिंग!लेकि... INDORE कांग्रेस में कलेश, हाइड्रेंट पर चिंटू चौकसे का कब्ज़ा! बदनाम हो रही भाजपा,कांग्रेसी पार्षद के... Pune Liquor Tragedy: जहरीली शराब कांड में मौतों का आंकड़ा 18 पहुंचा; CID जांच शुरू, 8 पुलिसकर्मी निल... Weather Forecast: दिल्ली-NCR और UP-बिहार में बारिश-आंधी का अलर्ट; IMD ने जारी की भारी बारिश की चेताव... INDORE पानी के लेकर बवाल,शहरवासी चिंतित किसका करें यकीन किसका नहीं! पटवारी के आरोपों के बाद मेयर का ...

Hisar News: हिसार GJU में छात्रों का भारी हंगामा और पुलिस से झड़प, VC ऑफिस का घेराव कर दिया अल्टीमेटम

12

हिसार: हिसार की जीजेयू यूनिवर्सिटी में गुरुवार को जेजेपी की छात्र इकाई इनसो के छात्रों और पुलिस के बीच तीखी गहमागहमी देखने को मिली. सैकड़ों छात्र प्रदर्शन करते हुए वीसी ऑफिस तक पहुंच गए और गेट खोलने की कोशिश की, लेकिन वे सफल नहीं हो सके. कुलपति (वीसी) को पहले ही दूसरे गेट से बाहर निकाल दिया गया था, जिसके चलते छात्रों में और नाराजगी बढ़ गई.

दिग्विजय चौटाला के नेतृत्व में प्रदर्शन तेज:जेजेपी के युवा नेता दिग्विजय चौटाला के नेतृत्व में छात्र यादव धर्मशाला से रैली निकालते हुए यूनिवर्सिटी पहुंचे. छात्र इनसो के झंडे लेकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आगे बढ़े. बैरी गेट पार करने के बाद छात्र वीसी गेट के पास एकत्र हुए और जमकर विरोध प्रदर्शन किया.

नारेबाजी के बीच तोड़फोड़: प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने काफी देर तक नारेबाजी की और आक्रोश में आकर कुछ गमलों को भी नुकसान पहुंचाया. माहौल तनावपूर्ण हो गया और स्थिति को संभालने के लिए यूनिवर्सिटी प्रशासन ने पुलिस को बुलाया. भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा, जिसके बाद छात्रों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की और झड़प भी हुई.

प्रशासन के खिलाफ जमकर लगाए नारे: गहमागहमी के बीच छात्र वीसी ऑफिस के सामने धरने पर बैठ गए. उन्होंने यूनिवर्सिटी प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाए और अपनी मांगों को लेकर अड़े रहे. छात्रों का कहना था कि वे तब तक आंदोलन जारी रखेंगे जब तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया जाता.

27 अप्रैल तक का दिया अल्टीमेटम: इस बीच दिग्विजय चौटाला ने चेतावनी देते हुए कहा कि, “अगर 27 अप्रैल तक छात्रों की मांगें नहीं मानी गईं तो पूरे प्रदेश के छात्र जीजेयू में पहुंचकर बड़ा प्रदर्शन करेंगे. हम छात्रों के हक की लड़ाई लड़ रहे हैं और जब तक मांगें पूरी नहीं होतीं, हम यहीं डटे रहेंगे. छात्रों की कई मांगें लंबे समय से पेंडिंग हैं, जिन पर प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा. यूनिवर्सिटी प्रशासन ने छात्रों को नजरअंदाज किया है, जिसके कारण उनको यह आंदोलन करना पड़ा.”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!