Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
Weather Forecast: दिल्ली में छाए रहेंगे बादल, यूपी-बिहार में लू का टॉर्चर; जानें देश भर के मौसम का ह... West Bengal News: 'बंगाल से भयकाल जाएगा, सेवाकाल आएगा', PM मोदी का TMC सिंडिकेट पर जोरदार प्रहार सुहागरात के सपने चकनाचूर! दूल्हे की इस काली करतूत से मंडप में पहुंची पुलिस, शादी तो दूर अब जेल में क... Noida Violence: NIT इंजीनियर से कैसे 'मास्टरमाइंड' बना आदित्य आनंद? रिपोर्टर के भेष में रची नोएडा हि... Strait of Hormuz Crisis: 24 घंटे से भी कम समय में कैसे बंद हो गया होर्मुज स्ट्रेट? जानें पूरी कहानी ... Women Reservation Bill: महिला आरक्षण के मुद्दे पर NDA का बड़ा ऐलान, विपक्ष के खिलाफ कल देशभर में होग... Sabarimala Case: आस्था या संविधान? सुप्रीम कोर्ट में 9 जजों की बेंच के सामने तीखी बहस, 'अंतरात्मा की... Rahul Gandhi Case: दोहरी नागरिकता मामले में राहुल गांधी की बढ़ेंगी मुश्किलें, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने द... Singrauli Bank Robbery: सिंगरौली में यूनियन बैंक से 20 लाख की डकैती, 15 मिनट में कैश और गोल्ड लेकर फ... Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश से बदला मौसम, IMD ने अगले 24 घंटों के लिए जारी किया...

CBSE 10वीं का रिजल्ट: हांसी की बेटी प्रिया ने किया कमाल, 98.20 फीसद अंकों के साथ बनीं जिला टॉपर; परिवार में जश्न

2

हांसी: CBSE बोर्ड की ओर से घोषित 10वीं के परीक्षा परिणाम में हांसी जिले की छात्रा प्रिया ने 98.20% अंक लाकर जिले में टॉप किया है. ग्रामीण परिवेश से निकलकर प्रिया ने न सिर्फ अपने परिवार बल्कि पूरे जिले का नाम रोशन किया है. प्रिया की इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है. साथ ही हर कोई उसकी सराहना कर रहा है.

स्कूल में हुआ भव्य स्वागत: वहीं, परिणाम घोषित होने के बाद जब प्रिया अपने स्कूल आनंद स्कूल फॉर एक्सीलेंस पहुंचीं, तो वहां शिक्षकों और विद्यार्थियों ने फूलमालाओं से उनका भव्य स्वागत किया. स्कूल परिसर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला. सभी ने प्रिया की इस सफलता पर गर्व जताया.

दूसरे स्टूडेंट के लिए बनी प्रेरणा: प्रिया की इस उपलब्धि ने यह साबित कर दिया कि कड़ी मेहनत और समर्पण से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है. ग्रामीण क्षेत्र से आने के बावजूद उन्होंने अपनी पढ़ाई में कोई कमी नहीं छोड़ी और लगातार प्रयास करते हुए यह मुकाम हासिल किया. उनके इस प्रदर्शन से जिले के अन्य स्कूलों के विद्यार्थियों को भी प्रेरणा मिली है.

परिवार में खुशी का माहौल: प्रिया की सफलता से उनके परिवार में गर्व और खुशी का माहौल है. पूरे गांव और हांसी क्षेत्र के लोग इस उपलब्धि को अपनी उपलब्धि मान रहे हैं. अपनी सफलता पर प्रिया ने कहा कि, “मुझे बहुत खुशी हो रही है. मैंने लगातार मेहनत की और उसी का यह परिणाम है.” वहीं, प्रिया के पिता सुनील ने कहा कि, “बेटी की इस सफलता पर हमें गर्व है. यह उसकी कड़ी मेहनत का फल है.”

“बेटियों का आगे बढ़ना सकारात्मक संकेत”: प्रिया की सफलता पर खंड शिक्षा अधिकारी सतेंद्र ने कहा कि, “यह हमारे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है. खासकर बेटियों का आगे बढ़ना शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक संकेत है.” वहीं, स्कूल डायरेक्टर आनंद ने कहा कि, “हमारे स्कूल के आधे से अधिक विद्यार्थियों ने 95 प्रतिशत से ज्यादा अंक प्राप्त किए हैं, जो बेहद गर्व की बात है.” इसके साथ ही स्कूल संचालक साहिल ने कहा कि, “प्रिया ने पूरे हांसी जिले का नाम रोशन किया है. हमें उसकी उपलब्धि पर बेहद खुशी है.”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!