Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी! सांसदों को मिली संविधान संशोधन बिल की कॉपी, जानें क्या है परिसीमन ... Bengal Election: बंगाल चुनाव पर सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी- भारत में जन्मे हर व्यक्ति को वोट का अध... Bengal Election 2026: रायगंज, मालदा और मुर्शिदाबाद में आज राहुल गांधी की हुंकार; जानें कांग्रेस के इ... Mumbai Drugs Case: मुंबई में कॉन्सर्ट के दौरान ड्रग्स ओवरडोज से 2 MBA छात्रों की मौत, पुलिस ने 6 तस्... Noida News: 'ढाई-तीन हजार में कैसे चले घर?' नोएडा में सड़कों पर उतरीं हजारों मेड्स, न्यूनतम वेतन को ... Delhi-Dehradun Expressway vs Old Route: मेरठ, मुजफ्फरनगर और मुरादाबाद वालों के लिए कौन सा रास्ता बेह... Kolkata: कोलकाता के डॉक्टर का 'जय श्री राम' कहने पर डिस्काउंट, बंगाली डॉक्टर के फैसले पर बंगाल में र... Bhopal News: भोपाल में 4100 पेड़ कटे पर पौधारोपण का डेटा गायब, भड़का NGT; सरकार से मांगा पिछले 5 साल... Delhi Flood Control: यमुना की बाढ़ से अब सुरक्षित होगी दिल्ली, सरकार बनाएगी 4.72 KM लंबी 'फ्लड प्रोट... Nitish Kumar Resigns: नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा, बोले- 'अब नई सरकार काम देखेगी, ...

Bhilai Cyber Fraud: भिलाई में शेयर मार्केट के नाम पर 16.66 लाख की ठगी, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप लिंक से बिछाया था जाल

5

भिलाई। भिलाई निवासी एक इंजीनियर को सोशल मीडिया के जरिए “वीआईपी एग्जीक्यूटिव सर्विस” में जोड़कर शेयर मार्केट में भारी मुनाफे का लालच दिया गया और अलग-अलग खातों में रकम ट्रांसफर कराकर कुल 16.66 लाख रुपए की ऑनलाइन ठगी कर ली गई।

मामले में पीड़ित ने साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराते हुए थाने में एफआईआर की मांग। इस पर वैशालीनगर पुलिस ने अज्ञात मोबाइल धारक के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।

प्रकरण के मुताबिक शांति नगर भिलाई निवासी प्रार्थी राजनारायण पाण्डेय (46 वर्ष) मुंबई स्थित एक सॉफ्टवेयर कंपनी में इंजीनियर के पद पर कार्यरत है। प्रार्थी के मुताबिक उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक लिंक भेजा गया।

इसमें “एबीएसएलएचएनओडबल्यू” नामक कंपनी के जरिए वीआईपी एग्जीक्यूटिव सर्विस से जुड़ने का प्रस्ताव दिया गया था। 2 जनवरी 2026 को वे वाटसएप ग्रुप से जुड़े, जहां ग्रुप एडमिन “दिया मेहरा” ने उन्हें एक एप के माध्यम से शेयर मार्केट में निवेश करने पर अधिक लाभ मिलने का भरोसा दिलाया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!