Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE विश्व पर्यावरण दिवस, हवा में उड़ गया देश का पहला ऑक्सीजन पार्क,धरी रह गई सभी तैयारियां,कनाडिया... INDORE जल संरक्षण,नगर निगम महापौर सहित जिम्मेदार वर्षाजल को बचाने की कर रहे प्लानिंग,इवेंट,वहीं दूसर... दूषित पेयजल!,भाजपा कांग्रेस की जारी जुबानी जंग,जनता कंफ्यूज,जल संरक्षण को लेकर वार्ड की रैंकिंग!लेकि... INDORE कांग्रेस में कलेश, हाइड्रेंट पर चिंटू चौकसे का कब्ज़ा! बदनाम हो रही भाजपा,कांग्रेसी पार्षद के... Pune Liquor Tragedy: जहरीली शराब कांड में मौतों का आंकड़ा 18 पहुंचा; CID जांच शुरू, 8 पुलिसकर्मी निल... Weather Forecast: दिल्ली-NCR और UP-बिहार में बारिश-आंधी का अलर्ट; IMD ने जारी की भारी बारिश की चेताव... INDORE पानी के लेकर बवाल,शहरवासी चिंतित किसका करें यकीन किसका नहीं! पटवारी के आरोपों के बाद मेयर का ... Khajrana Ganesh Mandir Indore: खजराना गणेश मंदिर का बदलेगा स्वरूप; मास्टर प्लान के तहत शुरू हुआ निर्... Indore Air Quality News: स्वच्छता में नंबर-1, लेकिन हवा में फेल; इंदौर में बढ़ता प्रदूषण बढ़ा रहा स्वा... MP Weather Update: नौतपा में मौसम का बड़ा यू-टर्न; भारी बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट, गिरेगा पा...

UP School New Rules: यूपी के 20 शहरों में स्कूलों की छुट्टी के लिए नई गाइडलाइन, ट्रैफिक नियम तोड़ने पर भारी जुर्माना

21

UP traffic rules: उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों में स्कूल-कॉलेज छूटने के समय लगने वाले ट्रैफिक जाम को खत्म करने के लिए शासन ने सख्त कदम उठाया है. अब शहर के मुख्य स्कूलों की छुट्टी एक साथ नहीं होगी. डीजीपी राजीव कृष्ण ने ट्रैफिक जाम कम करने के लिए सिटी रिड्यूसिंग ट्रैफिक कंजेशन स्कीम (सीआरटीसी) के तहत 20 शहरों के 172 मार्गों के लिए गाइडलाइनजारी कर दी है. इसमें स्कूलों और आसपास के दफ्तरों की छुट्टी में 15-15 मिनट का अंतर रखने की सिफारिश की गई है. साथ ही नियनों को नहीं मानने पर भारी जुर्माना भी लगेगा.

डीजीपी राजीव कृष्ण ने सीआरटीसी योजना की शुरुआत करते हुए एसओपी जारी की. इसमें यातायात विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों और संबंधित थाना प्रभारियों की साफ जिम्मेदारी तय की गई है. व्यस्त चौराहों और तिराहों के 100 मीटर क्षेत्र को पूरी तरह खाली रखने का निर्देश दिया गया है. इस दायरे में किसी भी सवारी को न उतारा जा सकेगा और न बैठाया जा सकेगा. पीक ऑवर्स में अधिक यातायात वाले इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा. साथ ही रूट मार्शल की तैनाती और यात्रा समय कम करने पर भी जोर दिया गया है.

इन शहरों के लिए गाइ़डलाइन तय

  • आगरा
  • आजमगढ़
  • अलीगढ़
  • अयोध्या
  • बांदा
  • बरेली
  • गौतमबुद्धनगर
  • गाजियाबाद
  • गोरखपुर
  • गोंडा
  • झांसी
  • कानपुर
  • लखनऊ
  • मथुरा
  • मेरठ
  • मिर्जापुर
  • मुरादाबाद
  • प्रयागराज
  • सहारनपुर
  • वाराणसी

लखनऊ में जाम वाले चिह्नित मार्ग

  • जुनाबगंज से चारबाग
  • अयोध्या रोड पर इंदिरा नहर से चारबाग
  • बक्शी का तालाब से पॉलीटेक्निक
  • मड़ियांव से हजरतगंज
  • बाजनगर से टीले वाली मस्जिद
  • कबीरपुर से मॉल एवेन्यू
  • ट्रांसपोर्टनगर से कमता
  • अवध चौराहा से दुबग्गा
  • कल्ली पश्चिम से लालकुर्ती
  • मॉल एवेन्यू से चिनहट
  • सीआरपीएफ बिजनौर से बंगलाबाजार
  • कपूरथला से चारबाग

कितना लगेगा जुर्माना?

  • नो एंट्री का उल्लंघन 20 हजार रुपये जुर्माना
  • नो पार्किंग या अवैध पार्किंग पहली बार 500 रुपये, बाद में 2000 रुपये
  • गलत दिशा में वाहन चलाना: 2000 रुपये जुर्माना

एक सर्वे में राजधानी लखनऊ के दो प्रमुख मार्गों पर जाम की भीषण स्थिति सामने आई है. बख्शी का तालाब से पॉलिटेक्निक 16.26 किलोमीटर पर सामान्य समय में 12.05 मिनट लगने वाली यात्रा पीक ऑवर्स में 15 गुना तक बढ़ जाती है. जाम दोपहर 1:30 से 2:30 बजे, शाम 4:00 से 4:30 बजे और रात 7:00 से 7:30 बजे के बीच सबसे ज्यादा लगता है. इसी तरह अवध चौराहा से दुबग्गा 10.51 किलोमीटर मार्ग पर पीक ऑवर्स में यात्रा का समय 10 गुना से भी अधिक हो जाता है. जाम दोपहर 11:30 से 12:00 बजे, दोपहर 3:00 से 3:40 बजे और रात 11:25 से 11:45 बजे सबसे ज्यादा होता है.

क्या बोले डीजीपी?

डीजीपी राजीव कृष्ण ने है कि स्कूलों और दफ्तरों की छुट्टी का समय एक साथ होने से ही जाम की सबसे बड़ी समस्या पैदा होती है. इसलिए 15 मिनट के अंतराल से छुट्टी का समय तय करने का फैसला लिया गया है. इससे न सिर्फ जाम कम होगा, बल्कि आम नागरिकों को भी राहत मिलेगी.

नई गाइडलाइन का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के लिए यातायात पुलिस और स्थानीय थानों को विशेष जिम्मेदारी दी गई है. अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि नियम तोड़ने वालों पर बिना किसी ढील के जुर्माना वसूला जाए.यह पहल उत्तर प्रदेश के 20 प्रमुख शहरों में लागू होगी, जिससे लाखों छात्र-छात्राओं, अभिभावकों और आम नागरिकों को ट्रैफिक जाम से मिलने वाली रोजाना की परेशानी कम होने की उम्मीद है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!