Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
Amarnath Yatra 2026: 15 अप्रैल से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, 3 जुलाई से पहली यात्रा; जानें कौन सा रूट आप... Moradabad: मुरादाबाद की 'लेडी विलेन' 3 साल बाद गिरफ्तार, मासूम चेहरे के पीछे छिपा था खौफनाक राज; पति... Noida Traffic Alert: नोएडा में मजदूरों का उग्र प्रदर्शन, दिल्ली-गाजियाबाद की सड़कें जाम; कई किलोमीटर... Rath Yatra Controversy: जगन्नाथ मंदिर और इस्कॉन के बीच क्यों ठनी? जानें रथ यात्रा की तारीखों को लेकर... West Bengal: सड़क-बिजली नहीं, भारतीय पहचान साबित करने का है ये चुनाव; 6 परिवारों की रूह कंपा देने वा... मंडप में सेहरा बांधकर पहुंचे दो दूल्हे, दुल्हन हो गई कन्फ्यूज कि किससे करे शादी? फिर जो हुआ वो कर दे... Weather Update: दिल्ली-NCR में सताएगी गर्मी, हिमाचल-उत्तराखंड में बारिश का अलर्ट; जानें यूपी-बिहार क... Noida: सैलरी को लेकर नोएडा में मजदूरों का भारी बवाल, पुलिस पर पथराव और आगजनी; हालात काबू करने के लिए... IDA सरकार को लगाया जा रहा आर्थिक चुना,प्राधिकरण प्रशासनिक अधिकारी पोरवाल बांट रहे रेवड़ी,नियमकायदों ... आयुष्मान योजना की असफलता पर बलतेज पन्नू का मुख्यमंत्री नायब सैनी पर हमला

Pune Water Park Accident: पुणे के वॉटर पार्क में मचा हड़कंप! स्लाइड से गिरकर महिला की रीढ़ की हड्डी टूटी, जिंदगी भर का मिला दर्द

64

Pune News: महाराष्ट्र के पुणे जिले के शिरूर तहसील स्थित मोराची चिंचोली के जय मल्हार एग्री टूरिज्म सेंटर में बने वॉटर पार्क में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जिसने सुरक्षा व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं. यहां घूमने आई एक महिला वॉटर स्लाइड से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिसके बाद उनका आधा शरीर ने काम करना बंद कर दिया है. इससे पीड़ित पूरी तरह से दूसरों पर आश्रित हो गई है. इस घटना ने वॉटर पार्क की व्यवस्था पर कई प्रश्नचिन्ह खड़े कर दिए हैं.

जानकारी के अनुसार, करंदी क्षेत्र की निवासी 37 वर्षीय अश्विनी संदीप नप्ते अपने परिवार के साथ वॉटर पार्क में सैर के लिए पहुंची थीं. स्लाइड का आनंद लेते समय पानी का स्तर पर्याप्त नहीं था, जिसके कारण वे तेज रफ्तार से नीचे आकर जोर से जमीन पर टकराईं और मौके पर ही बेहोश हो गईं. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. इस पूरे मामले में सबसे चिंताजनक बात यह रही कि मौके पर तुरंत चिकित्सा सहायता या एंबुलेंस उपलब्ध नहीं थी.

रीढ़ की हड्डी में आई गंभीर चोट

परिजनों को मजबूरी में निजी वाहन से ही उन्हें अस्पताल पहुंचाना पड़ा. डॉक्टरों की जांच में सामने आया कि उनकी रीढ़ की हड्डी के चार कशेरुका (वर्टिब्रा) टूट गए हैं. हालत इतनी गंभीर है कि उन्हें स्थायी रूप से लकवा मारने की पुष्टि की गई है. इस घटना के बाद वॉटर पार्क प्रबंधन की लापरवाही उजागर हुई है. पीड़िता के परिजन किरण नप्ते की शिकायत पर शिरूर पुलिस स्टेशन में वॉटर पार्क के मालिक और मैनेजर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है.

पुलिस मामले की जांच में जुटी

पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है. यह हादसा न सिर्फ एक परिवार के लिए त्रासदी बन गया है, बल्कि मनोरंजन स्थलों पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर भी बड़ा सवाल खड़ा करता है. घटना के बाद से ही पीड़िता के परिजन काफी परेशान है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!