Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE, पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में चाकुबाजी की घटना से मचा हड़कंप,वीडियो हो रहा वायरल,पुलिस की भूमिका... INDORE,सायबर क्राइम मास्टरमाइंड पर पुलिस का शिकंजा,क्राइम ब्रांच ने किया मल्टी स्टेट फ्रॉड सिंडिकेट ... INDORE, नगर निगम राजस्व मनमानियों का विभाग,मनोरंजन कर,यूनीपोल, लॉलीपॉप,राजस्व वसूली सभी में फिसड्डी,... INDORE,कनाडिया थाना क्षेत्र, संपत ग्रीन्स में चोरों का आतंक,लाखों की चपत लगा चुके अज्ञात चोर, दशहत म... INDORE,जोनल कार्यालय 11 वार्ड 60, निगम तोड़ेगा शकील ओलंपिक का अवैध निर्माण,खजराना स्थित एक और अवैध न... INDORE, स्मार्ट हक़ीकत,जमीन में उतरी नहीं केबलें,अफसरों की जालसाजी! स्मार्ट क्षेत्र, आसमान में लटकते... INDORE,भागीरथपुरा दूषित जलकांड,36 मौतों का कौन जिम्मेदार,600 पन्नो की सीलबंद रिपोर्ट में निगम अधिकार... INDORE, पुलिस का रक्षाबंधन त्यौहार पर महिलाओं को तोहफ़ा,सुरक्षा के तैनात रहेगा शक्ति मोबाइल दल। INDORE,यूनीपोल, लॉलीपॉप अवैध होर्डिंगों की शहर में बाढ़,PRJ OOH, सुपीरियर सर्विसेज एडवायइजिग कंपनी कर... INDORE, नशे की लत ने बनाया मोबाइल स्नेचर,पुलिस ने महज 12 घंटों में 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार,16 स्...

इंदौर नगर निगम को लगा करारा झटका,हाईकोर्ट की फटकार,किराएदार की चार दुकानें सील करने पर उच्च न्यायालय नाराज,फरियादी के अधिवक्ता ने किया निगम मकानमालिक के षडयंत्र का खुलासा।

0 1,158

इंदौर नगर निगम को लगा झटका,किराएदार मकानमालिक के बीच हस्तक्षेप करना पड़ा मंहगा,हाईकोर्ट के आदेश किराएदार की दुकानें नगर निगम को सील करने का नहीं है अधिकार।

✍️अमित कुमार त्रिवेदी पत्रकार इंदौर

इंदौर हाईकोर्ट खंडपीठ ने एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए इंदौर नगर निगम को जमकर फटकार भी लगाई हैं। और राजस्व अमले द्वारा किरायेदार की सील की गई दुकानों को खोलने के भी आदेश दिए हैं। दरअसल उक्त मामले की पैरवी करने वाले अधिवक्ता सुनील वर्मा सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि उनके पक्षकार की इंदौर नगर निगम राजस्व अमले और मकान मालिक की मिलीभगत की वजह से एक बड़े षड्यंत्र का पर्दाफाश हो गया हैं। और उल्टे निगम अमले को कोर्ट ने महत्वपूर्ण आदेश देते हुए आदेशित किया है कि किराएदार मकानमालिक का बकाया टैक्स किराया राशि में से जमा करेगा। लेकिन निगम अमले को मकान मालिक द्वारा बकाया टैक्स के एवज में दुकानें सील करने का कोई अधिकार नहीं हैं।

यह था मामला

अधिवक्ता सुनील वर्मा सोनी के मुताबिक उनके पक्षकार की चार दुकानें इंदौर नगर निगम ने मकान मालिक से साठगांठ करते हुए सील कर दी थी।ताकि किराएदार परेशान होते हुए दुकानें खाली कर दे। लेकिन किराएदार ने अधिवक्ता सुनील वर्मा सोनी के मार्फत इंदौर हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। लिहाजा इंदौर उच्च न्यायालय ने किराएदार की फरियाद पर अपना अहम फैसला सुनाया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!